Maiya Samman Yojana Today Payment 7500: 31 मार्च, आज से 20.60 लाख महिलाओं को मिलेंगे 7500 रुपये

Maiya Samman Yojana Today Payment 7500: झारखंड की महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। मईया सम्मान योजना के तहत 7500 रूपये का भुगतान आज से शुरू हो जाएगा। पहले चरण में जनवरी, फरवरी और मार्च महीने की कुल 7500 रुपये की राशि पहले ही 38.34 लाख महिलाओं के खाते में ट्रांसफर कर दी गई थी। लेकिन अब उन 20.60 लाख महिलाओं को यह राशि मिलेगी, जिन्हें पहले चरण में भुगतान नहीं हुआ था।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 31 मार्च से इन महिलाओं के खाते में 7500 रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी। जिन लाभार्थियों को मईया सम्मान योजना की किस्त नहीं मिली थी, उन्हें अब यह राहत मिलेगी। इसके लिए सरकार ने बैंकिंग प्रक्रिया को तेज किया है, ताकि कोई भी पात्र महिला इससे वंचित न रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मईया सम्मान योजना को लेकर हाल में 25 मार्च को कैबिनेट में बैठक हुई। इस दौरान वंचित 20.60 लाख महिलाओं को लाभ देने पर मंजूरी दी गई है। मार्च तक के किस्त की राशि सरकार महिलाओं के खाते में सीधे जमा करने वाली है वही अप्रैल महीने से किस्त की राशि प्राप्त करने के लिए महिलाओं का DBT चालू होना बेहद जरूरी होगा।

Maiya Samman Yojana Rs 7500 Release

आज 20.60 लाख महिलाओं को मिलेगा भुगतान

झारखंड सरकार ने मईया सम्मान योजना के दूसरे चरण के तहत 20.60 लाख महिलाओं को 7500 रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। इस योजना से पहले ही लाखों महिलाओं को 7500 रूपये मिल चुकी थी, लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से कुछ लाभार्थी इस लाभ से वंचित रह गए थे।

अब सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि सभी योग्य महिलाओं को उनके बैंक खातों में यह राशि मिले। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज यानी 31 मार्च से राज्य की 20.60 लाख महिलाओं की खाते में 7500 रूपये की राशि जमा होनी शुरू हो जाएगी। जैसे ही महिलाओं की खाते में पैसे जमा हो जाते हैं उनको SMS प्राप्त हो जाएगा।

Maiya Samman Yojana Today Payment 7500

18 लाख महिलाओं की नई पेमेंट लिस्ट जारी, जानिए किसे मिलेगा पैसा

7500 रूपये आया या नहीं, कैसे चेक करें?

जिन महिलाओं को 7500 रुपये की राशि मिलनी है, वे इसे आसानी से चेक कर सकती हैं। पैसा खाते में आने पर लाभार्थी को SMS के माध्यम से सूचना मिल जाएगी। इसके अलावा, वे अपनी बैंक शाखा जाकर खाते को अपडेट करा कर या ऑनलाइन नेट बैंकिंग व मोबाइल ऐप के माध्यम से भी अपना बैलेंस चेक कर सकती हैं। अगर किसी महिला को अब तक पैसा नहीं मिला है, तो वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने भुगतान की स्थिति देख सकती है।

सिर्फ इन महिलाओं को ही मिलेगा लाभ

मईया सम्मान योजना से यह राशि केवल उन महिलाओं को मिलेगी जो इस योजना की पात्रता को पूरा करती हैं। यदि किसी महिला के पास योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज नहीं हैं या उनका बैंक खाता अपडेट नहीं है, तो उन्हें परेशानी हो सकती है।

सरकार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि बैंक खाते का आधार से लिंक होना जरूरी है। जिन महिलाओं का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं था, वे पहले चरण में लाभ से वंचित थीं। लेकिन अब सरकार ने इस बाध्यता को कुछ समय के लिए हटा दिया है।

आज इन 14 जिलों की महिलाओं को मिलेगा 7500 रूपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

मईया सम्मान योजना के लिए पात्रता

मईया सम्मान योजना से राज्य की उन लाभार्थी महिलाओं के खाते में पैसे जमा किए जाएंगे जो राज्य सरकार द्वारा निर्धारित सभी पात्रता को पूर्ण कर रही है जैसे –

  • सबसे पहला तो महिला झारखंड राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • इसके अलावा महिला का स्वयं का एकल बैंक खाता होना चाहिए।
  • महिला किसी रोजगार के साथ जुड़ी हुई नहीं होनी चाहिए।
  • महिला का उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच मे होना चाहिए।
  • महिला के परिवार से कोई भी आयकर दाता का हिस्सा नहीं होना चाहिए।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon