Maiya Samman Yojana Today 7500 Payment: झारखंड की महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार ने पहले चरण में 38 लाख महिलाओं के खाते में 7500 रुपये की राशि ट्रांसफर कर दी थी। अब दूसरे चरण में 18 लाख महिलाओं के खाते में भी 7500 रुपये की राशि भेजने की प्रक्रिया आज से शुरू कर दी गई है।
अगर आप मंईया सम्मान योजना की लाभार्थी हैं और अभी तक आपके खाते में पैसा नहीं आया है, तो आपके लिए यह एक शानदार मौका है। राज्य सरकार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा, जिन्होंने भौतिक सत्यापन (Physical Verification) की प्रक्रिया पूरी कर ली है।
अब 18 लाख महिलाओं में से जिनका भौतिक सत्यापन पूरा हो चुका है, उनके खाते में राशि ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस आर्टिकल में हम आपको Maiya Samman Yojana Today 7500 Payment से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां विस्तार से बताएंगे, ताकि आप इस योजना का लाभ आसानी से उठा सकें।
Maiya Samman Yojana Today 7500 Payment Overview
पोस्ट का नाम | Maiya Samman Yojana Today 7500 Payment |
योजना का नाम | मंईया सम्मान योजना |
किसने शुरू किया | झारखंड सरकार के द्वारा |
लाभार्थी | झारखंड राज्य की महिलाएं |
सहायता राशि | 7500 रुपये |
पहले चरण में भुगतान | 38 लाख महिलाओं को राशि ट्रांसफर |
दूसरे चरण में भुगतान | 18 लाख महिलाओं को राशि ट्रांसफर |
भुगतान की स्थिति | सत्यापन पूरा होने के बाद |
आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
Maiya Samman Yojana Today 7500 Payment
झारखंड सरकार ने मंईया सम्मान योजना की शुरुआत राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के उद्देश्य से की है। इस योजना के तहत सरकार उन महिलाओं को 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दिया जाता है जो गरीबी रेखा से नीचे (BPL) जीवन यापन कर रही हैं।
मंईया सम्मान योजना के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उनके आर्थिक स्तर को सुधारने का प्रयास राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है। सरकार का मानना है कि मंईया सम्मान योजना से महिलाओं को अपनी आजीविका चलाने में सहायता मिलेगी और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी।
मंईया सम्मान योजना से राज्य की महिलाओं को 5 किस्त की राशि मिलने के बाद अब छठी, सातवीं और आठवीं किस्त की राशि होली से पहले महिलाओं की खाते में एक साथ जमा की जा रही हैं। वहीं पहले चरण में राज्य की 38 लाख महिलाओं की खाते में किस्त की राशि जमा की गई है जबकि दूसरे चरण में 18 लाख महिलाओं के खाते में पैसे जमा होने शुरू हो चुके हैं।
नाम, पता और बैंक डिटेल्स में गलती को ऐसे करें सुधार 2 मिनट में, एक साथ मिलेंगे 7500 रूपये
मंईया सम्मान योजना से कितनी महिलाओं को मिला लाभ
मंईया सम्मान योजना से पहले चरण में 38 लाख महिलाओं के खाते में 7500 रुपये की राशि ट्रांसफर कर दी थी। अब दूसरे चरण में 18 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले चरण में लाभार्थियों के खातों में राशि ट्रांसफर कर दी गई थी, लेकिन दूसरे चरण में कुछ महिलाओं के आवेदन सत्यापन में देरी के कारण भुगतान में देरी हो रही है।
जैसे-जैसे सत्यापन की पूरी क्रिया पूरी होती जाएगी महिलाओं के खाते में पैसे जमा होते रहेंगे। यदि आपको अभी तक मंईया सम्मान योजना से ₹7500 की राशि प्राप्त नहीं हुई है तो 31 मार्च तक कभी भी खाते में पैसे जमा हो सकते हैं। ऐसे में आप अपने खाते को समय दर समय चेक करते रहें जिससे आपको पता चलेगा कि आपके खाते में मंईया सम्मान योजना की राशि आई है या नहीं।
Maiya Samman Yojana 7500 Payment Check कैसे करें?
मंईया सम्मान योजना के अंतर्गत जैसे ही आपके खाते में ₹7500 की राशि जमा होती है आपके मोबाइल पर SMS आ जाएगा। SMS न आने की स्थिति में आप बैंक द्वारा जारी टोल फ्री नंबर पर कॉल कर आप बैलेंस की जानकारी पा सकते हैं।
इसके अलावा आप यदि नेट बैंकिंग, फोन पे, गूगल पे का इस्तेमाल करती है तो यहां से भी आप जान सकती हैं कि आपके खाते में मंईया सम्मान योजना की राशि जमा हुई है या नहीं। एवं सबसे सरल और आसान तरीका आप अपने बैंक में जाकर अपने खाते को अपडेट कर जान सकती हैं कि आपको पैसे मिले हैं या नहीं।
7500 रुपये नहीं मिला तो इस नंबर पर करें कॉल, तुरंत मिलेगा पैसा
अगर पैसा नहीं मिला तो ये काम करें
अगर आपके खाते में अभी तक मंईया सम्मान योजना की राशि नहीं आई है, तो आप झारखंड सरकार ने जो मंईया सम्मान योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के लिए जो हेल्पलाइन नंबर 1800-890-0215 जारी किया है पर कॉल करके अपनी समस्या की जानकारी दे सकते हैं।
वही अगर आप फोन के माध्यम से संपर्क नहीं कर पा रही हैं, तो सरकार द्वारा जारी ईमेल आईडी [email protected] पर संपर्क कर सकती हैं। इसके अलावा अगर आपका सत्यापन पूरा नहीं हुआ है, तो योजना का लाभ नहीं मिलेगा। ऐसे में आप मंईया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सत्यापन की स्थिति जांच सकती हैं।