Maiya Samman Yojana Rs7500 Payment New Update: महिलाओं के लिए आर्थिक सहयोग देने वाली मईया सम्मान योजना के तहत सरकार 31 मार्च तक 7500 रुपये की राशि ट्रांसफर कर रही है। लेकिन लाखों लाभार्थियों को यह राशि अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। अगर आपको भी यह पैसा नहीं मिला है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है।
राज्य सरकार ने उन लाभार्थियों के लिए एक नया अपडेट जारी किया है, जिनके खाते में 7500 रूपये किसी तकनीकी कारण से नहीं पहुंच पाया है। अगर आपको यह भुगतान नहीं मिला है, तो 2 अप्रैल से झारखंड के सभी प्रखंडों में इसकी जांच और सुधार की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिन लाभार्थियों को पैसा नहीं मिला है, उन्हें अपने जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे, ताकि उनकी राशि शीघ्र जारी की जा सके।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि किन दस्तावेजों को आपको जमा करने होंगे, और आपको कहां और कैसे यह जमा करना है। तो अगर आप मईया सम्मान योजना की लाभार्थी महिला है तो इस पोस्ट को आखिर तक जरूर पढ़ें।
Maiya Samman Yojana Rs7500 Payment New Update Overview
पोस्ट का नाम | Maiya Samman Yojana Rs7500 Payment New Update |
योजना | मईया सम्मान योजना |
लाभार्थी | झारखंड की पात्र महिला |
सहायता राशि | 7500 रुपये |
भुगतान तिथि | 31 मार्च |
दस्तावेज जमा करने की तारीख | 2 अप्रैल से |
भुगतान तरीका | DBT (डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर) |
आधिकारिक पोर्टल | Click Here |
Maiya Samman Yojana क्या है?
मईया सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है जिसके अंतर्गत महिलाओं के खाते में हर महीने 2500 रूपये जमा किए जाते हैं। हाल ही में सरकार ने जनवरी, फरवरी ओर मार्च महीने की किस्त की राशि एक साथ महिलाओं के खाते में जमा की है। इस दौरान लगभग 59 लाख महिलाओं के खाते में 7500 रूपये की राशि जमा की गई है जबकि अभी भी लाखों महिलाएं इस लाभ से वंचित हैं।
हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार जिन महिलाओं को 7500 रूपये की राशि नहीं मिली है उन्हें कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों को संबंधित अधिकारियों के पास जमा करना होगा। जिसके बाद उनके आवेदन को जांच किया जाएगा और फिर सब कुछ सही होने पर उनको किस्त की राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
इन 5 गलतियों से अटका 7500 रूपये, सुधारते ही आएगा पैसा
महिलाओं को 7500 रुपये नहीं मिलने का कारण
अगर आपके खाते में मईया सम्मान योजना की राशि नहीं आई है, तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। पहला कारण यह हो सकता है कि आपके दस्तावेज सही तरीके से अपडेट नहीं हैं। कई बार बैंक खाता, आधार कार्ड या राशन कार्ड की जानकारी सही तरीके से दर्ज न होने के कारण राशि रुक जाती है।
इसके अलावा, अगर आपका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है या IFSC कोड में कोई त्रुटि है, तो भी भुगतान में दिक्कत आ सकती है। सरकार इन सभी समस्याओं को ठीक करने के लिए 2 अप्रैल से दस्तावेज जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर रही है।
जरूरी दस्तावेज कहां और कैसे जमा करें?
अगर आपको मईया सम्मान योजना का पैसा नहीं मिला है, तो आपको निम्नलिखित दस्तावेजों को जमा करना होगा और सही जगह पर जमा करना होगा। राज्य सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि सभी दस्तावेजों की जांच के बाद ही किस्त की राशि जारी की जाएगी। यदि अभी तक 7500 रूपये नहीं मिले हैं तो आपको निम्नलिखित दस्तावेज जमा करने होंगे –
- आधार कार्ड कॉपी
- वोटर कार्ड कॉपी
- राशन कार्ड कॉपी
- बैंक खाता कॉपी
इन दस्तावेजों को ग्राम पंचायत कार्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र, या ब्लॉक अधिकारी के पास जाकर जमा करना होगा। दस्तावेज जमा करने के बाद अधिकारियों द्वारा आपके आवेदन की जांच की जाएगी और यदि सबकुछ सही पाया गया, तो आपको मईया सम्मान योजना की राशि प्राप्त हो जाएगी।
दूसरे चरण में 18 लाख महिलाओं को 7500 रूपये मिलना शुरू
दस्तावेज जमा के बाद कितने दिन में मिलेगा पैसा
मईया सम्मान योजना के तहत 2 अप्रैल से दस्तावेज जमा करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सभी लाभार्थियों के दस्तावेजों की जांच के बाद सरकार भुगतान जारी करेगी। यदि आपके दस्तावेज सही हैं और कोई त्रुटि नहीं पाई जाती है, तो आपको अप्रैल की किस्त के दौरान 7500 + 2500 रूपये की राशि एक साथ मिलेगी। मिली जानकारी के अनुसार मईया सम्मान योजना के अप्रैल महीने की किस्त की राशि महिलाओं के खाते में ईद, सरहुल, रामनवमी के दौरान प्राप्त हो जाएगी।
निष्कर्ष
मईया सम्मान योजना के तहत लाखों महिलाओं को हर महीने 7500 रुपये की राशि दी जाती है, लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से कई लाभार्थियों को यह पैसा नहीं मिल पा रहा है। सरकार ने अब उन महिलाओं को राहत देने के लिए 2 अप्रैल से दस्तावेज जमा करने की प्रक्रिया शुरू की है। अगर आपको यह राशि नहीं मिली है, तो जल्द से जल्द अपने आधार कार्ड, वोटर कार्ड, राशन कार्ड और बैंक खाता कॉपी के साथ ग्राम पंचायत या ब्लॉक कार्यालय में संपर्क करें।
सभी दस्तावेजों की सही जांच के बाद सरकार आपको 7500 रुपये के साथ 2500 रुपये की अतिरिक्त राशि भी देगी, जिससे कुल 10,000 रुपये मिलेंगे। इसलिए, समय रहते अपने दस्तावेज अपडेट करें और योजना का लाभ उठाएं। उम्मीद है हमारे द्वारा बताई गई जानकारी आपके लिए उपयोगी रहा होगा। राज्य सरकार केंद्र और सरकार द्वारा चलाई जा रही सरकारी योजनाओं की जानकारी इसी तरह से पाने के लिए हमारे साथ जुड़े रहे, धन्यवाद।