Maiya Samman Yojana: आवेदन में की गई छोटी गलतियों से फंसी 7500 रूपये की राशि, 2 लाख महिलाओं का पैसा अटका

Maiya Samman Yojana Rs7500 New Update Today: झारखंड की महिलाओं को आर्थिक सहयोग देने के लिए शुरू की गई मंईयां सम्मान योजना इस वक्त एक बड़ी परेशानी से जूझ रही है। राज्य सरकार की तरफ से लाखों महिलाओं को जनवरी से मार्च तक की राशि भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई थी, लेकिन अब खबर ये आ रही है कि करीब 2 लाख महिलाओं की राशि अभी तक उनके खाते में नहीं पहुंच पाई है।

वजह सीधी है – आवेदन के समय हुई छोटी लेकिन अहम गलतियां। महिला एवं बाल विकास विभाग ने साफ कर दिया है कि जब तक लाभुक महिलाएं अपने कागजातों में सुधार नहीं करेंगी, तब तक उनके खातों में पैसा नहीं भेजा जाएगा। दूसरी तरफ, वे महिलाएं जिनका खाता आधार से लिंक नहीं है, लेकिन बाकी जानकारियां सही हैं, उन्हें जल्द ही तीन महीने की बकाया राशि मिल सकती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Maiya Samman Yojana Rs7500 New Update Today

मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत जब राज्य सरकार ने लाभुकों को राशि ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू की, तब उनके दस्तावेज़ों का भी सत्यापन किया गया। इसी सत्यापन के दौरान सामने आया कि लगभग 2 लाख महिलाएं ऐसी हैं, जिनके आवेदन में कई गड़बड़ियां थीं। इनमें सबसे बड़ी समस्या यह रही कि जिन डॉक्युमेंट्स को आधार मानकर पैसा भेजा जाना था, वे एक-दूसरे से मेल नहीं खा रहे थे।

जैसे कि किसी महिला ने आधार कार्ड में एक नाम लिखा है और राशन कार्ड में कुछ और। वहीं, कुछ मामलों में बैंक खाते के IFSC कोड गलत दर्ज किए गए थे। और कुछ ने तो घोषणा पत्र पर साइन करना ही भूल गए। ये छोटी-छोटी लगने वाली गलतियां अब बड़ी परेशानी बन गई हैं।

अब पोस्ट ऑफिस में भी आ रहा 7500 रुपये, महिलाओं में दिखी खुशी की लहर

7500 रूपये की राशि किन कारणों से नहीं मिली

मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत हाल ही में सरकार ने जनवरी,फरवरी ओर मार्च महीने की किस्त की राशि लाखों महिलाओं की खाते में जमा की है। लगभग 2 लाख महिलाओं को किस्त की राशि प्राप्त नहीं हुई है जिसके पीछे 3 मुख्य कारण बताए जा रहे हैं जिसका पूरा विवरण नीचे निम्नलिखित है –

बैंक खाता और IFSC कोड में गड़बड़ी

कई लाभुकों ने जो बैंक डिटेल्स दिए थे, उनमें खाता संख्या और IFSC कोड में अंतर पाया गया है। इससे पैसा ट्रांसफर करना संभव नहीं हो सका। खासतौर पर जिन महिलाओं के खाते किसी दूसरे बैंक में थे लेकिन IFSC कोड किसी अन्य बैंक का दर्ज किया गया था, उनका पैसा अटक गया है।

नाम और पते में मेल नहीं

आधार कार्ड और राशन कार्ड में नाम या पते में अंतर भी एक बड़ी समस्या बना हुआ है। अगर किसी दस्तावेज में नाम “सीता देवी” है और दूसरे में “सीता कुमारी”, तो सिस्टम उस जानकारी को सही नहीं मानता। यही कारण है कि ऐसे मामलों में राशि होल्ड कर दी गई है।

स्वघोषणा पत्र अधूरा या बिना हस्ताक्षर के

बड़ी संख्या में महिलाओं ने स्वघोषणा पत्र बिना हस्ताक्षर के जमा किया है। कई ने तो एक से ज्यादा बार आवेदन जमा कर दिया, जिससे सिस्टम में डुप्लिकेशन की समस्या आ गई। इन मामलों में भी राशि रोकी गई है।

Maiya Samman Yojana: ये 5 प्रकार के लाभुकों को आज से 7500 रूपये मिलना शुरू

16 लाख महिलाओं को मिलेगी बकाया राशि

जो महिलाएं दस्तावेजों में सुधार कर चुकी हैं या जिनका केवल आधार से खाता लिंक नहीं था, लेकिन बाकी सब कुछ सही है, उन्हें राहत मिलने वाली है। विभाग ने ऐसी 16 लाख महिलाओं को चिह्नित किया है और उनके खातों में जनवरी से मार्च तक की बकाया राशि भेजने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। बहुत जल्द इन महिलाओं को 7500 रूपये की राशि एक साथ मिल सकती है।

7500 रूपये की राशि पाने के लिए क्या करें

अगर आप भी मंईयां सम्मान योजना की लाभुक हैं और अभी तक आपके खाते में पैसा नहीं आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। सबसे पहले आपको अपने आवेदन और दस्तावेजों की जांच करानी चाहिए। इसके लिए आप अपने प्रखंड कार्यालय या पंचायत सचिवालय में संपर्क कर सकती हैं।

अगर कोई गड़बड़ी या कमी पाई जाती है, तो उसे सही करने के बाद पुनः सत्यापन के लिए आवेदन करें। ध्यान रखें कि सभी डॉक्युमेंट्स में नाम, पता, और बैंक विवरण एक समान होना चाहिए।

निष्कर्ष

मंईयां सम्मान योजना राज्य सरकार की एक बहुत ही महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। लेकिन अगर आवेदन में ही गलतियां होंगी, तो योजना का लाभ समय पर नहीं मिल पाएगा। इसलिए जरूरी है कि सभी महिलाएं अपने दस्तावेजों को सही रखें और योजना की जानकारी से अपडेट रहें।

अगर आपने भी अभी तक सुधार नहीं कराया है, तो जल्द ही करवा लें, ताकि आपकी राशि बिना किसी देरी के आपके खाते में पहुंच सके। उम्मीद है इस पोस्ट में बताई जानकारी आपको पसंद आया होगा। पोस्ट पसंद आया तो दोस्त रिश्तेदारों से साझा करें और इसी तरह की और अधिक जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहे, धन्यवाद।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon