Maiya Samman Yojana Rs7500 2nd Round Payment Update: झारखंड की महिलाओं के लिए मंईया सम्मान योजना के तहत एक बार फिर से राहत की खबर आई है। इस योजना के तहत उन महिलाओं को अब सिर्फ 7500 रूपये की एकमुश्त सहायता राशि दी जा रही है, जो पहले चरण में किसी कारणवश योजना के लाभ से वंचित रह गई थीं। राज्य सरकार ने 27 मार्च 2025 से मंईया सम्मान योजना के तहत के दूसरे चरण की शुरुआत कर दी है, जिसके तहत 16 लाख पात्र महिलाओं के खातों में 7500 रूपये की राशि भेजी जा रही है।
इससे पहले पहले चरण में 38.34 लाख महिलाओं को तीन किस्तों में कुल 7500 रूपये की सहायता पहले ही दी जा चुकी है। लेकिन अब जिन महिलाओं के आवेदन में सुधार बाकी था, उनके लिए यह दूसरा चरण बहुत महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। हालांकि, अभी भी करीब 2 लाख महिलाओं के आवेदन होल्ड पर रखे गए हैं, और जैसे ही वे अपने दस्तावेज़ों या आवेदन की गलतियों को सुधारेंगी, उन्हें भी यह राशि दी जाएगी।
इस लेख में हम आपको विस्तार से बताएंगे कि दूसरे चरण में किन्हें लाभ मिल रहा है, किन महिलाओं के आवेदन होल्ड पर हैं, और पैसा कैसे चेक करें। तो अगर आप अभी मंईया सम्मान योजना की लाभार्थी महिला है तो पोस्ट को आखिर तक जरूर पड़े यहां आपको Maiya Samman Yojana Rs7500 2nd Round Payment Update को लेकर संपूर्ण जानकारी मिलेगी।
Maiya Samman Yojana Rs7500 2nd Round Payment Update Overview
लेख का नाम | Maiya Samman Yojana Rs7500 2nd Round Payment Update |
योजना का नाम | मंईया सम्मान योजना |
राज्य | झारखंड |
चरण | दूसरा चरण (27 मार्च से शुरू) |
पहली किस्त का लाभ | 38.34 लाख महिलाओं को ₹7500 |
दूसरी किस्त का लाभ | 16 लाख महिलाओं को ₹7500 |
होल्ड पर आवेदन | 2 लाख महिलाओं के आवेदन |
लाभ की राशि | ₹7500 (तीन किस्तों का एकमुश्त भुगतान) |
स्टेटस चेक का टतरीका | ऑनलाइन |
ऑफिशियल पोर्टल | mmmsy.jharkhand.gov.in |
मंईया सम्मान योजना क्या है?
मंईया सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही है राज्य की गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है। सरकार इस योजना के अंतर्गत महिलाओं के खाते में हर महीने 1000 रूपये जमा करती थी। हाल ही में दिसंबर की किस्त से सरकार ने राशि को बढ़ाकर 2500 रूपये कर दिया है। और हाल ही में जनवरी, फरवरी और मार्च महीने की किस्त की राशि सरकार द्वारा एक साथ महिलाओं के खाते में जमा की गई है।
इस दौरान पहले चरण में 38 लाख से भी अधिक महिलाओं को लाभ मिले हैं जबकि दूसरे चरण का शुरुआत हो चुका है और दूसरे चरण में 18 लाख महिलाओं को लाभ देना था परंतु 16 लाख महिलाओं के खाते में किस्त की राशि भेजी जा रही है। बाकी के 2 लाख महिलाओं के आवेदन को होल्ड पर डाल दिया गया है। जैसे ही महिलाएं अपने आवेदन को सुधार कर लेती है उन्हें भी 7500 रूपये की राशि प्राप्त हो जाएगी।
बिना आधार लिंक के भी मिलेगा 7500 रुपये, राज्य सरकार ने किया बड़ा ऐलान
दूसरे चरण में 16 लाख महिलाओं को मिल रहे 7500 रुपये
27 मार्च से शुरू हुए दूसरे चरण में सरकार ने उन महिलाओं को 7500 रूपये की राशि देना शुरू किया है जिनके आवेदन की प्रक्रिया अब पूरी हो चुकी है। इनमें वे महिलाएं शामिल हैं जिन्होंने आवेदन में सुधार किया है, बैंक खाते में DBT सक्षम करवा लिया है और फिजिकल वेरिफिकेशन भी पूरा कर लिया है।
इस बार सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि पिछली गलतियों को दोहराया न जाए, इसलिए पहले सभी आवेदनों की दोबारा जांच कराई गई और फिर पात्र महिलाओं को ही सूची में शामिल किया गया। जिन भी महिलाओं का नाम दूसरे चरण की लाभार्थी सूची में शामिल है उनके खाते में 7500 रूपये जमा किए जा रहे हैं, बाकी के 2 लाख महिला के आवेदन इस समय होल्ड पर है।
2 लाख महिलाओं के आवेदन होल्ड पर
मंईया सम्मान योजना के अंतर्गत हाल ही में राज्य सरकार द्वारा 16 लाख महिलाओं को राशि दी गई है, लेकिन लगभग 2 लाख महिलाओं के आवेदन अभी होल्ड पर हैं। इसका मुख्य कारण है आवेदन में गलतियां या अधूरा फिजिकल वेरिफिकेशन है। कुछ महिलाओं के बैंक खाते में DBT इनेबल नहीं है, तो कुछ के दस्तावेज़ अधूरे या अमान्य पाए गए हैं।
राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि ये महिलाएं अगर जल्द ही अपने आवेदन में सुधार कर लेंगी, तो उन्हें भी अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक 7500 रूपये की राशि दे दी जाएगी। इसलिए अगर आप भी शामिल हैं उन 2 लाख महिलाओं में, तो तुरंत अपना आवेदन सुधार लें।
Maiya Samman Yojana Form Correction कैसे करें?
झारखंड सरकार ने फॉर्म करेक्शन के लिए गांवों में कैंप लगाने की भी तैयारी की है। लेकिन महिलाएं खुद भी नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर सुधार करवा सकती हैं –
- फॉर्म करेक्शन के लिए महिलाओं को अपने आवेदन नंबर या मोबाइल नंबर के साथ CSC जाना है।
- इसके बाद ऑपरेटर को बताएँ कि मंईया सम्मान योजना का फॉर्म करेक्शन कराना है।
- यहा आपको जरूरी दस्तावेज़ जैसे आधार, बैंक पासबुक, राशन कार्ड आदि लेकर जाना है।
- फॉर्म करेक्शन करवाने के बाद आवेदन की रसीद को अपने साथ जरूर ले आए।
अब पोस्ट ऑफिस में भी आ रहा 7500 रुपये, महिलाओं में दिखी खुशी की लहर
Maiya Samman Yojana Rs7500 Payment Status कैसे चेक करें?
अगर आप जानना चाहती हैं कि आपको पैसा मिला या नहीं? इसके लिए आप निम्नलिखित स्टेप को फ्लो करे –
- पेमेंट स्टेटस चेक के लिए सबसे पहले आपको मंईया सम्मान योजना की ऑफिशियल पोर्टल पर जाना है।
- अब आपको “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” वाले सेक्शन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद मोबाइल नंबर या आवेदन संख्या डालकर, कैप्चा भरें और OTP मंगवाएं।
- अब आपको OTP डालना है और सबमिट करना है जिसके बाद आपका पेमेंट का पूरा विवरण खुलकर आ जाएगा।
Note :- अगर आप ऑनलाइन तरीके से पेमेंट स्टेटस चेक नहीं कर पा रहे हैं तो आप अपने बैंक में जाकर खाते को अपडेट करा कर भी जान सकते हैं कि आपको 7500 रूपये मिले हैं या नहीं। इसके अलावा यदि आप नेट बैंकिंग, फोन पे, गूगल पे का इस्तेमाल करती है तो इसके जरिए भी आप 7500 रूपये की जानकारी पा सकती हैं।