Maiya Samman Yojana Rs5000 Payment News: झारखंड की महिलाओं के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने Maiya Samman Yojana Rs5000 Payment को लेकर बड़ा ऐलान किया है, जिसके तहत आज से 5000 रुपये की दो किस्तों का भुगतान दो चरणों में किया जा रहा है। यह निर्णय राज्य की उन लाखों महिलाओं के लिए है जो पहले से इस योजना के लाभार्थी हैं और जिनका वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
इस बार खास बात यह है कि पहले चरण में चुने गए 12 जिलों की महिलाओं को एक साथ 9वीं और 10वीं किस्त का भुगतान मिलेगा। यानी एक ही बार में 5000 रुपये खाते में ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। मंईया सम्मान योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है ताकि वे घरेलू खर्चों को आसानी से पूरा कर सकें और आत्मनिर्भर बन सकें। अगर आप इस योजना के लाभार्थी है तो जल्द ही आपके खाते में ₹5000 जमा होंगे।
Maiya Samman Yojana Rs5000 Payment News Overview
आर्टिकल का नाम | Maiya Samman Yojana Rs5000 Payment News |
योजना | मंईया सम्मान योजना |
किस्त संख्या | 9वीं और 10वीं किस्त |
किस्त की राशि | ₹2500 |
कुल मिलने वाली राशि | ₹5000 |
भुगतान की तिथि | 8 मई से शुरू |
पहला चरण जिले | 12 जिले |
कुल लाभार्थी महिलाएं | 54 लाख+ |
ऑफिशियल वेबसाइट | mmmsy.jharkhand.gov.in |
Maiya Samman Yojana क्या है?
मंईया सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही एक लोकप्रिय योजना है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने आर्थिक मदद देना है। इस योजना के तहत हर पात्र महिला को ₹2500 की मासिक सहायता दी जाती है जो समय-समय पर किस्तों में उनके बैंक खातों में DBT के माध्यम से ट्रांसफर किया जाता है।
अभी तक लाखों महिलाओं को मंईया सम्मान योजना का लाभ मिल चुका है। इस योजना के अंतर्गत सरकार ने पहले भी 8 किस्तें ट्रांसफर की गई थीं। 8 किस्त जारी होने के बाद अब 9वी और 10वीं किस्त का भुगतान एक साथ होने वाला है, यानी एक साथ महिलाओं को ₹5000 की राशि प्राप्त होगी।
9वी और 10वीं किस्त का पैसा किन्हें मिलेगा और किन्हें नहीं? जानिए पूरी अपडेट
दो चरणों में मिलेगा 5000 रूपये
राज्य सरकार ने इस बार Maiya Samman Yojana Rs5000 Payment को दो चरणों में महिलाओं तक पहुंचाने की योजना बनाई है। पहले चरण में उन जिलों की महिलाओं को चुना गया है जहां डिजिटल बैंकिंग इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर है और DBT प्रोसेसिंग पहले से एक्टिव है।
इन महिलाओं को सीधे ₹5000 की राशि उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जा रही है। वहीं, दूसरे चरण में उन जिलों को शामिल किया गया है जहां अभी वेरिफिकेशन या डाटा एंट्री में थोड़ी प्रक्रिया बाकी है। सरकार का दावा है कि एक से दो दिन में दूसरे चरण की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।
इन 12 जिलों में मिलेगा पहले 5000 रूपये
राज्य सरकार ने पहले चरण में जिन जिलों की महिलाओं को प्राथमिकता दी है, उनकी लिस्ट जारी कर दी गई है। ये जिले हैं – जमशेदपुर, धनबाद, चतरा, गढ़वा, जामताड़ा, गुमला, पाकुड़, लोहरदगा, सिमडेगा, बोकारो, रांची और देवघर। इन जिलों की महिलाएं आज यानी 8 मई से अपने बैंक खाते की राशि चेक कर सकती हैं क्योंकि उनके खाते में 5000 रुपये ट्रांसफर किसी भी समय हो सकते हैं।
Maiya Samman Yojana: नहीं कराया ये जरूरी काम तो नहीं मिलेंगे 5000 रूपये
दुसरे चरण में इन जिलो की महिलाओ को मिलेंगे पैसे
दूसरे चरण की प्रक्रिया एक-दो दिनों में शुरू की जाएगी। जिन जिलों की महिलाओं को दूसरे चरण में शामिल किया गया है उनमें शामिल हैं – हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, दुमका, साहिबगंज, पलामू, लातेहार, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रामगढ़, खूंटी और पूर्वी सिंहभूम। इन जिलों की महिलाएं अगले दो दिनों में अपने खाते की स्थिति जरूर चेक करना है, क्योंकि भुगतान की प्रक्रिया किसी भी समय शुरू हो सकती है।
सिर्फ इन महिलाओ को मिलेगा 5000 रूपये
मंईया सम्मान योजना के अंतर्गत ₹5000 की राशि केवल उन महिलाओं को प्राप्त होगी जो निम्नलिखित पात्रता शर्तें पूरी करती है –
- केवल वही महिलाएं मंईया सम्मान योजना की 9वीं और 10वीं किस्त प्राप्त कर सकेंगी जिन्होंने सफलतापूर्वक आवेदन किया हो और उनका फॉर्म स्वीकृत हो गया हो।
- महिला का आधार उनके बैंक खाते से लिंक होना अनिवार्य है और DBT एक्टिव होना चाहिए, तभी पैसे ट्रांसफर हो पाएंगे।
- जिन महिलाओं ने वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी कर ली है और जिनके दस्तावेजों में कोई गलती नहीं पाया गया है, उन्हीं को 2 चरण में राशि दी जाएगी।
- मंईया सम्मान योजना का लाभ लाभ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जिनके परिवार में कोई सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं है और न ही वे इनकम टैक्स भरते हैं।
- जिन महिलाओं को पिछली छठी, सातवीं या आठवीं किस्त नहीं मिली थी लेकिन उन्होंने समय रहते अपने फॉर्म को अपडेट और वेरिफाई करा लिया है, उन्हें भी इस बार 9वीं और 10वीं किस्त यानी एक साथ ₹5000 के रूप में मिलेगी।
50 लाख महिलाओं को इस मिलेंगे 5000 रूपये, इनको नहीं मिलेगा पैसा
Maiya Samman Yojana Rs5000 Payment स्टेटस चेक कैसे करे?
अगर आप जानना चाहती हैं कि आपके खाते में मंईया सम्मान योजना की राशि आई है या नहीं, तो सबसे पहले अपने मोबाइल पर SMS अलर्ट चेक करें। बैंक की तरफ से जब भी पैसा आता है तो SMS जरूर आता है। अगर मैसेज नहीं मिला हो तो आप mmmsy.jharkhand.gov.in पर जाकर “Payment Status” सेक्शन में अपना आधार या मोबाइल नंबर डालकर पेमेंट की स्थिति जान सकती हैं।
वहीं अगर आप फोन पे, गूगल पे, पेटीएम, नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करती है तो इसके जरिए भी आप मंईया सम्मान योजना के ₹5000 का स्टेटस जान सकती हैं। साथ ही साथ आप नजदीकी प्रखंड कार्यालय या पंचायत कार्यालय जाकर भी किस्त की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वही सबसे सरल एवं आसान तरीका आप बैंक जाकर अपने खाते को अपडेट करा कर भी जान सकती हैं कि आपको ₹5000 की राशि प्राप्त हुई है या नहीं।