Maiya Samman Yojana Rs10000 Update: झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने की एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना के तहत, पात्र महिलाओं को मासिक ₹2,500 की धनराशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है। हाल ही में, सरकार ने उन महिलाओं के लिए एकमुश्त ₹10,000 की राशि जारी करने का निर्णय लिया है, जिन्हें पिछली किस्तें नहीं मिली थीं।
इस लेख में, हम जानेंगे कि किन महिलाओं को यह राशि मिल रही है, कैसे आप लाभार्थी सूची में अपना नाम देख सकती हैं, और भुगतान की स्थिति कैसे जांच सकती हैं। तो अगर आप इस योजना के लाभार्थी महिला है तो पोस्ट को आखिर तक जरूर पड़ता कि आप जान सके की 10,000 रुपए की राशि की महिलाओं को मिलेगी साथ ही साथ इस योजना के लेटेस्ट अपडेट क्या है।
Maiya Samman Yojana Rs10000 Update Overview
पोस्ट का नाम | Maiya Samman Yojana Rs10000 Update |
योजना का नाम | मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना |
राज्य | झारखंड |
किस्तों की संख्या | 9वीं किस्त |
नई भुगतान राशि | ₹10,000 (6वीं से 9वीं किस्त का) |
भुगतान तिथि | अप्रैल 2025 |
भुगतान का तरीका | डीबीटी के तहत |
आधिकारिक पोर्टल | mmmsy.jharkhand.gov.in |
हेल्पलाइन नंबर | 1800-890-0215 |
Maiya Samman Yojana क्या है?
मंईया सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं के लिए शुरू की गई एक महत्वपूर्ण पहल है जिसके अंतर्गत महिलाओं को हर महीने ₹2500 की सहायता राशि मिलती है। राज्य सरकार द्वारा पहले मंईया सम्मान योजना के अंतर्गत महिलाओं को हर महीने ₹1000 की सहायता राशि दी जाती थी लेकिन अब इस राशि को बढ़ाकर सरकार ने ₹2500 कर दिए हैं।
पिछले ही महीने राज्य सरकार ने जनवरी, फरवरी ओर मार्च महीने की किस्त की राशि एक साथ 7500 रूपये महिलाओं के खाते में जमा किए थे। इस दौरान लाखों महिलाओं को लाभ मिले हैं जबकि कई महिलाएं लाभ से वंचित हैं। जिन महिलाओं को 7500 रूपये की राशि नहीं मिली है उन्हें अप्रैल की किस्त में 10,000 रूपये मिलेंगे।
Maiya Samman Yojana: बड़ा बदलाव! अब इन महिलाओं को नहीं मिलेगा 2500 रूपये
इन महिलाओं को ₹10,000 की राशि मिलेगी
राज्य सरकार ने उन महिलाओं को ₹10,000 की राशि दी जाएगी जिन्हें 6वीं, 7वीं और 8वीं किस्तें नहीं मिली थीं। अब इन महिलाओं को 9वीं किस्त के साथ एकमुश्त ₹10,000 की राशि उनके बैंक खातों में भेजी जा रही है। यह भुगतान अप्रैल 2025 में ही शुरू होगा।
किन महिलाओं को ₹2,500 की राशि मिलेगी
यदि किसी लाभार्थी महिला को पहले से ही 6वीं, 7वीं और 8वीं किस्त की राशि मिल चुकी है, तो उन्हें केवल 9वीं किस्त के रूप में ₹2,500 की राशि प्राप्त होगी। राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि किसी भी लाभार्थी को दो बार एक ही किस्त की राशि नहीं दी जाएगी।
Maiya Samman Yojana Rs10000 के लिए पात्रता
यदि आप जानना चाहती हैं कि आप इस विशेष ₹10,000 की राशि के लिए पात्र हैं या नहीं, तो निम्नलिखित शर्तें लागू होती हैं –
- आपका आवेदन सही और त्रुटि रहित होना चाहिए।
- बैंक खाता आधार से लिंक और डीबीटी सक्रिय होना चाहिए।
- आपने 6वीं से 8वीं किस्त की राशि अब तक प्राप्त नहीं की हो।
- आवेदन पत्र में राशन कार्ड और आधार की जानकारी सही होनी चाहिए।
मंईया सम्मान योजना लाभार्थी सूची कैसे देखें?
मंईया सम्मान योजना की लाभार्थी सूची में अपना नाम देखने के लिए आप अपने पंचायत सचिवालय या ब्लॉक कार्यालय जा सकती हैं। वहां के अधिकारी आपको सूची दिखा सकते हैं जिसमें सभी स्वीकृत महिलाओं के नाम और स्थिति दर्ज होती है। यदि आपका नाम सूची में नहीं है, तो संभव है कि आपका आवेदन होल्ड पर हो या अस्वीकृत हो गया हो। ऐसी स्थिति में, आप अपने दस्तावेज़ों के साथ पुनः सत्यापन करवा सकती हैं।
Maiya Samman Yojana: अब राशन कार्ड में नाम नहीं तो ₹2500 भी नहीं मिलेगा
आवेदन की स्थिति और भुगतान स्टेटस कैसे जांचें?
यदि आप जानना चाहती हैं कि आपके खाते में पैसा आया है या नहीं, तो निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करें –
- सबसे पहले आपको मंईया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट mmmsy.jharkhand.gov.in पर जाना है।
- इसके बाद मुख्य पेज पर आपको ‘लॉगिन’ विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपको अपनी यूज़र आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करना है।
- अब आपको ‘आवेदन एवं भुगतान स्थिति’ विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपको अपना आधार नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें और ‘गेट ओटीपी’ पर क्लिक करना है।
- इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करना है और सत्यापित करना है।
- अब आप देख सकेंगी कि आपके खाते में ₹10,000 की राशि आई है या नहीं।
₹10,000 की राशि नहीं मिली तो क्या करें?
यदि आपके खाते में अब तक ₹10,000 की राशि नहीं आई है, तो घबराने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने बैंक खाते की डीबीटी स्थिति जांचें कि क्या यह सक्रिय है। इसके अलावा आप आवेदन की स्थिति आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक करे। यदि आपकी आवेदन की स्थिति ‘स्वीकृत’ है और फिर भी पैसा नहीं आया है, तो हेल्पलाइन नंबर 1800-890-0215 पर कॉल करें या प्रखंड कार्यालय में जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
यदि आपके आवेदन में कोई गलती है, जैसे आधार नंबर गलत, नाम की स्पेलिंग गलत या राशन कार्ड लिंक नहीं है, तो फॉर्म में सुधार करवाएं। सुधार करने के बाद अगली किस्तों में आपको सभी पैसे एक साथ प्राप्त हो जाएंगे।
निष्कर्ष
मंईया सम्मान योजना के तहत ₹10,000 की राशि उन महिलाओं के लिए एक बड़ी राहत है जो पिछली किस्तें नहीं प्राप्त कर पाई थीं। इसका लाभ उठाने के लिए सुनिश्चित करें कि आपके दस्तावेज़ सही हैं और बैंक खाता डीबीटी से जुड़ा हुआ है। यदि आप इस योजना की लाभार्थी हैं और अब तक पैसे नहीं मिले हैं, तो जल्द से जल्द आवेदन की स्थिति जांचें और आवश्यक सुधार करें।
उम्मीद करते हैं इस पोस्ट में बताई जानकारी आपके लिए उपयोगी रहा होगा। अगर आप इसी तरह से झारखंड सरकार और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही सरकारी योजनाओं की जानकारियां प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे साथ जुड़े रहें और पोस्ट अगर आपको उपयोगी लगा हो तो इसे दोस्तों, रिश्तेदारों से शेयर करें, धन्यवाद।