Maiya Samman Yojana Rs10000 Payment News: मंईया सम्मान योजना झारखंड सरकार की सबसे चर्चित और लाभकारी योजनाओं में से एक बन चुकी है। इस योजना के तहत राज्य की करोड़ों महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जा रही है ताकि वो अपने घर की जरूरतें बिना किसी पर निर्भर हुए पूरी कर सकें। अब इस योजना से जुड़ी एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है।
जिन महिलाओं को अब तक ₹7500 की राशि यानी जनवरी, फरवरी और मार्च महीने की तीन किस्तें नहीं मिली थीं, उनके लिए सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि उन्हें अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक ₹10,000 की एकमुश्त राशि दी जाएगी। इसमें पिछली तीन किस्तों के ₹7500 के साथ अप्रैल महीने की किस्त ₹2500 भी शामिल होगी।
इसके अलावा जिन महिलाओं को पहले से ₹7500 मिल चुके हैं, उन्हें मई महीने में दो किस्तों की राशि यानी ₹5000 एक साथ दी जाएगी। ऐसे में अब महिलाओं को यह जानना जरूरी है कि क्या उन्हें यह ₹10,000 या ₹5000 की राशि मिलेगी, और इस भुगतान के लिए किन जरूरी बातों को ध्यान में रखना है ताकि बिना कोई समस्या के किस्त की राशि खाते में आ जाए। इसके बारे में जानकारी के लिए आप लेख में आखिर तक बन रहे हैं।
Maiya Samman Yojana Rs10000 Payment News Overview
पोस्ट का नाम | Maiya Samman Yojana Rs10000 Payment News |
योजना का नाम | मंईया सम्मान योजना |
राज्य | झारखंड |
लाभार्थी | 18 से 50 वर्ष की महिलाएं |
एक साथ मिलने वाली राशि | ₹10,000 (बकाया + अप्रैल किस्त) |
दूसरी कैटेगरी की राशि | ₹5000 (मई में दो किस्तें एक साथ) |
भुगतान की स्थिति | अप्रैल के अंतिम सप्ताह से शुरू |
जरूरी शर्तें | राशन कार्ड में नाम, e-KYC, आधार लिंक बैंक खाता, DBT चालू |
ऑफिशियल वेबसाइट | http://mmmsy.jharkhand.gov.in/ |
Maiya Samman Yojana Rs10000 Payment News
अब बात करते हैं उन महिलाओं की जिन्हें सरकार अप्रैल के अंत तक ₹10,000 की बड़ी राशि देने वाली है। दरअसल, बहुत सी महिलाओं का वेरिफिकेशन अधूरा था या फिर उनके आवेदन होल्ड पर चले गए थे, जिसकी वजह से जनवरी से मार्च महीने तक की तीन किस्तें यानी ₹7500 नहीं मिल पाई थी।
अब सरकार ने ऐलान किया है कि इन महिलाओं को अप्रैल महीने की किस्त ₹2500 के साथ पिछली तीन किस्तों की राशि भी दे दी जाएगी। यानी कुल मिलाकर ₹10,000 सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।
नियमों में बड़ा बदलाव, अब इनको नहीं मिलेगा 2500 रूपये प्रतिमाह
इन महिलाओं को पहले ही मिल चुका ₹7500
जिन महिलाओं का आवेदन पहले ही सही था और वेरिफिकेशन पूरा हो चुका था, उनके खाते में पहले ही ₹7500 की राशि भेज दी गई है। ये राशि जनवरी, फरवरी और मार्च महीने की किस्तों की थी, जिसे सरकार ने मार्च के अंत या अप्रैल की शुरुआत में भेजा था। अब ये महिलाएं मई महीने में अप्रैल और मई की दो किस्तें एक साथ ₹5000 के रूप में पाएंगी। यानी उन्हें भी हर महीने की तरह योजना का नियमित लाभ मिलता रहेगा।
लाभ पाने के लिए इन जरूरी शर्तों की पूर्ति होनी चाहिए
राज्य सरकार की तरफ से यह साफ कर दिया गया है कि किसी भी महिला को भुगतान तभी किया जाएगा जब उसके सभी दस्तावेज सही होंगे। मंईया सम्मान योजना का लाभ उठाने के लिए खासकर निम्न बातों का ध्यान रखना जरूरी है –
- महिला का नाम राशन कार्ड में होना चाहिए।
- राशन कार्ड में e-KYC अपडेट होना अनिवार्य है।
- महिला का आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होना चाहिए।
- बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) चालू होना चाहिए।
- आवेदन में दर्ज सभी जानकारियां सही और सत्यापित होनी चाहिए।
अगर ऊपर दिए गए सभी शर्तें पूरी हैं, तो महिला को ₹10,000 या ₹5000 की किस्त समय पर मिल जाएगी। अन्यथा, आवेदन होल्ड पर जा सकता है।
Maiya Samman Yojana Payment Status ऐसे करें चेक
अब आपके लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि मंईया सम्मान योजना का पेमेंट स्टेटस चेक कैसे करें क्योंकि कई बार खाते में पैसे आने के बावजूद SMS नहीं आते हैं। ऐसे में आप ऑनलाइन माध्यम से पेमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं जिसके लिए आप निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करें –
- पेमेंट स्टेटस चेक के लिए सबसे पहले आपको मंईया सम्मान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
- अब आपको होमपेज पर ‘Login’ के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब आपको अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड को डालकर लॉगिन करना है।
- लॉगिन के बाद ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ के ऑप्शन पर आपको क्लिक करना है।
- अब आपको अपना आधार नंबर या मोबाइल नंबर डालें और “Get OTP” पर क्लिक करें।
- अब आपका मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसको डालकर वेरीफाई करना है।
- इसके बाद आपके सामने पूरा पेमेंट स्टेटस खुलकर आ जाएगा, जिसमें आपको किस्त मिली या नहीं, यह पूरी जानकारी दिखेगी।
45 लाख महिलाओं के खाते में जमा होंगे अप्रैल महीने के ₹2500 की राशि
Maiya Samman Yojana की अगली किस्त कब आएगी?
मिली जानकारी के अनुसार जिन महिलाओं को ₹10,000 की राशि देनी है, उन्हें अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक यह ट्रांसफर कर दिया जाएगा। वहीं, जिन महिलाओं को पहले ही ₹7500 मिल चुका है, उन्हें मई महीने में ₹5000 की अगली दो किस्तें मिलेंगी। यानी अब लाभार्थियों को अगली किस्त के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
महिलाओं के लिए जरूरी सलाह
अगर आप भी मंईया सम्मान योजना का लाभ लेना चाहती हैं और अभी तक कोई किस्त नहीं मिली है, तो एक बार अपने आवेदन की स्थिति जरूर चेक करें। अगर कोई दस्तावेज अधूरा है या आवेदन में गलती है, तो उसे जल्द से जल्द ठीक करवा लें। इसके लिए सरकार जल्द ही अलग-अलग पंचायतों में कैंप भी लगाने जा रही है ताकि फॉर्म करेक्शन और वेरिफिकेशन का काम तेजी से पूरा हो सके।