Maiya Samman Yojana Rs 7500 Payment Good News: बिना आधार लिंक के भी मिलेगा 7500 रुपये, राज्य सरकार ने किया बड़ा ऐलान

Maiya Samman Yojana Rs 7500 Payment Good News: झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के लाभार्थियों के लिए बड़ी घोषणा की है। जिन महिलाओं को अभी तक 7500 रुपये की राशि नहीं मिली थी, उनके लिए राहत की खबर आई है। सरकार ने फैसला लिया है कि जिन महिलाओं का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है, उन्हें भी 7500 रुपये की राशि दी जाएगी।

यह फैसला झारखंड कैबिनेट में मंजूर किया गया है और इसके तहत मार्च 2025 तक सभी लाभार्थियों को भुगतान किया जाएगा। सरकार का यह फैसला उन लाखों महिलाओं के लिए राहत लेकर आया है, जिनका खाता अभी तक आधार से लिंक नहीं हो पाया था। अब बिना आधार लिंक के भी उन्हें 7500 रुपये की राशि दी जाएगी। लेकिन इसके लिए कुछ नियम और शर्तें भी रखी गई हैं, जिनका पालन करना जरूरी होगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इस लेख में हम आपको पूरी जानकारी देने वाले हैं कि आखिर यह पैसा कैसे मिलेगा और किन महिलाओं को लाभ मिलेगा। तो यदि आप मईया सम्मान योजना की लाभार्थी महिला है तो इस पोस्ट को आखिर तक जरूर पढ़ें, इस पोस्ट में आपको Maiya Samman Yojana Rs 7500 Payment Good News से जुड़ी संपूर्ण जानकारी मिलेगी।

Maiya Samman Yojana Rs 7500 Payment Good News Overview

पोस्ट का नाम Maiya Samman Yojana Rs 7500 Payment Good News
योजना का नाममुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना
योजना शुरू की गईझारखंड सरकार द्वारा
लाभार्थीझारखंड की 18-50 वर्ष की महिलाएं
लाभ की राशि2500 रुपये प्रति माह
बकाया राशि की भुगतान की तिथि31 मार्च 2025 तक
कुल बकाया राशि7500 रुपये
कुल लाभार्थियों की संख्या59 लाख
आधिकारिक वेबसाइटmmmsy.jharkhand.gov.in

अब बिना आधार लिंक के भी मिलेंगे 7500 रुपये

झारखंड सरकार ने उन महिलाओं के लिए राहत दी है, जिनके बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हैं। पहले मईया सम्मान योजना के तहत केवल उन्हीं महिलाओं को पैसा मिल रहा था जिनके खाते आधार से जुड़े हुए थे, लेकिन अब सरकार ने इसमें बदलाव किया है। अब बिना आधार लिंक के भी महिलाओं को 7500 रुपये की राशि दी जाएगी।

राज्य में 20.60 लाख से ज्यादा महिलाओं को अभी तक यह राशि नहीं मिली थी, क्योंकि उनके बैंक खाते आधार से लिंक नहीं थे। लेकिन अब कैबिनेट के नए फैसले के बाद इन महिलाओं को भी पैसा मिल जाएगा। सरकार का कहना है कि 31 मार्च 2025 तक सभी महिलाओं के खाते में यह राशि भेज दी जाएगी।

इन 4 गलतियों से 7500 रूपये अटका आपका, सुधारते ही आ जाएगा पैसा

31 मार्च 2025 तक पूरी होगी भुगतान प्रक्रिया

राज्य सरकार की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि जिन महिलाओं को अभी 7500 रूपये की यह राशि नहीं मिली है, उन्हें 31 मार्च 2025 तक यह पैसा मिल जाएगा। महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने सभी जिलों को इस बारे में निर्देश जारी कर दिए हैं।

अब जिलों में भी मईया सम्मान योजना के तहत लाभार्थियों की सूची तैयार की जा रही है और मार्च के अंत तक सभी पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 7500 रुपये की राशि भेज दी जाएगी।

1 अप्रैल 2025 से लागू होंगे नए नियम

हालांकि, यह राहत केवल मार्च 2025 तक के लिए ही दी गई है। 1 अप्रैल 2025 से सरकार ने मईया सम्मान योजना के लिए नए नियम लागू करने का फैसला किया है। अप्रैल 2025 से केवल उन्हीं महिलाओं को यह राशि मिलेगी जिनके बैंक खाते आधार से लिंक होंगे। यानी अगर आपका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है, तो मार्च 2025 तक आपको पैसा मिल सकता है, लेकिन उसके बाद योजना का लाभ लेने के लिए आधार लिंक कराना अनिवार्य होगा।

इसलिए सरकार ने लाभार्थियों को सुझाव दिया है कि वे जल्द से जल्द अपने बैंक खाते को आधार से लिंक करवा लें ताकि भविष्य में उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

किन महिलाओं को मिलेगा 7500 रूपये

राज्य सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि मईया सम्मान योजना के तहत केवल उन महिलाओं को पैसा मिलेगा –

  • जो झारखंड राज्य की निवासी हैं।
  • जिनकी उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच है।
  • जिनका नाम लाभार्थियों की सूची में शामिल है।
  • जिनके बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हैं (मार्च 2025 तक)।

बिना डीबीटी खाते में 7500 रूपये जमा होना शुरू, इन महिलाओं को मिले पैसे

Maiya Samman Yojana 7500 Payment Status कैसे चेक करें?

अगर आप यह जानना चाहती हैं कि आपको मईया सम्मान योजना के तहत 7500 रुपये की राशि मिली है या नहीं, तो आप इसे ऑनलाइन चेक कर सकती हैं जिसके लिए आप निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करें –

  • सबसे पहले आपको मईया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद होम पेज पर आपको ‘Payment Status’ विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपको अपना आधार नंबर या बैंक अकाउंट नंबर दर्ज करना है और ‘Check Status’ पर क्लिक करना है।
  • अब आपको आपके खाते में राशि क्रेडिट होने की जानकारी मिल जाएगी।
  • यहां आप देख सकती हैं आपके खाते में मईया सम्मान योजना से 7500 रूपये की राशि जमा हुई या नहीं।

निष्कर्ष

मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के तहत झारखंड सरकार ने महिलाओं के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। जिन महिलाओं का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं था, उन्हें भी मार्च 31 2025 तक 7500 रुपये की राशि मिल जाएगी। हालांकि, अप्रैल 2025 से आधार लिंक अनिवार्य कर दिया जाएगा। इसलिए सभी महिलाओं को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द अपने बैंक खातों को आधार से लिंक करा लें ताकि भविष्य में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरूर शेयर करें ताकि वे भी इस योजना का लाभ उठा सकें। ओर राज्य सरकार ओर केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही सरकारी योजनाओं की जानकारी इसी तरह से पाने के लिए हमारे साथ जुड़े रहे, धन्यवाद।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon