Maiya Samman Yojana Rs 7500 News: झारखंड सरकार की तरफ से महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही मंईयां सम्मान योजना को लेकर राज्य भर में चर्चा तेज है। इस योजना के तहत राज्य की लाखों महिलाओं को 7500 रुपये की सहायता राशि तीन किस्तों में दी जा रही है। बहुत सी महिलाओं के खाते में यह राशि पहुंच चुकी है, लेकिन अब भी बड़ी संख्या में लाभुक ऐसी हैं जिनके खाते में पैसे नहीं आये हैं।
वजहें अलग-अलग हैं – कभी दस्तावेज की गलती, कभी डीबीटी न होना तो कभी आधार बैंक लिंकिंग अधूरी होना है। ऐसे में अगर आप भी इंतजार कर रही हैं कि आपके खाते में 7500 रूपये कब आएगा, तो यह आर्टिकल आपके लिए बेहद जरूरी है। यहां आज हम आपको विस्तार से बताएंगे कि किन कारणों से पैसे नहीं आये, और आपको क्या-क्या काम करने चाहिए ताकि आपका पैसा जल्द से जल्द आपके अकाउंट में भेजा जा सके।
Maiya Samman Yojana Rs 7500 News Overview
पोस्ट का नाम | Maiya Samman Yojana Rs 7500 News |
योजना का नाम | मंईयां सम्मान योजना |
राज्य | झारखंड |
लाभार्थी | राज्य की पात्र महिलाएं |
सहायता राशि | ₹7500 (तीन किस्तों में) |
कुल किस्तें | 3 किस्त (₹2500 प्रति किस्त) |
डीबीटी और लिंकिंग की अंतिम तिथि | 31 मार्च 2025 |
हेल्पलाइन नंबर | 1800-890-0215 |
आधिकारिक वेबसाइट | http://mmmsy.jharkhand.gov.in/ |
मंईयां सम्मान योजना क्या है?
मंईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई एक विशेष सामाजिक सुरक्षा योजना है जिसका उद्देश्य राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर और पिछड़े वर्ग की महिलाओं को वित्तीय सहायता देना है। इस योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2500 की राशि मिलती है, जो सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाता है।
राज्य सरकार ने यह योजना खासतौर पर उन महिलाओं के लिए शुरू की है जो किसी प्रकार की सरकारी पेंशन या अन्य सामाजिक सहायता योजनाओं से वंचित हैं। मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत महिलाओं का आधार, राशन कार्ड और बैंक खाता अनिवार्य रूप से लिंक होना जरूरी है ताकि डीबीटी के माध्यम से राशी सीधे उनके खाते में पहुंच सके।
मंईयां सम्मान योजना से अब तक लाखों महिलाओं को फायदा मिला है और उनके जीवन में एक नया आत्मविश्वास आया है। खासकर ग्रामीण इलाकों में महिलाएं अब अपने खर्चों को खुद नियंत्रित कर पा रही हैं और छोटी-छोटी जरूरतों के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता।
इस तारीख तक सभी महिलाओं के खाते में आएगा 10000 रूपये, जानिए कैसे करें चेक
अब तक क्यों नहीं आये 7500 रूपये, जानिए वजह
अगर आपके खाते में अब तक ₹7500 नहीं आए हैं, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन सतर्क जरूर हो जाइए। सरकार की ओर से सभी लाभुकों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। बहुत सी महिलाओं के दस्तावेजों में मामूली गलतियां पाई गई हैं, जैसे कि आधार कार्ड में नाम की स्पेलिंग गलत होना, बैंक खाते की जानकारी अधूरी होना, या राशन कार्ड नंबर मेल नहीं खाना। इन छोटी-छोटी गलतियों के कारण किस्त होल्ड पर चली जाती है।
दूसरी बड़ी वजह यह भी है कि कई महिलाओं ने अब तक अपने बैंक खाते को आधार से लिंक नहीं करवाया है, जिस कारण DBT Active नहीं हो पा रहा है। सरकार ने पहले ही 31 मार्च 2025 तक DBT और आधार-बैंक लिंकिंग की अंतिम तिथि तय कर दी थी। इस तारीख तक जिन लाभुकों ने यह प्रक्रिया पूरी नहीं की, उन्हें आगे की किस्तें नहीं मिलेंगी।
₹7500 पाने के लिए तुरंत करे यह काम
अगर आप चाहती हैं कि आपके खाते में 7500 रुपए जल्दी आएं, तो इसके लिए सबसे पहले आप अपने दस्तावेजों की जांच करें। आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशन कार्ड इन सभी दस्तावेजों में नाम, जन्मतिथि, पता और खाता संख्या की सही जानकारी होनी चाहिए। इसके अलावा यह भी सुनिश्चित करें कि आपका बैंक खाता सक्रिय है और उसमें आधार नंबर लिंक है।
इसके लिए आप अपने बैंक ब्रांच में जाकर जानकारी ले सकती हैं या फिर नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर “Aadhaar Seeding” चेक करवा सकती हैं। अगर कोई गलती पाई जाती है तो तुरंत सुधार करवा लें। जैसे ही आप अपने दस्तावेज अपडेट करवा लेंगी, एक सप्ताह के भीतर आपके खाते में योजना की पूरी राशि भेज दी जाएगी।
किसे मिलेगा मंईयां सम्मान योजना का लाभ (पात्रता)
मंईयां सम्मान योजना का लाभ सिर्फ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो राज्य सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता को पूरा करती हों। इस योजना के तहत केवल झारखंड की स्थायी निवासी महिलाओं को ही पात्र माना गया है। लाभुक महिला की आयु 18 वर्ष से ऊपर होनी चाहिए और वह आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से संबंधित होनी चाहिए।
अगर किसी महिला को पहले से किसी अन्य सरकारी योजना से नियमित रूप से सहायता मिल रही है जैसे कि विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन या किसान सम्मान निधि तो उसे इस योजना में पात्र नहीं माना गया है। इसके अलावा यह भी जरूरी है कि महिला का नाम राशन कार्ड में दर्ज हो और उसका आधार बैंक खाते से लिंक हो। अगर यह सब प्रक्रिया पहले ही पूरी है तो आप निश्चिंत रहें आपके खाते में राशि जरूर आएगी।
इन जिलों की महिलाओं को आज से मिलेंगे 9वीं किस्त के 2500 रुपये
हफ्ते भर में पैसा चाहिए? तो जानिए जरूरी प्रक्रिया
अगर आपके दस्तावेज बिल्कुल सही हैं लेकिन फिर भी पैसे नहीं आये, तो घबराने की जरूरत नहीं है। सबसे पहले आप अपने नजदीकी CSC या जनसेवा केंद्र पर जाएं और योजना का “पेमेंट स्टेटस” चेक करवा लें। वहां से आपको जानकारी मिल जाएगी कि पैसे होल्ड क्यों हैं।अगर समस्या फिर भी बनी रहती है तो मंईयां सम्मान योजना का टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-890-0215 पर संपर्क करें।
यहां पर आपको बताया जाएगा कि आपके खाते में पैसा क्यों नहीं आया और आगे क्या करना है। आप चाहें तो झारखंड सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर भी पेमेंट ट्रैकिंग कर सकती हैं, जहां आधार या मोबाइल नंबर के माध्यम से आप अपने DBT स्टेटस को ऑनलाइन देख सकती हैं।