Maiya Samman Yojana Rs 7500 Beneficiary Payment List: मईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से सरकार लगातार बड़े फैसले ले रही है। इस योजना के अंतर्गत पहले ही 38 लाख महिलाओं को 7500 रुपये की सहायता राशि दी जा चुकी है। अब बाकी बची 18 लाख महिलाओं को भी मईयां सम्मान योजना का लाभ देने के लिए सरकार ने भुगतान सूची जारी कर दी है।
जिन महिलाओं का नाम इस सूची में शामिल है, उनके खातों में 31 मार्च तक 7500 रुपये की राशि जमा कर दी जाएगी। यह राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जा रही है ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। तो यदि आप भी मईयां सम्मान योजना की लाभार्थी महिला है और आपके खाते में अभी तक 7500 रूपये की राशि जमा नहीं हुई है तो आप इस पोस्ट को आखिर तक जरूर पढ़े ताकि आपको पता चल सके कि आपको मईयां सम्मान योजना से 7500 रूपये की राशि मिलेंगे या नहीं।
Maiya Samman Yojana Rs 7500 Beneficiary Payment List Overview
पोस्ट का नाम | Maiya Samman Yojana Rs 7500 Beneficiary Payment List |
योजना का नाम | मईयां सम्मान योजना |
लाभार्थियों की संख्या | 18 लाख नई लाभार्थी |
पहले लाभान्वित महिलाएं | 38 लाख |
भुगतान की राशि | 7500 रुपये |
भुगतान की अंतिम तिथि | 31 मार्च |
अनिवार्य डीबीटी अपडेट | अप्रैल से |
भुगतान का माध्यम | बैंक खाता (डीबीटी) |
आधिकारिक वेबसाइट | http://mmmsy.jharkhand.gov.in/ |
मईयां सम्मान योजना क्या है?
झारखंड सरकार ने मईयां सम्मान योजना को महिलाओं के आर्थिक सहयोग के लिए शुरू किया था, जिससे उन्हें किसी प्रकार की आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े। 38 लाख महिलाओं को पहले ही इस योजना के तहत लाभ दिया जा चुका है और अब 18 लाख महिलाओं को भी इस योजना से लाभ मिलेगा जो पहले लाभ से वंचित है।
राज्य सरकार ने 25 मार्च 2025 को कैबिनेट बैठक के दौरान यह निर्णय लिया है कि मार्च महीने तक जिन महिलाओं का DBT चालू नहीं है, उन्हें भी 7500 रुपये की राशि उनके खातों में भेजी जाएगी। हालांकि, अप्रैल महीने से आगे की किस्त प्राप्त करने के लिए डीबीटी चालू करवाना अनिवार्य होगा। यदि किसी महिला का डीबीटी अपडेट नहीं होगा, तो उन्हें आगे मईयां सम्मान योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
बिना आधार लिंक के भी खातों में जमा होंगे 7500 रूपये, हेमंत कैबिनेट का बड़ा फैसला
किन महिलाओं को मिलेगा 7500 रुपये?
मईयां सम्मान योजना के 7500 रूपये की लाभार्थी सूची में जिन महिलाओं का नाम पहले शामिल था उनके खाते में किस्त की राशि जमा की जा चुकी है एवं बाकी बची 18 लाख महिलाओं को जल्द ही पैसे मिलेंगे। हाल ही में सरकार ने मईयां सम्मान योजना के अंतर्गत नई पेमेंट लिस्ट जारी की थी। इसके अलावा रिजेक्ट/ पेंडिंग लिस्ट भी जारी किया गया था जिसमें साफ-साफ बताया गया था कि महिलाओं को किस कारण से 7500 रूपये नहीं मिले हैं।
अगर महिला का नाम किसी भी सूची में शामिल है तो उन्हें 31 मार्च 2025 तक 7500 रूपये की राशि प्राप्त होगी। अगर आपको नहीं पता कि आपका नाम सूची में शामिल है या नहीं? तो इसे आप आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम पंचायत कार्यालय, ब्लॉक कार्यालय या फिर संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर चेक कर सकते हैं।
इसके अलावा वर्तमान समय में मईयां सम्मान योजना के अंतर्गत उन 18 लाख महिलाओं को 7500 रूपये की राशि दी जाएगी जिन्होंने अपना डीबीटी सिस्टम अभी तक चालू नहीं करवाया है। मार्च तक की राशि महिलाओं के खाते में बिना DBT के ही प्राप्त होगी लेकिन अप्रैल की राशि प्राप्त करने के लिए महिलाओं का डीबीटी चालू होना बेहद जरूरी है अन्यथा आगे से महिलाएं इस योजना के लाभ से वंचित रह जाएंगी।
Maiya Samman Yojana Rs 7500 Beneficiary Payment List कैसे देखें?
महिलाएं अपने ग्राम पंचायत कार्यालय, ब्लॉक कार्यालय, या इस योजना से संबंधित अधिकृत अधिकारी से संपर्क करके अपना नाम सूची में देख सकती हैं। इसके अलावा, आप मईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर भी योजना से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराई गई है। वहाँ जाकर महिलाएं अपने बैंक खाते और आवेदन संख्या के आधार पर अपना भुगतान स्टेटस चेक कर सकती हैं।
7500 रूपये खाते में नहीं आया तो करें यह काम, 2 मिनट में मिलेगा पैसा
महिलाओं के लिए आवश्यक निर्देश
मईयां सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए सभी महिलाओं को समय पर अपने दस्तावेजों को अपडेट करवाना होगा, यानि की महिलाओं को भौतिक सत्यापन पूरा करना होगा। भौतिक सत्यापन करने के अलावा अप्रैल महीने से किस्त की राशि प्राप्त करने के लिए महिलाओं का डीबीटी सिस्टम चालू होना जरूरी है जिस पर सरकार ने महिलाओं से विशेष अपील की है। अप्रैल तक सभी अपने खाते को आधार से लिंक कर ले अन्यथा 2500 रूपये की राशि अगले महीने से प्राप्त नहीं होगी।