Maiya Samman Yojana Rs 5000 Payment Out: झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही “मंईया सम्मान योजना” की 9वीं और 10वीं किस्त की राशि अब सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में भेजी जा रही है। इस योजना के तहत अब तक 8 किस्तें जारी की जा चुकी हैं और अब सरकार ने एक साथ 9वीं और 10वीं किस्त के ₹5000 की राशि देने का फैसला किया है। यह निर्णय उन महिलाओं के लिए राहत भरी खबर लेकर आया है, जिन्होंने समय पर e-KYC पूरी की है और जिनके बैंक खातों में DBT सक्रिय है।
खास बात ये है कि इस बार सरकार ने दो चरणों में राशि जारी करने की योजना बनाई है, ताकि सभी जिलों की महिलाओं को मंईया सम्मान योजना का लाभ आसानी से मिल सके। अगर आप भी इस योजना से जुड़ी हैं और जानना चाहती हैं कि आपके खाते में ₹5000 की राशि आई है या नहीं, तो आपको यह लेख अंत तक जरूर पढ़ना चाहिए। इसमें हम आपको योजना से जुड़ी हर जानकारी देंगे, साथ ही बताएंगे कि किन जिलों की महिलाओं को ₹5000 मिलने शुरू हुए हैं और कब तक महिलाओं को यह राशि प्राप्त हो जाएगी।
Maiya Samman Yojana Rs 5000 Payment Out Overview
आर्टिकल का नाम | Maiya Samman Yojana Rs 5000 Payment Out |
योजना का नाम | मंईया सम्मान योजना |
राज्य | झारखंड |
लाभार्थी | राज्य की महिला नागरिक |
किस्त राशि | ₹2500 प्रति माह |
कुल किस्त | 9वीं और 10वीं मिलाकर ₹5000 |
ट्रांसफर तरीका | DBT (Direct Benefit Transfer) |
चालू चरण | पहला चरण 23 मई से शुरू |
अगला चरण | 2 से 3 दिन बाद |
ऑफिशियल वेबसाइट | https://mmmsy.jharkhand.gov.in/ |
मईयां सम्मान योजना क्या है?
झारखंड सरकार की Maiya Samman Yojana एक सहायता योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने ₹2500 की सहायता राशि देना है। इस योजना की शुरुआत उन महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए की गई है जो घर की जिम्मेदारी उठाती हैं लेकिन उनकी आय का कोई जरिया नहीं होता है।
मईयां सम्मान योजना का मुख्य फोकस ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं पर है, जिन्हें अपने जीवन यापन में रोजाना कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस योजना के तहत झारखंड की लगभग 57 लाख महिलाएं पहले ही रजिस्टर्ड हो चुकी हैं और 8 किस्तों का लाभ उठा चुकी हैं। अब उन्हें 9वीं और 10वीं किस्त की ₹5000 की राशि एक साथ दी जा रही है, जिससे वे घर-गृहस्थी की आवश्यक चीजें खरीद सकें या अपनी किसी जरूरत को पूरा कर सकें।
Maiya Samman Yojana Rs 5000 Payment Out Today
आज 23 मई से सरकार ने Maiya Samman Yojana के पहले चरण की शुरुआत की है। इस चरण में कुल 12 जिलों की महिलाओं को एक साथ 9वीं और 10वीं किस्त के तहत ₹5000 की राशि बैंक खातों में भेजी जा रही है। जिन महिलाओं ने अपने खाते को आधार से जोड़ा है, उनका e-KYC पूरा है और DBT की सुविधा चालू है, उनके खाते में यह राशि ट्रांसफर हो रही है।
यह पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से की जा रही है, जिससे महिला लाभार्थियों को लाइन में लगने या चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। अगर आपने अब तक स्टेटस नहीं देखा है, तो आज ही चेक कर लें कि आपके खाते में ₹5000 आए हैं या नहीं।
दो चरणों में मिलेगा महिलाओं को लाभ
राज्य सरकार ने Maiya Samman Yojana Rs 5000 Payment को दो चरणों में देने का फैसला इसलिए किया है ताकि राशि वितरण की प्रक्रिया सरल और आसान हो सके। पहले चरण में 12 जिलों की महिलाओं को ₹5000 की राशि दी जा रही है। ये वो महिलाएं हैं जिनका e-KYC पहले ही सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है और जिनके बैंक खाते DBT के लिए एक्टिव हैं।
दूसरा चरण 2 से 3 दिनों के अंदर शुरू किया जाएगा जिसमें शेष 12 जिलों की महिलाओं को किस्त का लाभ दिया जाएगा। अगर किसी महिला को 6वीं, 7वीं या 8वीं किस्त नहीं मिली है, तो इस बार उसके खाते में कुल ₹12,500 तक की राशि ट्रांसफर की जा सकती है। इसलिए यह जरूरी है कि सभी महिलाएं अपने DBT स्टेटस और बैंक अकाउंट को सही समय पर अपडेट कर लें।
इन जिलों की महिलाओं को मिलेगा 2 चरणों में पैसा
Maiya Samman Yojana Rs 5000 Payment का पहला चरण जिन जिलों में शुरू हो चुका है, उनमें शामिल हैं – रांची, जमशेदपुर, धनबाद, चतरा, गढ़वा, जामताड़ा, गुमला, पाकुड़, लोहरदगा, सिमडेगा, बोकारो और देवघर। इन जिलों की महिलाओं के खाते में ₹5000 की राशि 21 मई से ट्रांसफर की जा रही है।
वहीं, दूसरे चरण में जिन जिलों की महिलाओं को लाभ मिलेगा, उनमें हैं – हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, दुमका, साहिबगंज, पलामू, लातेहार, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रामगढ़, खूंटी और पूर्वी सिंहभूम। इन जिलों की महिलाओं के खाते में किस्त की राशि 2 से 3 दिन के अंदर ट्रांसफर की जाएगी।
Maiya Samman Yojana Rs 5000 Payment के लिए पात्रता
- महिला आवेदक का उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए तभी वह लाभ के लिए पात्र हैं।
- महिला झारखंड की स्थाई निवासी होनी चाहिए तभी उसे लाभ मिलेगा।
- महिला का बैंक खाता उसके आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए है और उसमें DBT की एक्टिव होनी चाहिए।
- योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जिनका आवेदन सरकार द्वारा स्वीकृत किया गया है और जिनके दस्तावेज पूरी तरह से सत्यापित हैं।
- यदि महिला के परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में है या इनकम टैक्स भरता है, तो वह महिला मईयां सम्मान योजना के लिए पात्र नहीं मानी जाएगी।
- महिला के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए और उसके घर में ट्रैक्टर के अलावा कोई 4 पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
Maiya Samman Yojana Rs 5000 Payment Status चेक कैसे करें?
मंईया सम्मान योजना के ₹5000 की राशि आपको प्राप्त हुई या नहीं? आप स्टेटस कर जान सकते हैं जिसके लिए आप निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करें –
- सबसे पहले महिला लाभार्थी को मंईया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जहां से योजना से संबंधित सभी जानकारी मिलती है।
- आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करने के बाद लॉगिन संबंधित लिंक प्राप्त होगा जिस पर क्लिक कर पोर्टल में लॉगिन करना है।
- लॉगिन करने के लिए आपको आवेदन संख्या और पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा, जिससे ओटीपी प्राप्त किया जा सके।
- OTP प्राप्त करने के बाद उसे सही जगह पर भरकर वेरीफाई करना होगा, जिससे आगे का प्रोसेस शुरू हो सके।
- लॉगिन के बाद वेबसाइट के मेनू में दिए गए “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” विकल्प पर क्लिक करना होगा, जिससे भुगतान की जानकारी सामने आएगी।
- भुगतान की जानकारी में यह स्पष्ट होगा कि 9वीं और 10वीं किस्त की राशि ट्रांसफर हुई है या नहीं और किस तारीख को यह ट्रांजैक्शन हुआ है।
अगर आप आधिकारिक वेबसाइट से पेमेंट स्टेटस नहीं चेक कर पा रहे हैं तो आप अपने बैंक के चले जाइए और वहां जाकर अपने खाते को अपडेट करा कर जान सकते हैं कि आपको पैसे मिले हैं या नहीं। साथ ही अगर आप नेट बैंकिंग, फोन पे, गूगल पे, पेटीएम जैसे एप्लीकेशन का इस्तेमाल करती हैं तो यहां से भी आप किस्त की जानकारी प्राप्त कर सकती हैं। वहीं अगर आपको ₹5000 की राशि प्राप्त हुई है तो आपके मोबाइल पर SMS आया होगा, आप अपने मोबाइल में SMS अलर्ट चेक कर जान सकते हैं कि आपके खाते में पैसे आए हैं या नहीं।