Maiya Samman Yojana Rs 5000 Payment District Wise: झारखंड सरकार की तरफ से चलाई जा रही “मंईया सम्मान योजना” अब महिलाओं के लिए एक बड़ी राहत बन चुकी है। 20 मई से इस योजना के अंतर्गत झारखंड की करीब 54 लाख महिलाओं को सीधे उनके बैंक खातों में 5000 रुपये की राशि मिलने जा रही है। यह राशि अप्रैल और मई महीने की संयुक्त 9वीं और 10वीं किस्त के रूप में दी जा रही है।
सरकार ने इस बार दो चरणों में भुगतान प्रक्रिया शुरू की है, जिससे सभी पात्र महिलाओं को लाभ समय पर मिल सके। अगर आपने पहले ही आवेदन किया है और और आपका आवेदन उपरोक्त हो चुका है तो आपके खाते में यह राशि कभी भी पहुंच सकती है। इस लेख में हम Maiya Samman Yojana Rs 5000 Payment District Wise की पूरी जानकारी साझा कर रहे हैं, ताकि आपको भी समझ में आ सके कि किन जिलों में कितनी राशि दी जा रही है और आपको पैसे कब तक मिल सकते हैं।
Maiya Samman Yojana Rs 5000 Payment District Wise Overview
आर्टिकल का नाम | Maiya Samman Yojana Rs 5000 Payment District Wise |
योजना का नाम | मंईया सम्मान योजना |
किस्त | 9वीं और 10वीं |
भुगतान की राशि | ₹2500 प्रति माह (₹5000 दो महीने की) |
भुगतान की शुरुआत | 20 मई 2025 से |
भुगतान प्रक्रिया | DBT (Direct Benefit Transfer) |
लाभार्थी संख्या | 54 लाख+ महिलाएं |
भुगतान चरण | दो चरणों में भुगतान |
आधिकारिक वेबसाइट | mmmsy.jharkhand.gov.in |
Maiya Samman Yojana क्या है?
मंईया सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक आर्थिक सहायता योजना है, जो राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए शुरू की गई है। इस योजना के तहत योग्य महिलाओं को हर महीने ₹2500 की राशि सीधे उनके बैंक खातों में दी जाती है। यह योजना मुख्य रूप से उन महिलाओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है जो गरीब, जरूरतमंद या असंगठित क्षेत्र में काम करने वाली हैं।
इससे महिलाओं को अपने घरेलू खर्च, बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य से जुड़े जरूरी कामों में मदद मिलती है। मंईया सम्मान योजना से महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है और वे आत्मनिर्भर बन रही हैं। अब तक महिलाओं को 8 किस्त की राशि इस योजना से मिल चुकी है और अब 9वी और 10वीं किस्त की राशि मिलने जा रही हैं।
महिलाओं को आज से एक साथ 5000 रुपये मिलना शुरू
Maiya Samman Yojana Payment District Wise
मंईया सम्मान योजना के तहत भुगतान की प्रक्रिया को पूरे राज्य में जिला वार लागू किया गया है। सरकार ने प्रत्येक जिले को उनकी पात्र लाभार्थी संख्या के आधार पर राशि का आवंटन किया है। गिरिडीह जिला सबसे ऊपर है जिसे सबसे ज्यादा राशि मिली है, जबकि खूंटी जिले को सबसे कम फंड प्राप्त हुआ है। इससे पता चलता है कि किन जिलों में मंईया सम्मान योजना का दायरा सबसे ज्यादा है।
महिलाओं को इस दिन मिलेंगे 5000 रूपये
इस बार मंईया सम्मान योजना के तहत दो महीने की राशि एक साथ दी जा रही है, यानी अप्रैल और मई की 9वीं और 10वीं किस्त एक साथ भेजी जा रही है। सरकार ने 20 मई से इस राशि का भुगतान शुरू कर दिया है। जिन महिलाओं का आवेदन पहले से स्वीकृत है और जिनका खाता DBT से जुड़ा हुआ है, उन्हें पहले चरण में पैसे मिलने शुरू हो चुके हैं। बाकी महिलाओं को दूसरे चरण में में पैसे मिल जाएंगे। सरकार ने पूरी प्रक्रिया को दो भागों में बांटा है ताकि किसी जिले में तकनीकी समस्या ना आए और सभी को समय पर लाभ मिल सके।
Maiya Samman Yojana Rs5000 Payment News
राज्य सरकार ने इस बार 9वीं और 10वीं किस्त के लिए कुल ₹9609 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की है। इस राशि को सभी जिलों में भेज दिया गया है और DBT के माध्यम से महिलाओं के खातों में यह राशि ट्रांसफर की जा रही है। अगर आपने आवेदन किया है और आपका आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक है तो आपके खाते में ₹5000 किसी भी समय पहुंच सकते हैं। राज्य सरकार की तरफ से पहले ही जिलेवार सूची जारी कर दी गई है कि किस जिले को कितनी राशि भेजी गई है।
दो चरणों में महिलाओ को मिलेगा पैसा
इस बार सरकार ने मंईया सम्मान योजना की भुगतान की प्रक्रिया को दो चरणों में पूरा करने का निर्णय लिया है। पहले चरण में उन जिलों को शामिल किया गया है जहां बैंकिंग सिस्टम पूरी तरह से तैयार था और लाभार्थियों का वेरिफिकेशन पहले ही पूरा हो गया था। इन जिलों में 20 मई से DBT के माध्यम से किस्त की राशि भेजी जा रही है। वहीं, जिन जिलों में कुछ प्रक्रियाएं बाकी थीं, उन्हें दूसरे चरण में रखा गया है और वहां भी एक से दो दिनों में DBT के माध्यम से किस्त ट्रांसफर किया जाएगा।
51 लाख महिलाओं को मिलेंगे 5000 रूपये, 5.46 लाख नाम कटा
Maiya Samman Yojana Payment District Wise
जिला का नाम | आवंटित राशि |
---|---|
दुमका | ₹3075 करोड़ |
जामताड़ा | ₹2805 करोड़ |
साहिबगंज | ₹3525 करोड़ |
पाकुड़ | ₹3165 करोड़ |
गोड्डा | ₹3990 करोड़ |
गढ़वा | ₹4215 करोड़ |
देवघर | ₹3810 करोड़ |
हजारीबाग | ₹5070 करोड़ |
गिरिडीह | ₹9075 करोड़ |
कोडरमा | ₹2460 करोड़ |
चतरा | ₹3600 करोड़ |
पलामू | ₹5595 करोड़ |
धनबाद | ₹6705 करोड़ |
बोकारो | ₹6390 करोड़ |
रामगढ़ | ₹2430 करोड़ |
रांची | ₹8235 करोड़ |
खूंटी | ₹1650 करोड़ |
गुमला | ₹2205 करोड़ |
सिमडेगा | ₹1740 करोड़ |
लोहरदगा | ₹1770 करोड़ |
लातेहार | ₹2460 करोड़ |
जमशेदपुर | ₹5475 करोड़ |
चाईबासा | ₹3750 करोड़ |
सरायकेला | ₹2895 करोड़ |
Maiya Samman Yojana Rs 5000 के लिए पात्रता
मंईया सम्मान योजना से ₹5000 की राशि उन महिलाओं को दी जाएगी जो निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा कर रही हैं –
- महिला आवेदक झारखंड की स्थायी निवासी होनी चाहिए, तभी ये राशि मिलेगी।
- आवेदिका महिला का उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए, तभी लाभ मिलेगा।
- लाभार्थी महिला के पास आधार कार्ड होना अनिवार्य है, जिसके बिना लाभ प्राप्त नहीं होगा।
- बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए और DBT सक्रिय होना चाहिए।
- महिला के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
- महिला ने आयकर ना भरा हो या आयकर दायरे में ना आती हो तभी लाभ मिलेंगे।
- इसके अलावा महिला के सभी जरूरी दस्तावेजों का वेरिफिकेशन पूरा होना चाहिए।