Maiya Samman Yojana Rs 5000 Date: झारखंड की महिलाओं के लिए खुशखबरी है क्योंकि Maiya Samman Yojana के तहत मिलने वाली अगली किस्त की तारीख तय कर दी गई है। लंबे समय से महिलाओं को इस योजना की राशि का इंतजार था, लेकिन अब सरकार की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और पैसा सीधे खाते में भेजने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
राज्य सरकार ने पहले ही फंड रिलीज कर दिया है और अब जिलों में इसका वितरण भी तेज़ी से किया जा रहा है। इस बार Maiya Samman Yojana के तहत महिलाओं को सीधे 5000 रुपये मिलने वाले हैं, लेकिन इसके लिए कुछ जरूरी शर्तों का पालन करना अनिवार्य होगा। अगर इन शर्तों को पूरा नहीं किया गया, तो खाते में पैसे नहीं आएंगे।
Maiya Samman Yojana Rs 5000 Date Overview
आर्टिकल का नाम | Maiya Samman Yojana Rs 5000 Date |
योजना का नाम | मंईयां सम्मान योजना |
राज्य | झारखंड |
लाभार्थी | 18 से 50 वर्ष की महिलाएं |
अगली किस्त की राशि | 5000 रुपये |
संभावित तारीख | 18 मई 2025 |
ज़रूरी कार्रवाई | DBT चालू खाता और सही दस्तावेज़ |
आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
Maiya Samman Yojana क्या है?
मंईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है जिसका मकसद राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से मज़बूत बनाना है। इस योजना के तहत 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को हर महीने एक निश्चित राशि दी जाती है ताकि वे अपने घर-परिवार के खर्चों में मदद कर सकें और आत्मनिर्भर बन सकें।
मंईयां सम्मान योजना से अब तक लाखों महिलाओं को सीधा फायदा मिल चुका है। कुल मिलाकर अब तक महिलाओं को 8 किस्त की राशि मिल चुकी है और अब राज्य की महिलाएं लंबे समय से 9वीं और 10वीं किस्त की राशि का इंतजार कर रहे हैं जो जल्द ही जारी होने वाला है जिसकी तिथि निकल कर आ गई है।
51 लाख महिलाओं को मिलेंगे 5000 रूपये, 5.46 लाख नाम कटा
मंईयां योजना का 5000 रूपये इस दिन मिलेगा
राज्य सरकार की ओर से मिली जानकारी के अनुसार Maiya Samman Yojana के तहत अगली किस्त की राशि 18 मई से लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर की जाएगी। इस बार सरकार दो महीनों की राशि एक साथ भेज रही है, जिसके तहत 5000 रुपये सीधे बैंक खातों में पहुंचेंगे।
पहले किस्त आने में देरी हो रही थी क्योंकि कुछ तकनीकी दिक्कतें थीं और डाटा वेरिफिकेशन की प्रक्रिया चल रही थी। लेकिन अब यह सारी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और फंड ट्रांसफर की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। महिलाओं के लिए यह राहत की खबर है क्योंकि कई लोगों को इस योजना पर निर्भर रहना पड़ता है।
अगर ये काम नहीं किया तो नहीं आयेंगे खाते में पैसे
हालांकि 5000 रुपये की किस्त मिलने वाली है, लेकिन इसका लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जिन्होंने अपना आवेदन सही तरीके से किया है और उनके दस्तावेज़ पूरे हैं। सरकार ने साफ कर दिया है कि जिन महिलाओं के बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) एक्टिव नहीं है या जिनके बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हैं, उन्हें किस्त का पैसा नहीं मिलेगा।
इसके अलावा अगर किसी महिला ने गलत जानकारी दी है या उसके दस्तावेज़ में गड़बड़ी है, तो उसका भुगतान रोका जा सकता है। इसी तरह जिन महिलाओं ने पहले किस्त के समय कोई गलती की थी और उसे अब तक ठीक नहीं कराया है, उन्हें भी इस बार भुगतान से वंचित रहना पड़ सकता है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपका पैसा समय पर आए, तो जरूरी है कि अपना बैंक खाता और आवेदन स्टेटस एक बार फिर से जांच लें।
महिलाओं को आज से एक साथ 5000 रुपये मिलना शुरू
Maiya Samman Yojana के लिए पात्रता
मंईयां सम्मान योजना के 9वीं और 10वी किस्त की राशि प्राप्त करने के लिए महिलाओं को निम्नलिखित पात्रता की पूर्ण करनी होगी जो नीचे निम्नलिखित है –
- 9वीं और 10वी किस्त के लिए महिला झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- महिला का उम्र 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए, तभी 9वीं और 10वी किस्त की राशि प्राप्त होगी।
- लाभार्थी महिला के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
- महिला या उसके परिवार का कोई सदस्य आयकरदाता नहीं होना चाहिए तभी यह राशि प्राप्त होगी।
- महिला के परिवार में कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए।
- लाभार्थी महिला के पास एक ही बैंक खाता होना चाहिए, जो आधार से लिंक और DBT एक्टिव होना चाहिए।
- आवेदन पत्र में दी गई सभी जानकारी सही होनी चाहिए, अन्यथा आवेदन अस्वीकृत किया जा सकता है।
- महिला के परिवार के पास कोई चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर को छोड़कर) नहीं होना चाहिए।
निष्कर्ष
Maiya Samman Yojana झारखंड सरकार की एक ऐसी पहल है, जिसने राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहारा देने का काम किया है। अब जब 18 मई से 5000 रुपये की किस्त आने वाली है, तो यह जरूरी हो जाता है कि सभी पात्र महिलाएं अपने दस्तावेज़ और खाता विवरण की जांच कर लें ताकि कोई समस्या न हो।
मंईयां सम्मान योजना का लाभ उठाने के लिए पात्रता और शर्तों का पालन करना बेहद जरूरी है, वरना यह पैसा आपके खाते में नहीं आएगा। यह योजना महिलाओं की जिंदगी में बड़ा बदलाव ला रही है और अगर सब कुछ ठीक रहा तो आगे और किस्तें भी समय पर मिलने लगेंगी।