Maiya Samman Yojana Pending List: मईया सम्मान योजना की पेंडिंग लिस्ट यहां से चेक करें 2 मिनट में

Maiya Samman Yojana Pending List: झारखंड सरकार द्वारा संचालित की जारी है मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं और बेटियों को सरकार द्वारा प्रति महीना वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। अब तक मईया सम्मान योजना से राज्य की 51 लाख से भी अधिक महिलाएं और बेटियों को लाभ मिल चुका है।

जल्द ही सरकार चौथी और 5वी किस्त की राशि सरकार जारी करेगी। चौथी किस्त की राशि महिलाओं को छठ पूजा पर मिलेगी, जबकि 5वी किस्त की राशि दिसंबर महीने में सरकार द्वारा जारी की जाएगी। दिसंबर महीने से ही राज्य की महिलाओं को मईया सम्मान योजना से ₹1000 की किस्त के बदले ₹2500 मिलने शुरू हो जाएंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

लेकिन अभी भी मईया सम्मान योजना के लाभ से राज्य के लाखों महिलाएं एवं बेटियों वंचित है, किस्त नहीं मिलने के कई कारण हो सकते हैं। हाल ही में राज्य सरकार द्वारा इस योजना की लिस्ट जारी की किया गया है, इस लिस्ट में वैसे महिलाओं के नाम शामिल किए गए हैं जिन्हें योजना से लाभ नहीं मिल रहे हैं।

तो यदि आपको भी मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना से लाभ नहीं मिल रहे हैं तो आपको लिस्ट को अवश्य ही चेक करना चाहिए क्योंकि लिस्ट को चेक करने के बाद आप अपने आवेदन को सुधार कर किस्त की राशि को हर महीने प्राप्त कर सकती हैं। आज के इस पोस्ट में हम आपको Maiya Samman Yojana Pending List से संबंधित संपूर्ण जानकारी देने वाले हैं तो आर्टिकल में अंत तक बन रहे हैं।

Maiya Samman Yojana Pending List Overview

आर्टिकल का नामMaiya Samman Yojana Pending List
योजना मंईयां सम्मान योजना
आर्टिकल का प्रकारसरकारी योजना
राज्यझारखंड
किसने शुरू कियाझारखंड सरकार के द्वारा
लाभार्थीराज्य की महिलाएं और बेटियां
किस्त राशि₹1000 (₹2500)
आधिकारिक वेबसाइटhttps://mmmsy.jharkhand.gov.in/

Mukhyamantri Maiya Samman Yojana 2024

झारखंड सरकार राज्य की गरीब महिलाओं और बेटियों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना “मईया सम्मान योजना” का संचालन कर रही है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के 18 से 50 वर्ष के बीच की महिलाओं और लड़कियों को सरकार लाभ प्रदान करती है। मईया सम्मान योजना से राज्य की महिलाओं और लड़कियों को हर महीने ₹1000 की किस्त प्राप्त होती है।

जो उनके बैंक खाते में सरकार सीधे DBT के तहत ट्रांसफर कर रही है। सरकार से मिलने वाले पैसे की मदद से राज्य की महिलाएं अपनी आवश्यकताओं को पूर्ण कर पा रही है, इस योजना को संचालन करने के पीछे का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।

मईया सम्मान योजना का उद्देश्य

झारखंड सरकार का मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना को शुरू करने के पीछे का मुख्य कारण राज्य की गरीब एवं वंचित महिलाओं को हर महीने सहायता प्रदान करना है जिसके तहत सरकार हर महीने ₹1000 की किस्त प्रदान कर रही है। ₹1000 की किस्त से राज्य की महिलाएं और बेटियां अपनी जरूरी आवश्यकताओं को पूर्ण कर पा रही है।

जल्द ही इस योजना से राज्य की महिलाओं और लड़कियों को ₹2500 प्रति महीना किस्त मिलना शुरू हो जाएगा, यानी इस योजना से राज्य की महिलाओं और लड़कियों को अब प्रतिवर्ष ₹30000 प्राप्त होंगे। जिसके लाभ से राज्य की महिलाएं और लड़कियां आत्मनिर्भर होकर समाज में जीवन यापन कर सकेंगी।

मईया सम्मान योजना के लिए पात्रता

  • मईया सम्मान योजना के अंतर्गत राज्य की गरीब परिवार की महिलाओं और लड़कियों को सरकार लाभ देगी।
  • 18 से 50 वर्ष के बीच की महिलाओं और लड़कियों को लाभ मिलेगा।
  • सफलतापूर्वक आवेदन करने वाली महिलाएं और लड़कियां इस योजना से लाभ पा सकती है।
  • परिवार का सालाना आय 2.5 लाख रुपए से कम होने पर लाभ मिलेंगे।
  • यदि महिला या लड़की राशन कार्ड धारक है तो उसे किस्त की राशि प्राप्त होगी।
  • मईया सम्मान योजना के किस्त की राशि पाने के लिए महिला का खुद का एकल बैंक खाता होना चाहिए।

मईया सम्मान योजना के लिए दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • स्व घोषणा पत्र
  • पैन कार्ड
  • वोटर कार्ड
  • राशन कार्ड
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Maiya Samman Yojana Pending List

मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के अंतर्गत राज्य की 51 से 53 लाख के बीच महिलाओं को और लड़कियों को सरकार लाभ प्रदान कर रही है लेकिन कई महिलाएं इस योजना के लाभ से वंचित हैं। हाल ही में राज्य सरकार द्वारा पेंडिंग लिस्ट यानी रिजेक्ट लिस्ट जारी किया गया है जिसे चेक करना अति आवश्यक है।

रिजेक्ट लिस्ट को उन महिलाओं को चेक करना चाहिए जो इस योजना के लाभ से वंचित है। यदि आपका नाम पेंडिंग लिस्ट में नाम है तो आपको अपने आवेदन को सुधार करना है और फिर आपको इस योजना से लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

मईया सम्मान योजना पेंडिंग लिस्ट में नाम क्यों

झारखंड सरकार द्वारा संचालित किया जा रही हैं मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना की पेंडिंग लिस्ट में नाम होने के कई कारण हो सकते हैं। जैसे सबसे पहले तो आवेदन को स्वीकृत न मिलना हो सकता है। इसके अलावा आवेदन के दौरान की गई त्रुटि के कारण भी आवेदन पेंडिंग हो सकता है।

यदि आपने आवेदन के दौरान कुछ अधूरी जानकारी, बैंक की गलत जानकारी भरा है तो भी आपका नाम पेंडिंग लिस्ट में हो सकता है ऐसे में आपको अपने आवेदन को सुधार करना है जिसके बाद आपको लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

मईया सम्मान योजना की पेंडिंग लिस्ट कैसे देखें

मईया सम्मान योजना की पेंडिंग लिस्ट को आप बड़े ही आसानी से चेक कर सकती हैं। बता दे की हाल ही में राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक जिले की लिस्ट को जारी किया गया है जिसमें आप अपना नाम चेक करें या फिर आप अपने आधार कार्ड या राशन कार्ड को लेकर सीएससी केंद्र जाए, जहां से आपको अपने आवेदन का स्टेटस पता चलेगा।

यदि आपका नाम पेंडिंग में है तो अपने आवेदन की त्रुटि को सुधार करें। आवेदन को सुधार करने के बाद आपको योजना से लाभ मिलना शुरू भी हो जाएगा।

निष्कर्ष

उम्मीद करते हैं हमारे द्वारा आज के इस पोस्ट के माध्यम से बताया गया जानकारी आपके लिए उपयोगी रहा होगा। अगर आप राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा संचालित की जा रही, इसी प्रकार की सरकारी योजनाओं की जानकारी सबसे पहले पाने को इच्छुक है तो आप हमारे साथ टेलीग्राम और व्हाट्सएप चैनल के माध्यम से जुड़े रहे हैं, धन्यवाद।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon