Maiya Samman Yojana Payment New Update: झारखंड सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही मईया सम्मान योजना में एक नई अपडेट सामने आई है। जिन 18 लाख महिलाओं को जनवरी, फरवरी और मार्च महीने की 7500 रुपये की राशि अब तक नहीं मिली है, उन्हें अब एक साथ 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसको लेकर आज कैबिनेट की बैठक होने जा रही है, जिसमें अंतिम फैसला लिया जाएगा।
यदि सबकुछ सही रहा तो यह राशि 5 अप्रैल तक लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। यदि आप मईया सम्मान योजना के लाभार्थी महिला है और आपको 7500 रूपये नहीं मिले हैं तो आप इस पोस्ट को आखिर तक जरूर पढ़ें। यहां आपको इस पोस्ट में Maiya Samman Yojana Payment New Update के बारे में जानकारी मिलेगी।
18 लाख महिलाओं को 10,000 रुपये का लाभ
झारखंड सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से इस योजना का संचालन कर रही है। हाल ही में 38 लाख महिलाओं को 7500 मिले हैं जिन महिलाओं को जनवरी, फरवरी और मार्च महीने की 7500 रुपये की राशि अब तक नहीं मिली है। इन महिलाओं को अप्रैल महीने में सरकार द्वारा एकमुश्त 10,000 रुपये दिए जाएंगे, ताकि वे अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकें।
मईया सम्मान योजना में नए बदलाव
कैबिनेट की बैठक में मईया सम्मान योजना से जुड़े कई बदलावों पर चर्चा होगी। महिलाओं को मिलने वाली राशि को समय पर उनके बैंक खातों में ट्रांसफर करने के लिए सरकार कई नियमों में संशोधन कर सकती है। इसके अलावा, सत्यापन प्रक्रिया को सरल और तेज करने के लिए भी नए निर्देश जारी किए जा सकते हैं।
2 मिनट में ऐसे करें पता करे DBT चालू है या बंद, यहाँ जाने तरीका !
लाभ प्राप्त करने के लिए जरूरी शर्तें
महिलाओं को मईया सम्मान योजना का लाभ पाने के लिए कुछ शर्तों को पूरा करना होगा। सबसे महत्वपूर्ण शर्त यह है कि लाभार्थियों को अपना भौतिक सत्यापन (Physical Verification) पूरा करना होगा। जिन महिलाओं ने अब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, वे जल्द से जल्द अपने नजदीकी पंचायत कार्यालय या ब्लॉक ऑफिस में जाकर सत्यापन करवा लें।
इसके अलावा, लाभार्थियों के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) को चालू करवाना अनिवार्य है। जिन महिलाओं के बैंक खाते में डीबीटी सुविधा चालू नहीं होगी, उन्हें मईया सम्मान योजना की राशि नहीं मिल पाएगी।
मईया सम्मान योजना की 9वीं किस्त कब मिलेगी?
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मईया सम्मान योजना की 9वीं किस्त अप्रैल महीने में जारी की जाएगी। यदि सब कुछ ठीक रहा और लाभार्थियों ने सभी जरूरी दस्तावेज जमा कर दिए, तो 5 अप्रैल तक यह राशि उनके बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
इन 1 लाख महिलाओं को नहीं मिलेगा 10,000 रूपये, जाने कारण यहां!
10,000 रुपये की राशि किन महिलाओं को मिलेगी?
मईया सम्मान योजना के तहत 10,000 रुपये की एकमुश्त सहायता राशि केवल उन महिलाओं को मिलेगी, जिन्होंने अब तक जनवरी, फरवरी और मार्च महीने की 7500 रुपये की राशि प्राप्त नहीं की है। यदि किसी लाभार्थी को पहले से ही यह राशि मिल चुकी है, तो उन्हें केवल 7500 रुपये की राशि दी जाएगी।
महिलाएं फिजिकल वेरिफिकेशन जल्द करवाएं
सरकार ने साफ किया है कि जिन महिलाओं का फिजिकल वेरिफिकेशन नहीं हुआ है, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। राज्य सरकार ने सभी महिलाओं से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपनी वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी करवाएं, ताकि उनकी राशि समय पर उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जा सके।
डीबीटी चालू होना अनिवार्य
मईया सम्मान योजना से लाखों महिलाओं के खाते में 7500 रूपये की राशि जमा नहीं होने के पीछे का मुख्य कारण डीबीटी चालू नहीं होना भी है। दरअसल 43 लाख महिलाओं का भौतिक सत्यापन पूरा हो चुका था लेकिन सिर्फ 38 लाख महिलाओं के खाते में किस्त की राशि जमा हुई थी जिसका मुख्य कारण 5 लाख महिलाओं का DBT चालू नहीं होना था। यदि आपने अभी तक डीबीटी चालू नहीं किया है तो जल्द से जल्द कार्रवाई ताकि समय पर आपको ₹10,000 की राशि एक साथ मिल सके।