Maiya Samman Yojana New Update: झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत हर महीने महिलाओं के बैंक खातों में 2500 रुपये की आर्थिक सहायता भेजी जाती है। लेकिन इस बार लाखों महिलाएं परेशान हैं क्योंकि पिछले दो महीनों से उनके खाते में पैसा नहीं आया है। जनवरी और फरवरी महीने की किस्त अब तक ट्रांसफर नहीं की गई जिससे लाभार्थियों में चिंता बढ़ गई है।
अब सवाल उठता है कि आखिर पैसे क्यों नहीं आए क्या सरकार ने योजना बंद कर दी है या फिर कोई तकनीकी दिक्कत आ रही है इसी बीच सरकार की ओर से एक बड़ा अपडेट आया है जिसमें बताया गया है कि दो महीने की राशि एक साथ भेजी जाएगी। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि पैसे कब मिलेंगे, क्या कारण है देरी का और सरकार ने क्या कहा है।
इसलिए दोस्तों इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें ताकि आपको मंईयां सम्मान योजना की पूरी जानकारी मिल सके और आप जान सकें कि अपना पैसा कैसे प्राप्त करें। क्योंकि इस लेख मे हम आपको पूरी जानकारी बहुत ही आसान तरीके से बताएंगे जिससे आपको कोई भी परेशानी नहीं होगी।
Maiya Samman Yojana New Update Overview
आर्टिकल का नाम | Maiya Samman Yojana New Update |
योजना का नाम | मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना |
राज्य | झारखंड |
किस्त में देरी | जनवरी और फरवरी 2025 |
लाभार्थियों की संख्या | 58 लाख महिलाएं |
देरी का कारण | तकनीकी समस्याएं और आधार लिंक न होना |
नए अपडेट | दो महीने की राशि एक साथ दी जाएगी |
अंतिम तिथि आधार लिंक | 31 मार्च 2025 संभावित |
आधिकारिक वेबसाईट | https://mmmsy.jharkhand.gov.in/ |
Maiya Samman Yojana New Update 2025
झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये दिए जाते हैं लेकिन जनवरी और फरवरी की किस्त अब तक नहीं आई है। इससे महिलाएं चिंतित हैं कि आखिर पैसे कब आएंगे और क्या योजना बंद होने वाली है। इन सब बातों से झारखंड की सभी महिलाये परेशान हैं और अपने पैसे आने का बेसब्री से इंतज़ार कर रही हैं।
इस संबंध में झारखंड सरकार ने बड़ा अपडेट दिया है। सरकार ने कहा है कि योजना में कोई बदलाव नहीं किया गया है और महिलाओं को जल्द ही दो महीने की राशि एक साथ दी जाएगी। मंत्री ने बयान में कहा है कि इस योजना का लाभ सभी पात्र महिलाओं को मिलेगा और किसी भी लाभार्थी को परेशान होने की जरूरत नहीं है।
मईया सम्मान योजना की 7वीं किस्त की तारीख घोषित, जानिए कब मिलेगा 2500 रुपये
58 लाख महिलाओं को 2 महीने से नहीं मिला पैसा क्या है बड़ी वजह
झारखंड की 58 लाख से अधिक महिलाएं मंईयां सम्मान योजना के तहत आर्थिक सहायता का इंतजार कर रही हैं। महिलाओं के खाते में हर महीने 2500 रुपये भेजे जाते हैं लेकिन जनवरी और फरवरी 2025 की छठी किस्त अब तक नहीं आई। इसको लेकर सरकार की तरफ से बड़ा अपडेट दिया गया है।
सरकार ने यह बातया है कि किसी भी लाभार्थी को योजना से बाहर नहीं किया गया है। जिन लोगों को पैसे नहीं मिले हैं उनका पैसा जल्द ही भेजा जाएगा। यह भी बताया गया है कि जनवरी और फरवरी की दोनों किस्तों को एक साथ ट्रांसफर किया जाएगा।
18 लाख लाभार्थियों के लिए आधार लिंक कराना जरूरी नहीं तो अटक सकता है पैसा
इस बार मंईयां सम्मान योजना में देरी होने का एक बड़ा कारण सामने आया है। झारखंड सरकार के अनुसार करीब 18 लाख लाभार्थियों के बैंक खाते आधार Aadhaar से लिंक नहीं हैं। इसी वजह से उनका पैसा अभी तक ट्रांसफर नहीं किया गया है।
महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के निर्देश पर सभी जिलों में लाभार्थियों का सत्यापन किया जा रहा है। अगर आधार लिंकिंग की प्रक्रिया फरवरी 2025 तक पूरी हो जाती है तो इन 18 लाख महिलाओं को भी एक साथ 5000 रुपये यानि की दो महीने की राशि मिल जाएगी। इसलिए अगर आपने अभी तक अपने बैंक खाते को आधार से लिंक नहीं किया है तो तुरंत यह काम करवा लें।
मईया सम्मान योजना की आज नई लिस्ट हुई जारी, अब सिर्फ इनको मिलेंगे 2500 रूपये
आधार लिंक कराने की अंतिम तिथि बढ़ी अब 31 मार्च 2025 तक करा सकते हैं लिंक
मंईयां सम्मान योजना से जुड़े लाभार्थियों के लिए राहत भरी खबर आई है। पहले सरकार ने आधार लिंकिंग की अंतिम तिथि दिसंबर 2024 तय की थी लेकिन अब इसे 31 मार्च 2025 तक बढ़ाने की योजना बनाई जा रही है। इस योजना के आगे बढ़ने से महिलाओ को भविष्य मे लाभ मिलता रहेगा। जिससे वे अपनी आर्थिक जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकेंगी।
इस संबंध में सरकार ने कहा है कि जल्द ही एक आधिकारिक संकल्प जारी किया जाएगा जिसमें नई अंतिम तिथि की घोषणा की जाएगी। अगर लाभार्थी 31 मार्च 2025 तक अपना आधार लिंक नहीं करवाते हैं तो उनकी अगली किस्तें रोक दी जा सकती हैं। इसलिए सभी महिलाओं को समय रहते अपना आधार लिंक करवा लेना चाहिए।
मंईयां सम्मान योजना बंद होने की अफवाहों पर मंत्री ने दिया बड़ा बयान
कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर मंईयां सम्मान योजना को बंद किए जाने की अफवाहें फैल रही हैं। कई लोग दावा कर रहे हैं कि अब इस योजना का पैसा नहीं मिलेगा। लेकिन सरकार ने इन सभी अफवाहों को गलत बताया है। इसलिए सभी महिलाओ को परेशान होने या चिंता करने की जरूरत नहीं है।
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने इस पर बयान देते हुए कहा है कि हेमंत सोरेन सरकार की यह योजना बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि इस योजना से लाखों महिलाओं को लाभ हो रहा है जिससे वे अपने बच्चों की पढ़ाई और घर-गृहस्थी की जरूरतें पूरी कर रही हैं। इसलिए इस योजना को बंद नहीं किया जाएगा बल्कि और भी उपयोगी बनाया जाएगा।