Maiya Samman Yojana New Payment List 2025: नई पेमेंट लिस्ट जारी, 2 लाख महिलाओं का नाम कटा, जानें कैसे चेक करें

Maiya Samman Yojana New Payment List 2025: झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत हर महीने लाखों महिलाओं को वित्तीय सहायता दी जाती है। अब तक सरकार ने 8 किस्तों की राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा कर दी है और जल्द ही नौवीं किस्त का भुगतान किया जाएगा। लेकिन इस बार की पेमेंट लिस्ट में एक बड़ा अपडेट आया है। मंईयां सम्मान योजना की लाभार्थी सूची से 2 लाख महिलाओं के नाम हटा दिए गए हैं, जिससे उन्हें अब 2500 रुपये प्रति माह नहीं मिलेंगे।

जिन महिलाओं का नाम लिस्ट से हटाया गया है, उनके लिए सरकार ने कुछ नए नियम लागू किए हैं। इसके अलावा, जिन लाभार्थियों को जनवरी, फरवरी और मार्च की किस्त नहीं मिली थी, उन्हें सरकार अप्रैल की किस्त के साथ एकमुश्त 10,000 रुपये मिलेंगे। अगर आप भी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ ले रही हैं, तो आपको यह खबर जरूर पढ़नी चाहिए ताकि आप जान सकें कि आपका नाम अभी भी इस योजना में शामिल है या नहीं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Maiya Samman Yojana New Payment List 2025 Overview

लेख का नाम Maiya Samman Yojana New Payment List 2025
योजना का नाममुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना
राज्यझारखंड
लाभार्थीराज्य की महिलाएं
वित्तीय सहायता2500 रुपये प्रति माह
महत्वपूर्ण तिथिअप्रैल 2025 (नई पेमेंट लिस्ट जारी)
हटाए गए लाभार्थी2 लाख महिलाएं
अतिरिक्त भुगतान10,000 रुपये (जनवरी-मार्च की लंबित राशि)
आधिकारिक वेबसाइटhttp://mmmsy.jharkhand.gov.in/

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना क्या है?

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही महिलाओं के लिए एक कल्याणकारी योजना है जिससे लाखों महिलाओं को खाते में हर महीने 2500 रूपये जमा किए जाते हैं। हाल ही में सरकार ने जनवरी, फरवरी ओर मार्च महीने की किस्त की राशि लाखों महिलाओं की खाते में जमा किया है। वहीं हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार मंईयां सम्मान योजना की लाभार्थी सूची से 2 लाख से भी अधिक महिलाओं के नाम हटा दिए गए हैं।

पहले इस योजना से 57 लाख महिलाओं को लाभ दिए जाते थे लेकिन 2 लाख महिलाओं का नाम हटाने के पश्चात केवल 55 लाख महिलाओं को अगली किस्त का भुगतान किया जाएगा। तो अगर आप मंईयां सम्मान योजना की लाभार्थी है तो आपको योजना की लिस्ट को चेक करना चाहिए जिससे आपको पता चलेगा कि आपको अगली किस्त की राशि मिलेगी या फिर नहीं।

7500 रुपये नहीं मिले? अब 10,000 रुपये मिलेंगे, जल्दी करें यह काम

क्यों हटाए गए 2 लाख महिलाओं के नाम

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की नई सूची में 2 लाख महिलाओं के नाम हटाए गए हैं, और इसके पीछे कुछ प्रमुख कारण हैं। सरकार ने बताया कि मंईयां सम्मान योजना में कई महिलाओं के दस्तावेज अधूरे पाए गए हैं। कुछ मामलों में, बैंक खाते आधार से लिंक नहीं थे, जबकि कुछ लाभार्थियों का DBT सक्रिय नहीं था।

इसके अलावा, कई महिलाओं के नाम डुप्लीकेट पाए गए, यानी वे पहले से किसी अन्य सरकारी योजना से वित्तीय सहायता प्राप्त कर रही थीं। ऐसे मामलों में सरकार ने योग्यता जांच के बाद लाभुकों को योजना से बाहर कर दिया है। इसलिए, अगर आप भी मंईयां सम्मान योजना का लाभ ले रही हैं, तो तुरंत अपनी जानकारी चेक करें और अगर कोई दस्तावेज अधूरा है, तो उसे जल्द से जल्द अपडेट करवा लें।

इन महिलाओं को मिलेंगे 10,000 रुपये

राज्य सरकार ने यह भी घोषणा की है कि जिन महिलाओं को जनवरी, फरवरी और मार्च 2025 की किस्तें नहीं मिली है, उन्हें अप्रैल की किस्त के दौरान एक साथ 10,000 रुपये भेजे जाएंगे। यह राशि उन लाभार्थियों के लिए राहत भरी खबर है, जिन्हें किसी तकनीकी या दस्तावेजी कारण से पिछले महीनों की किस्त नहीं मिल पाई थी।

अगर आपको पिछली किस्तों का पैसा नहीं मिला है, तो अप्रैल 2025 के दौरान आपके खाते में 10,000 रुपये आ सकते हैं। इसके लिए आपको मंईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट या ग्राम पंचायत कार्यालय में जाकर अपनी जानकारी की पुष्टि करनी होगी।

अप्रैल से इन महिलाओं को नहीं मिलेगा पैसा! जानिए पूरी वजह

Maiya Samman Yojana New Payment List 2025 कैसे चेक करें?

अगर आप जानना चाहती हैं कि आपका नाम नई लिस्ट में है या नहीं, तो इसे आप ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों से चेक किया जा सकता है। ऑफलाइन तरीके से लिस्ट चेक करने के लिए आप ग्राम पंचायत कार्यालय, ब्लॉक कार्यालय या आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क कर सकती हैं।

वहीं, ऑनलाइन चेक करने के लिए सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट पर लॉगिन करके लाभार्थी सूची (Beneficiary List) में अपना नाम सर्च करें। अगर आपका नाम लिस्ट में नहीं है, तो आपको अपने दस्तावेजों को वेरिफाई करवाना होगा और जरूरी अपडेट्स कराने होंगे, ताकि आपको योजना का लाभ मिलना जारी रहे।

निष्कर्ष

झारखंड सरकार ने Maiya Samman Yojana New Payment List 2025 जारी कर दी है। इस लिस्ट में से 2 लाख महिलाओं के नाम हटा दिए गए हैं, जिससे उन्हें अप्रैल से योजना का लाभ नहीं मिलेगा। अगर आप मंईयां सम्मान योजना का लाभ उठा रही हैं, तो तुरंत अपना नाम चेक करें। जिन महिलाओं को जनवरी-मार्च 2025 की किस्त नहीं मिली थी, उन्हें अप्रैल 2025 की किस्त के साथ 10,000 रुपये एकमुश्त दिए जाएंगे।

अगर आपका नाम मंईयां सम्मान योजना की लिस्ट से हट गया है, तो आपको अपने दस्तावेज अपडेट करने होंगे और यह सुनिश्चित करना होगा कि आपका बैंक खाता आधार से लिंक और DBT सक्रिय हो। उम्मीद है हमारे द्वारा बताई जानकारी आपके लिए उपयोगी रहा होगा। राज्य सरकार ओर केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही सरकारी योजनाओं की जानकारी इसी तरह से प्राप्त करने के लिए हमारे साथ जुड़े रहे, धन्यवाद।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon