Maiya Samman Yojana New Payment Bad News: इन 7 प्रकार की महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ, 2 लाख महिलाओं का नाम कटा

Maiya Samman Yojana New Payment Bad News: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मईया सम्मान योजना के तहत महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है। लेकिन हाल ही में सरकार ने इस योजना को लेकर एक बड़ा अपडेट जारी किया है। जिन महिलाओं का नाम लाभार्थी सूची से हटा दिया गया है, उन्हें अब 10,000 रूपये की राशि नहीं मिलेगी। साथ ही, उन्हें हर महीने मिलने वाली 2,500 रूपये की सहायता राशि भी नहीं दी जाएगी।

वहीं, जिन महिलाओं का नाम योजना की सूची में शामिल हो गया है और जिन्होंने डीबीटी चालू करवा लिया है, उन्हें जनवरी, फरवरी, मार्च और अप्रैल की किस्त मिलाकर कुल 10,000 रूपये दिए जाएंगे। यदि आप मईया सम्मान योजना से जुड़े हैं, तो अपने ग्राम पंचायत कार्यालय, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता या ब्लॉक कार्यालय में जाकर अपनी पात्रता की जांच कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि किन महिलाओं का नाम सूची से हटा दिया गया है और क्यों। साथ ही अब महिलाएं आगे क्या करें ताकि उनको मईया सम्मान योजना से लाभ मिलता रहे। तो अगर आप मईया सम्मान योजना की लाभार्थी महिला है तो पोस्ट को आखिर तक जरूर पढ़ें। यहां आपको Maiya Samman Yojana New Payment Bad News की जानकारी प्राप्त होगी।

Maiya Samman Yojana New Payment Bad News Overview

पोस्ट का नाम Maiya Samman Yojana New Payment Bad News
योजना का नाममईया सम्मान योजना
लाभार्थीपात्र महिलाएं
सहायता राशि₹10,000
पूर्व में लंबित राशि₹7,500
पात्रता आयु सीमा18 से 50 वर्ष
भुगतान मोडDBT (डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर)
आधिकारिक पोर्टलhttp://mmmsy.jharkhand.gov.in/

Maiya Samman Yojana क्या है?

मईया सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा महिलाओं के लिए शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है जिससे महिलाओं के खाते में हर महीने 2,500 रूपये जमा किए जाते हैं। राज्य सरकार द्वारा हाल ही में जनवरी, फरवरी ओर मार्च महीने की किस्त की राशि एक साथ महिलाओं की खाते में जमा की गई थी।

इस दौरान करीबन 59 लाख की आसपास महिलाओं को लाभ मिले हैं वहीं हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार 2 लाख से भी अधिक महिलाओं के आवेदन को रिजेक्ट कर दिया गया है और इन महिलाओं को 2,500 रूपये प्रतिमाह साथ ही अगले किस्त में एक साथ 10,000 रूपये की राशि नहीं दी जाएगी।

Maiya Samman Yojana New Payment Bad News

झारखंड सरकार ने मईया सम्मान योजना के नियमों में कुछ बदलाव किए हैं, जिसके तहत 7 प्रकार की महिलाओं को अब बाहर कर दिया गया है। यदि आप भी इसमें शामिल हैं, तो आपको भी मईया सम्मान योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

50 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाएं – यदि किसी महिला की उम्र 1 मार्च 2025 तक 50 वर्ष पूरी हो चुकी है, तो उन्हें मईया सम्मान योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इस योजना के तहत केवल 18 से 50 वर्ष की महिलाएं ही पात्र मानी जाएंगी।

नौकरीपेशा महिलाएं – जो महिलाएं किसी भी प्रकार के रोजगार से जुड़ी हैं और हर महीने वेतन प्राप्त कर रही हैं, वे मईया सम्मान योजना का लाभ नहीं उठा सकतीं है। सरकार का उद्देश्य केवल आर्थिक रूप से कमजोर और बेरोजगार महिलाओं को सहायता प्रदान करना है।

किसी अन्य पेंशन योजना का लाभ लेने वाली महिलाएं – यदि कोई महिला पहले से ही किसी अन्य सरकारी पेंशन योजना, जैसे कि वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, या विकलांग पेंशन का लाभ ले रही है, तो उन्हें मईया सम्मान योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। हालांकि, महिलाओं को किसी एक योजना का लाभ लेने का विकल्प मिलेगा।

सरकारी नौकरी वाले परिवारों की महिलाएं – अगर किसी महिला के परिवार में कोई सदस्य सरकारी नौकरी कर रहा है या सेवानिवृत्त हो चुका है और उसे पेंशन मिल रही है, तो उस परिवार की महिलाओं को मईया सम्मान योजना से बाहर कर दिया गया है।

जनप्रतिनिधि परिवारों की महिलाएं – ऐसी महिलाएं जिनके परिवार में कोई भी सदस्य सांसद, विधायक, जिला परिषद सदस्य, मुखिया, या अन्य जनप्रतिनिधि रहा हो, उन्हें भी मईया सम्मान योजना से बाहर कर दिया गया है।

आयकर देने वाले परिवारों की महिलाएं – अगर किसी महिला के परिवार का कोई भी सदस्य इनकम टैक्स भरता है, तो वह मईया सम्मान योजना के लिए पात्र नहीं होगी। सरकार ने साफ कर दिया है कि यह योजना केवल उन महिलाओं के लिए है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं।

EPF धारक महिलाएं – जो महिलाएं कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) का लाभ ले रही हैं, उन्हें भी मईया सम्मान योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। EPF में योगदान करने का मतलब है कि महिला किसी न किसी रोजगार से जुड़ी है और इसलिए वह इस योजना के लिए योग्य नहीं मानी जाएगी।

Maiya Samman Yojana New Payment List चेक कैसे करें?

अगर आपको संदेह है कि आपका नाम सूची में है या नहीं, तो आप मईया सम्मान योजना की सूची को ऑनलाइन और ऑफलाइन चेक कर सकती हैं। ऑफलाइन चेक करने के लिए आपको ग्राम पंचायत कार्यालय ब्लॉक का कार्यालय या फिर इस योजना के संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना है और लाभार्थी सूची प्राप्त कर अपना नाम चेक करना है।

वही ऑनलाइन तरीके से लिस्ट चेक करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करना होगा, जहां से आप पात्र महिलाओं की सूची प्राप्त कर सकती हैं और पेमेंट लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकती है।

महिलाओं को कब मिलेगा 10,000 रूपये

जिन महिलाओं का नाम लाभार्थी सूची में बना हुआ है और जिन्होंने अपनी सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं, उन्हें जनवरी, फरवरी, मार्च और अप्रैल की किस्त मिलाकर कुल 10,000 रूपये का भुगतान किया जाएगा। सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, यह राशि अप्रैल के पहले या दूसरे सप्ताह में सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

निष्कर्ष

मईया सम्मान योजना महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए चलाई गई है, लेकिन अब इसमें कुछ बदलाव किए गए हैं। सात प्रकार की महिलाओं को इस योजना से बाहर कर दिया गया है, जिससे 2 लाख महिलाओं का नाम लिस्ट से हट गया है। अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं, तो जल्दी से अपनी पात्रता जांच करें और आवश्यक दस्तावेज अपडेट करवाएं।

अगर आपको अभी तक योजना की राशि नहीं मिली है, तो अपने नजदीकी पंचायत कार्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र या ब्लॉक कार्यालय में संपर्क करें और योजना की स्थिति की जानकारी प्राप्त करें। उम्मीद है इस पोस्ट में बताई जानकारी आपको पसंद आई होगी। इसी तरह की जानकारी के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहे, धन्यवाद।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon