मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की किस्त हर साल 250 रुपए बढ़ेगी, CM हेमंत सोरेन के निर्देश पर 5 साल की रूप-रेखा हुई तैयार

Maiya Samman Yojana installment Increase : मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना झारखंड की महिलाओं और बेटियों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है जिसके अंतर्गत राज्य की महिलाओं को हर महीने ₹1000 की सहायता राशि दी जा रही है। हाल ही में इस पर एक नई अपडेट सामने आई है मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा मंईयां सम्मान योजना में लाभुको को दी जाने वाली राशि में हर साल ₹250 वृद्धि की जाएगी।

सीएम हेमंत सोरेन की जल्द ही इसकी घोषणा कर सकते हैं, बता दे की मुख्यमंत्री के निर्देश पर मंईयां सम्मान योजना की रूपरेखा 5 वर्षों के लिए तैयार की गई है। अभी मंईयां सम्मान योजना के तहत लाभुकों को प्रति महीना ₹1000 दिए जा रहे हैं, प्रतिवर्ष ₹250 बढ़ोतरी किया जाएगा इस हिसाब से अगले 5 वर्षों बाद महिलाओं और बेटियों को 2250 रुपए प्रति महीना किस्त प्राप्त होने की संभावना है। क्या है पूरी खबर जानने के लिए आप लेख में अंत तक बने रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Mukhyamantri Maiya Samman Yojana 2024

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना वर्तमान समय में सबसे चर्चित योजना है इसके लाभ से महिलाओं में एक अलग सा उत्साह देखने को मिल रहा है। मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत झारखंड की 48 लाख से भी अधिक महिलाओं और बेटियों ने आवेदन किया है जिनमें से 45 लाख महिलाओं और बेटियों के आवेदन को अप्रूव मिलने के पश्चात उन्हें ₹1000 की किस्त भी मिलना शुरू हो चुका है।

साथ ही सरकार ने हाल ही में 18 से 20 वर्ष की आयु की लड़कियों को भी इस योजना में शामिल किया है जिससे अनुमानित तौर पर 8 से 10 लाख आवेदनों की संख्या बढ़ाने की संभावना है। इसी बीच खबर निकलकर आ रही है कि सरकार मंईयां सम्मान योजना के किस्त में भी अब बढ़ोतरी करेगी।

मंईयां सम्मान योजना में गलती को सुधार करें मिलेंगे 1000 रुपए

मंईयां सम्मान योजना की किस्त में ₹250 की बढ़ोतरी

मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत सरकार राज्य की महिलाओं को प्रतिवर्ष 250 रुपए अधिक किस्त देने वाली है। वर्तमान समय में इस योजना से महिलाओं को ₹1000 की किस्त प्राप्त हो रही है, अगले वर्ष इस योजना से महिलाओं को ₹1250 मिलने की संभावना है। सरकार द्वारा मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं एवं बेटियों को लाभ दिया जाएगा जिनका उम्र 21 वर्ष से लेकर 50 वर्ष के बीच होगा।

महिलाओं को मिलेंगे 2250 रुपए महीना

मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत महिलाओं को 2250 रुपए हर महीने प्राप्त होंगे, ये पैसे महिलाओं को अगले 5 वर्षों के दौरान प्राप्त होंगे। बता दे की वर्तमान समय में सरकार महिलाओं को ₹1000 की किस्त प्रदान कर रही है लेकिन मिली जानकारी के अनुसार सरकार प्रत्येक वर्ष किस्त में ₹250 की किस्त में बढ़ोतरी करेगी।

इस हिसाब से 5 वर्षों के पश्चात मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत महिलाओं को ₹2250 की किस्त हर महीने प्राप्त होगी। हालांकि राज्य सरकार द्वारा इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सरकार मंईयां सम्मान योजना के किस्त में बढ़ोतरी करने पर विचार कर रही है।

18 से 50 वर्ष की महिलाएं एवं बेटियां मंईयां सम्मान योजना में अब ऐसे करे आवेदन

18 से 20 वर्ष की लड़कियों को भी मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत हर दिन नई-नई अपडेट आ रही है। हाल ही में राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए अपडेट के अनुसार इस योजना से 18 से 20 वर्ष के लड़कियों को भी शामिल किया जाएगा, पहले ही सरकार ने मंईयां सम्मान योजना की आयु सीमा 21 से 50 वर्ष के बीच निर्धारित किया था लेकिन अब इसे कम कर 18 वर्ष कर दिया है यानी कि अब राज्य की 18 से 50 वर्ष के बीच की महिला एवं लड़कियां लाभ ले सकती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon