Maiya Samman Yojana DBT Check: सिर्फ 2 मिनट में ऐसे जानें DBT चालू है या नहीं, 7500 रूपये मिलेंगे

Maiya Samman Yojana DBT Check: झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाती है। लेकिन कई महिलाओं के खाते में अब तक यह राशि नहीं पहुंची है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि उनका डीबीटी (DBT) स्टेटस चालू नहीं है। अगर आपके बैंक खाते में डीबीटी लिंक नहीं है, तो आपको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

अगर आपको नहीं पता कि आपका डीबीटी चालू है या नहीं तो आप डीबीटी स्टेटस चेक इस पोस्ट के माध्यम से कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको DBT स्टेटस चेक करने की पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे, ताकि आप घर बैठे अपने मोबाइल से ही जान सकें कि आपका डीबीटी चालू है या नहीं। अगर आपका डीबीटी स्टेटस चालू नहीं है, तो इसे कैसे एक्टिवेट करना है, इसकी जानकारी भी यहां दी गई है तो लेख में आखिर तक बने रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Maiya Samman Yojana DBT Check Overview

पोस्ट का नाम Maiya Samman Yojana DBT Check
योजना का नाममंईयां सम्मान योजना
किसके द्वारा शुरू की गईझारखंड सरकार
लाभ की राशि₹2500 प्रति महीना
लाभार्थीझारखंड की महिलाएं
भुगतान की प्रक्रियाडायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT)
आधिकारिक वेबसाइटmmmsy.jharkhand.gov.in

Maiya Samman Yojana क्या है?

मंईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इस योजना के तहत 18 से 50 वर्ष की झारखंड की महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में दी जाती है।

मंईयां सम्मान योजना के तहत अब तक करीब 38 लाख महिलाओं को लाभ मिल चुका है। हालांकि, अभी भी करीब 18 लाख महिलाएं ऐसी हैं, जिन्हें योजना का लाभ नहीं मिला है। इसका मुख्य कारण है – बैंक खाते का डीबीटी स्टेटस चालू न होना।

अगर आपको भी ₹7500 की राशि नहीं मिली है तो इसके पीछे का मुख्य कारण डीबीटी एक्टिव न होना हो सकता है। ऐसे में आप सबसे पहले अपना डीबीटी स्टेटस चेक करें, यदि डीबीटी चालू नहीं है तो फिर डीबीटी एक्टिव करें इसके बाद आपके खाते में ₹7500 की राशि जमा हो जाएगी।

बड़ी खुशखबरी! महिलाओं के खाते में 7500 रुपये ट्रांसफर होने शुरू

Maiya Samman Yojana DBT जरूरत क्यों है?

राज्य सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि जिन महिलाओं के बैंक खाते से आधार लिंक नहीं है, उन्हें योजना का लाभ नहीं मिलेगा। अगर आपका डीबीटी स्टेटस चालू नहीं है, तो पैसा ट्रांसफर नहीं होगा। अगर बैंक खाते से आधार लिंक नहीं होगा, तो DBT ट्रांसफर फेल हो जाएगा। ऐसे में भौतिक सत्यापन पूरा होने के बाद भी राशि को रोक दी जाएगी।

इसलिए, सभी लाभार्थी महिलाओं के लिए जरूरी है कि वे अपने DBT स्टेटस को जल्द से जल्द चेक करें और अगर डीबीटी चालू नहीं है, तो उसे तुरंत सक्रिय करें। ताकि आपको बिना किसी परेशानी की मंईयां सम्मान योजना से लाभ प्राप्त हो।

Maiya Samman Yojana के लिए पात्रता

राज्य सरकार ने मंईयां सम्मान योजना का लाभ पाने के लिए कुछ पात्रता शर्तें तय की हैं। अगर आप इन शर्तों को पूरा करती हैं, तो ही आपको योजना का लाभ मिलेगा –

  • लाभार्थी महिला झारखंड की स्थायी निवासी होनी चाहिए, तभी लाभ मिलेंगे।
  • महिला का उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच में होना चाहिए, अन्यथा लाभ नहीं मिलेंगे।
  • महिला गरीबी रेखा (BPL) के नीचे होनी चाहिए तभी वह इस योजना के लिए योग्य है।
  • महिला का बैंक खाता आधार लिंक होना जरूरी है, तभी ₹2500 की राशि प्रतिमाह और ₹7500 की राशि अभी प्राप्त होगी।
  • मंईयां सम्मान योजना से लाभ पाने के लिए परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।

Maiya Samman Yojana DBT Check कैसे करें?

अगर आप जानना चाहती हैं कि आपके बैंक खाते का डीबीटी स्टेटस चालू है या नहीं, तो नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें –

  • सबसे पहले आप नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर दिए गए “Consumer” वाले विकल्प पर आपको क्लिक करना है।
  • इसके बाद अब आपको “Bharat Aadhaar Seeding Enabler (BASE)” के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • फिर एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको “Aadhaar Mapped Status” पर क्लिक करना है।
  • अब आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना है और कैप्चा कोड भरकर “Submit” पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद अगले पेज पर आपके डीबीटी स्टेटस की पूरी जानकारी दिखाई देगी।
  • अगर Mapping Status के सामने “Enabled for DBT” लिखा हुआ है, तो आपका डीबीटी स्टेटस चालू है।
  • अगर Mapping Status में कुछ और लिखा है, तो इसका मतलब है कि डीबीटी स्टेटस चालू नहीं है।
  • इसके लिए आपको अपना डीबीटी चालू करवाना होगा जिसके बाद ही आप लाभ के लिए पात्र होंगी।

7500 रुपये नहीं मिला तुरंत करें ये 2 काम, 24 घंटे में मिलेगा पैसा

अगर DBT स्टेटस चालू नहीं है तो क्या करें?

अगर आपका DBT स्टेटस चालू नहीं है, तो आप सबसे पहले अपने बैंक में जाकर आधार कार्ड को खाते से लिंक करवाएं। जिसके लिए आपको बैंक अधिकारी से आधार लिंकिंग फॉर्म प्राप्त कर भरना है और जरूरी दस्तावेजों के साथ जमा कर देनाहै। जमा करने के बाद बैंक के अधिकारी अगले 24 घंटे में आपका डीबीटी चालू कर देंगे, इसके बाद आपको मंईयां सम्मान योजना की राशि से मिलनी शुरू हो जाएगी।

निष्कर्ष

मंईयां सम्मान योजना के तहत झारखंड सरकार जल्द ही सभी लाभार्थियों को उनकी बकाया राशि ट्रांसफर करने जा रही है। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आपका DBT स्टेटस चालू हो। अगर आपका डीबीटी स्टेटस एक्टिव नहीं है, तो तुरंत अपने बैंक में जाकर इसे चालू करवाएं।

इस लेख में बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से अपना डीबीटी स्टेटस चेक कर सकती हैं। उम्मीद करते हैं हमारे द्वारा बताई जानकारी आपके लिए उपयोगी रहा होगा। अगर आप इसी प्रकार की जानकारी और अधिक प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे साथ जुड़े रहे, धन्यवाद।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon