Maiya Samman Yojana Correction Process: झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही मईया सम्मान योजना महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके तहत आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना के अंतर्गत अब तक आठवीं किस्त तक की राशि दी जा चुकी है। प्रत्येक लाभार्थी महिला को हर महीने 2500 रुपये दिए जाते हैं, और जनवरी, फरवरी और मार्च महीने की तीनों किस्तों का भुगतान एक साथ 7500 रुपये के रूप में किया गया है।
हालांकि, बहुत सी महिलाओं को यह राशि नहीं मिल पाई है, जिसका मुख्य कारण आवेदन में हुई गलतियां हैं। अगर आपके आवेदन में कोई त्रुटि है, जैसे कि नाम, पता, बैंक खाता या अन्य जरूरी जानकारी गलत दर्ज हो गई है, तो इसे सुधारने का मौका दिया जा रहा है। इस आर्टिकल में हम बताएंगे कि कैसे आप अपने आवेदन में सुधार कर सकते हैं और लंबित राशि प्राप्त कर सकते हैं।
Maiya Samman Yojana Correction Process Overview
पोस्ट का नाम | Maiya Samman Yojana Correction Process |
योजना का नाम | मईया सम्मान योजना |
शुरू करने वाली संस्था | झारखंड सरकार |
लाभार्थी | झारखंड की महिलाएं |
मासिक सहायता राशि | 2500 रुपये प्रति माह |
करेक्शन मोड | ऑनलाइन और ऑफलाइन |
सुधार की समय सीमा | 7 से 10 दिन |
आधिकारिक पोर्टल | mmmsy.jharkhand.gov.in |
Maiya Samman Yojana Correction
मईया सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है जिसके अंतर्गत राज्य की प्रत्येक पात्र लाभार्थी महिलाओं को हर महीने सहायता राशि दी जाती है। परंतु हाल ही में भौतिक सत्यापन शुरू हुआ और सरकार किस्त की राशि को DBT के माध्यम से महिलाओं के खाते में जमा करने लगी, जिसके कारण से लाखों महिलाओं को लाभ प्राप्त नहीं।
हाल ही में होली के समय राज्य सरकार ने मईया सम्मान योजना की छठी, सातवीं, आठवीं किस्त का भुगतान एक साथ किया। इस दौरान 18 लाख महिलाओं को यह राशि प्राप्त नहीं हुई दरअसल लाखों महिलाओं को किस्त की राशि नहीं मिलने के पीछे का मुख्य कारण आवेदन होल्ड होना था, दरअसल कई महिलाओं की आवेदन में त्रुटि थी तो कई महिलाओं ने अपना डीबीटी चालू नहीं करवाया था।
ऐसे में यदि आपके आवेदन में कोई त्रुटि है तो ऐसे में आप अपने आवेदन में गलत नाम, पता, बैंक खाता नंबर, मोबाइल नंबर, आधार नंबर इत्यादि को ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके से सुधार कर मईया सम्मान योजना से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। मईया सम्मान योजना के की आवेदन को आप सुधार कैसे कर सकते हैं? इसकी विस्तृत जानकारी हमने आगे दिया हुआ है।
18 लाख महिलाओं का लिस्ट जारी, इनको मिलेंगे 10000 रुपये
Maiya Samman Yojana Correction की जरूरत क्यों पड़ती है?
झारखंड सरकार ने मईया सम्मान योजना को लागू किया ताकि महिलाओं को वित्तीय सहायता मिल सके और उनका जीवन स्तर बेहतर हो सके। लेकिन आवेदन में कुछ सामान्य गलतियों के कारण बहुत सी महिलाओं को लाभ नहीं मिल पाता है। किन-किन गलतियों से महिलाओं को लाभ नहीं मिल पाता है वह नीचे निम्नलिखित है –
- नाम की स्पेलिंग गलत होना
- बैंक खाता संख्या या IFSC कोड में गलती
- आधार नंबर गलत दर्ज हो जाना
- मोबाइल नंबर का गलत होना
- डुप्लीकेट आवेदन
- अधूरी जानकारी देना
- राशन कार्ड नंबर में गलती होना
अगर इनमें से कोई भी गलती आपके आवेदन में है, तो आपके खाते में 7500 रुपये आने में देरी कारण हो सकता है। इसलिए, जल्द से जल्द अपने आवेदन में सुधार करें, ताकि समय पर आपको मईया सम्मान योजना के किस्त की राशि प्राप्त हो जाए।
आवेदन सुधार के बाद राशि कब मिलेगी?
अगर आपका सुधार अनुरोध सफलतापूर्वक सबमिट हो जाता है, तो झारखंड सरकार द्वारा 7 से 10 दिनों के भीतर आपके खाते में 7500 रुपये ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। इसलिए, आवेदन में सुधार करने के बाद नियमित रूप से अपने बैंक खाते की जानकारी चेक करते रहें।यदि अगले कुछ दिनों में आपके खाते में किस्त की राशि जमा नहीं होती है तो ऐसी स्थिति में आपको 9वीं किस्त में ₹10000 की राशि एक साथ प्राप्त होगी।
Maiya Samman Yojana Correction के लिए दस्तावेज
मईया सम्मान योजना सुधार प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी –
- बैंक पासबुक की फोटोकॉपी
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- पंजीकृत मोबाइल नंबर (जो बैंक खाते से लिंक हो)
- पासपोर्ट साइज फोटो
नवी किस्त में 18 लाख महिलाओं को मिलेंगे 10,000 रुपये
Maiya Samman Yojana Correction Process
झारखंड सरकार ने मईया सम्मान योजना के लाभार्थियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों माध्यमों से सुधार करने की सुविधा दी है। अगर आपके आवेदन में कोई गलती है, तो आप नीचे बताए गए तरीकों से आप उसे सही कर सकते हैं।
ऑनलाइन सुधार की प्रक्रिया
- ऑनलाइन तरीके से सुधार करने के लिए सबसे पहले आपको मईया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद होमपेज पर आपको “आवेदन सुधार” या “Correction” का विकल्प खोजें और उस पर क्लिक करना है।
- अब आपको अपना पंजीकरण नंबर, आधार नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करके लॉगिन करना है।
- लॉगिन करने के बाद आपके आवेदन की पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिखेगी। जहां भी गलती हो, उसे सही जानकारी से अपडेट करें।
- फिर आपको आवश्यक दस्तावेज (जैसे आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशन कार्ड) अपलोड करना है।
- इसके बाद आखिर में आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना है और अपनी सुधार प्रक्रिया पूरी करना है।
- सुधार अनुरोध जमा करने के बाद 7 से 10 दिनों के भीतर आपका आवेदन अपडेट हो जाएगा और लंबित राशि आपके खाते में आ जाएगी।
ऑफलाइन सुधार की प्रक्रिया
अगर आपको ऑनलाइन सुधार करने में कोई समस्या आ रही है, तो आप अपने नजदीकी CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) या ब्लॉक कार्यालय जाकर भी सुधार करवा सकते हैं। जिसके लिए आप निम्नलिखित स्टेट को फॉलो करें –
- सबसे पहले आपको अपने नजदीकी CSC सेंटर या ब्लॉक कार्यालय में जाना है।
- इसके बाद वहां से मईया सम्मान योजना सुधार फॉर्म प्राप्त करना है।
- इसके बाद फॉर्म में सही जानकारी भरना है और सभी जरूरी दस्तावेजों की फोटोकॉपी अटैच करना है।
- इसके बाद भरे हुए फॉर्म को CSC सेंटर या ब्लॉक कार्यालय में जमा करना है।
- अब सुधार अनुरोध को मंजूरी मिलने के बाद, आपको लंबित 7500 रुपये की राशि आपके बैंक खाते में मिल जाएगी।
निष्कर्ष
मईया सम्मान योजना झारखंड की महिलाओं के लिए एक बड़ी आर्थिक मदद है, लेकिन कई महिलाओं को आवेदन में गलतियों की वजह से इसका लाभ नहीं मिल पाया है। सरकार ने इसे सुधारने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम उपलब्ध कराए हैं। अगर आपके आवेदन में कोई गलती है, तो जल्द से जल्द उसे सही करें और लंबित राशि प्राप्त करें।
हमें उम्मीद है कि यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं या नजदीकी CSC सेंटर से सहायता प्राप्त कर सकते हैं। और राज्य सरकार केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही सरकारी योजनाओं की जानकारी इसी प्रकार से प्राप्त करने के लिए हमारे साथ जुड़े रहे, धन्यवाद।