Maiya Samman Yojana Correction: नाम, पता और बैंक डिटेल्स में गलती को ऐसे करें सुधार 2 मिनट में, एक साथ मिलेंगे 7500 रूपये

Maiya Samman Yojana Correction: झारखंड सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए मंईया सम्मान योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाती है, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार हो सके। लेकिन कई बार आवेदन फॉर्म में नाम, पता, बैंक खाता या अन्य जानकारी गलत दर्ज हो जाती है, जिसकी वजह से महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलने में परेशानी होती है।

मंईया सम्मान योजना के अंतर्गत वर्तमान समय में राज्य की महिलाओं को छठी, सातवीं और आठवीं किस्त का भुगतान किया जा रहा है। तीनों ही किस्त की राशि एक साथ महिलाओं के खाते में जमा किए जा रहे हैं। कुल मिलाकर वर्तमान समय में महिलाओं के खाते में 7500 रूपये जमा किए जा रहे हैं। 38 लाखों के खाते में अब तक ₹7500 की राशि जमा की जा चुकी है जबकि अभी भी लाखों महिलाएं ऐसी है जिनके आवेदन में त्रुटि के कारण उन्हें किस्त की राशि नहीं मिल पाई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जैसे ही इन महिलाओं के द्वारा अपने आवेदन को सुधार किया जाएगा उन्हें लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। झारखंड सरकार ने इस समस्या को देखते हुए लाभार्थियों को आवेदन फॉर्म में सुधार (Correction) करने का विकल्प दिया है। अगर आपके आवेदन में कोई गलती हो गई है, तो अब आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से Maiya Samman Yojana Correction कर सकते हैं।

इस लेख में हम आपको Maiya Samman Yojana Correction करने की पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताएंगे। साथ ही आपको यह भी बताएंगे कि किन दस्तावेजों की जरूरत होगी और करेक्शन स्टेटस कैसे चेक किया जा सकता है। अगर आपके आवेदन में नाम, पता, बैंक खाता नंबर, आधार नंबर या मोबाइल नंबर की गलती हो गई है, तो चिंता की कोई बात नहीं है। अब आप आसानी से इस गलती को सुधार सकते हैं और योजना का लाभ ले सकते हैं।

Maiya Samman Yojana Correction Overview

पोस्ट का नाम Maiya Samman Yojana Correction
योजना का नाममंईया सम्मान योजना
शुरू कसने किया झारखंड सरकार ने
लाभार्थीझारखंड की महिलाएं
मासिक सहायता राशि₹2500 प्रति माह
करेक्शन मोडऑनलाइन और ऑफलाइन
समय सीमा7 से 10 दिन
आधिकारिक पोर्टलmmmsy.jharkhand.gov.in

Maiya Samman Yojana Correction

Maiya Samman Yojana Correction का मुख्य उद्देश्य उन महिलाओं को सहायता प्रदान करना है, जिनके आवेदन में गलती हो गई है। सरकार ने महिलाओं के आवेदन को सुधारने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह की सुविधा दी है, ताकि वे आसानी से मंईया सम्मान योजना का लाभ उठा सकें।

अगर किसी महिला के आवेदन में गलत नाम, पता, बैंक खाता नंबर, मोबाइल नंबर या आधार नंबर दर्ज हो गया है, तो वह ऑनलाइन तरीके से आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से इसे सुधार सकती है। इसके अलावा, जिन महिलाओं को ऑनलाइन करेक्शन करने में समस्या आ रही है, वे CSC केंद्र या ब्लॉक कार्यालय में जाकर मैनुअल फॉर्म भरकर करेक्शन करवा सकती हैं।

बड़ी खुशखबरी! महिलाओं के खाते में 7500 रुपये ट्रांसफर होने शुरू

किन मामलों में करेक्शन जरूरी है?

अगर मंईया सम्मान योजना के आवेदन फॉर्म में नीचे दी गई गलतियां हुई हैं, तो तुरंत करेक्शन करना जरूरी है वरना ₹7500 की राशि प्राप्त नहीं होगी –

  • नाम की स्पेलिंग में गलती
  • गलत आधार नंबर दर्ज हो गया हो
  • गलत बैंक खाता नंबर या IFSC कोड
  • मोबाइल नंबर गलत हो गया हो
  • डुप्लीकेट आवेदन हो गया हो
  • अधूरी जानकारी भर दी हो
  • राशन कार्ड नंबर गलत हो गया हो

अगर आपने आवेदन के दौरान इनमें से कोई गलती की है, तो तुरंत Maiya Samman Yojana Correction Form भरकर सुधार करवाएं, ताकि जल्द से जल्द आपके खाते में मैया सम्मान योजना की राशि आएं।

Maiya Samman Yojana Correction के लिए दस्तावेज

मंईया सम्मान योजना के आवेदन को सुधार करने के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की जरूरत होगी –

  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर (बैंक खाते से लिंक)
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Maiya Samman Yojana Online Correction कैसे करें?

अगर आपने आवेदन में कोई गलती की है, तो आप इसे आप ऑनलाइन तरीके से आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आसानी से सुधार सकती हैं। ऑनलाइन करेक्शन के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें –

  • मंईया सम्मान योजना ऑनलाइन करेक्शन के लिए सबसे पहले आपको mmmsy.jharkhand.gov.in पोर्टल पर जाना है।
  • इसके बाद मुख्य पेज पर देख रहे “Application Correction” के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, आधार नंबर या मोबाइल नंबर डालकर लॉगिन करें।
  • अब आपके सामने ऑनलाइन करेक्शन का फॉर्म खुलेगा, यहां आपको गलत जानकारी को सही विवरण से अपडेट करना है।
  • फिर सभी जरूरी दस्तावेज को PDF या JPG फॉर्मेट में अपलोड करना है।
  • सारा काम होने के बाद आखिर में आपको Submit बटन पर क्लिक करना है।
  • इस तरीके से आपका करेक्शन रिक्वेस्ट सबमिट हो जाएगा।
  • कलेक्शन रिक्वेस्ट को सबमिट करने के पश्चात 7 से 10 दिनों के भीतर आपका आवेदन सुधार हो जाएगा और फिर मंईया सम्मान योजना के अंतर्गत आपको किस्त की राशि मिलना शुरू हो जाएगा।

38 लाख महिलाओं को मिला 7500 रूपये, बाकी 18 लाख महिलाओं को कब मिलेगा, जाने यहां

Maiya Samman Yojana Offline Correction कैसे करें?

अगर आपको ऑनलाइन करेक्शन में कोई दिक्कत हो रही है, तो आप ऑफलाइन तरीके से भी अपने आवेदन को सुधार कर सकती हैं। ऑफलाइन तरीके से सुधार करने के लिए आपको नजदीकी CSC सेंटर या ब्लॉक कार्यालय जाकर मैनुअल फॉर्म भरना है।

Maiya Samman Yojana Correction Status कैसे चेक करें?

अगर आपने Maiya Samman Yojana Correction Form सबमिट कर दिया है, तो आप इसका स्टेटस ऑनलाइन तरीके से देख सकती हैं जिसकी प्रक्रिया नीचे निम्नलिखित है –

  • सबसे पहले आपको मंईया सम्मान योजना के आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • इसके बाद होम पेज पर आपको “Correction Status Check” ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • फिर आपको रजिस्ट्रेशन नंबर, आधार नंबर या मोबाईल नम्बर दर्ज आधिकारिक पोर्टल में लॉगिन होना है।
  • आधिकारिक पोर्टल में लॉगिन होने के बाद आपके आवेदन का स्टेटस दिखेगा।
  • यहां आप चेक कर सकते हैं आपका आवेदन सुधार हुआ है या नहीं।

निष्कर्ष

Maiya Samman Yojana Correction के तहत अब महिलाएं अपने आवेदन में हुई गलती को आसानी से सुधार सकती हैं। सरकार ने इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प दिए हैं। अगर आपने आवेदन में कोई गलती की है, तो तुरंत करेक्शन करवाएं ताकि आपको योजना का लाभ समय पर मिल सके।

अगर आप यह कार्य जल्दी से जल्दी कर लेती हैं तो 31 मार्च तक आपके खाते में मंईया सम्मान योजना के अंतर्गत ₹7500 जमा हो जाएंगे। उम्मीद करते हैं हमारे द्वारा बताई जानकारी आपके लिए उपयोगी रहा होगा। इसी प्रकार की जानकारी के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहे, धन्यवाद।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon