Maiya Samman Yojana April Payment Date 2025: अप्रैल महीने की ₹2500 राशि इस दिन आएगी, जानिए पूरी जानकारी

Maiya Samman Yojana April Payment Date 2025: झारखंड सरकार की मंईया सम्मान योजना ने राज्य की महिलाओं के जीवन में एक नई उम्मीद की रौशनी जगाई है। इस योजना के तहत हर महीने 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को आर्थिक सहायता के रूप में ₹2500 की राशि उनके बैंक खाते में भेजी जाती है। यह योजना खासकर ग्रामीण और कमजोर वर्ग की महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई थी और इसकी हर किस्त का महिलाओं को बेसब्री से इंतजार रहता है।

अब अप्रैल महीने की किस्त को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाल ही में एक उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि योजना के तहत लाभुकों को अप्रैल माह की राशि जल्द से जल्द ट्रांसफर की जाए। खास बात यह है कि इस बार पिछली बकाया किस्त भी एक साथ दिए जाने की बात कही गई है, जिससे हजारों महिलाओं को एकमुश्त ₹10,000 तक की राशि मिल सकती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अगर आप भी मंईया सम्मान योजना की लाभार्थी हैं या आवेदन कर चुकी हैं, तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें। इसमें हम बताएंगे कि अप्रैल महीने की किस्त कब तक आएगी, किन-किन महिलाओं को पैसा मिलेगा और अगर पैसा नहीं आया तो आपको क्या करना चाहिए सब कुछ विस्तार से बताएंगे तो लेख में आखिर तक बने रहे।

Maiya Samman Yojana April Payment Date 2025 Overview

पोस्ट का नाम Maiya Samman Yojana April Payment Date 2025
योजना का नाममुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना
राज्यझारखंड
लाभार्थी18 से 50 वर्ष की महिलाएं
किस्त की राशि₹2500 प्रति माह
अप्रैल किस्त की तिथि20 से 25 अप्रैल 2025 (संभावित)
कुल राशि (बकाया समेत)₹2500 से ₹10,000 तक
भुगतान माध्यमडायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT)
आधिकारिक वेबसाइटmmmsy.jharkhand.gov.in

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद तय हुई अप्रैल किस्त की तारीख

हाल ही में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विभिन्न सरकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक की जिसमें मंईया सम्मान योजना को भी प्रमुखता से उठाया गया है। इस बैठक में उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि लाभुकों का वेरिफिकेशन कार्य जल्द से जल्द पूरा करें और अप्रैल की राशि 20 से 25 अप्रैल 2025 के बीच उनके खातों में ट्रांसफर कर दी जाए।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आधार और बैंक खाते की लिंकिंग में तेजी लाई जाए ताकि किसी महिला को भुगतान से वंचित न रहना पड़े। इससे ये स्पष्ट हो जाता है कि इस बार की किस्त में किसी भी तरह की देरी नहीं की जाएगी।

इन महिलाओं को ₹10,000 की राशि मिलेगी, ऐसे चेक करे लिस्ट

सभी बकाया राशि भी मिलेगी एक साथ

मंईया सम्मान योजना के अंतर्गत कुछ महिलाएं ऐसी हैं जिन्हें पिछले कुछ महीनों की किश्तें नहीं मिल पाई हैं। इसका कारण वेरिफिकेशन में देरी, आधार सीडिंग की समस्या या DBT एक्टिव न होना बताया जा रहा है। अब सरकार ने साफ कर दिया है कि जिन महिलाओं को 6वीं, 7वीं या 8वीं किस्त नहीं मिली है, उन्हें अप्रैल माह की किस्त के साथ सभी बकाया किस्तों की राशि एक साथ ट्रांसफर की जाएगी।

इसका मतलब ये है कि कुछ लाभुकों को एक बार में ₹10,000 तक की राशि भी मिल सकती है, जिससे वे काफी राहत महसूस करेंगी।

किन महिलाओं को मिलेगा अप्रैल महीने का पैसा?

मंईया सम्मान योजना के अंतर्गत अप्रैल माह की ₹2500 की राशि उन्हीं महिलाओं को मिलेगी जो कुछ जरूरी शर्तों को पूरा करती है –

  • लाभार्थी महिला झारखंड राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए तभी यह राशि मिलेगी।
  • महिला का उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए तभी लाभ मिलेगा।
  • महिला के पास झारखंड सरकार द्वारा जारी राशन कार्ड होना जरूरी है।
  • महिला का बैंक खाता आधार से लिंक और DBT चालू होना चाहिए।
  • महिला का आवेदन वेरिफिकेशन पूरा हो गया हो तो लाभ मिलेगा।

7500 रूपये खाते में नहीं आया तो करें यह काम, 2 मिनट में मिलेगा पैसा

अगर पैसा नहीं आया तो क्या करें?

कई बार तकनीकी कारणों या दस्तावेजों की गड़बड़ी की वजह से कुछ लाभार्थियों को राशि समय पर नहीं मिल पाती। अगर 25 अप्रैल तक आपके खाते में पैसा नहीं आता है, तो घबराएं नहीं। ऐसे में आप सबसे पहले अपने बैंक में जाकर यह जांचें कि आपका खाता DBT चालू है या नहीं। अगर नहीं है तो तुरंत इसे एक्टिव करवाएं।

इसके अलावा आप मंईया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन की स्थिति चेक करें। अगर आवेदन एप्रूव्ड है फिर भी किस्त के पैसे नहीं मिले हैं तो आप हेल्पलाइन नंबर 1800-890-0215 पर कॉल करें और अपनी शिकायत दर्ज करवाएं। जिसके बाद आप की शिकायत पर कार्यवाही होगी और आपको किस्त की राशि मिल जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon