Maiya Samman Yojana Aadhaar Link Update: झारखंड सरकार ने मंईया सम्मान योजना के लाभार्थियों के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया है। जिन महिलाओं के बैंक खाता आधार से लिंक नहीं हैं, उनके लिए यह खबर महत्वपूर्ण है। सरकार ने अब साफ कर दिया है कि जिन महिलाओं के खाते आधार से लिंक नहीं होंगे, उन्हें योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
हालांकि, सरकार ने आधार लिंकिंग की अंतिम तिथि को 31 मार्च 2025 तक के लिए बढ़ा दिया है ताकि सभी महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकें। इस लेख में हम आपको मंईया सम्मान योजना के आधार अपडेट से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां विस्तार से बताएंगे। अगर आप भी इस योजना की लाभार्थी हैं और अभी तक आपके खाते में पैसे नहीं आए हैं, तो इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ें।
Maiya Samman Yojana Aadhaar Link Update Overview
पोस्ट का नाम | Maiya Samman Yojana Aadhaar Link Update |
योजना | मंईया सम्मान योजना |
राज्य | झारखंड |
लाभार्थी | झारखंड की महिलाएं |
मिलने वाली राशि | 7500 रुपये |
आधार लिंक की नई तारीख | 31 मार्च 2025 |
आधिकारिक वेबसाइट | http://mmmsy.jharkhand.gov.in/ |
Maiya Samman Yojana Aadhaar Link Update क्या है?
झारखंड सरकार ने मंईया सम्मान योजना के तहत लाभार्थियों के खातों में डीबीटी (DBT) के माध्यम से पैसे भेजने का काम शुरू किया है। पहले यह नियम था कि लाभार्थी का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए, तभी उनके खाते में राशि ट्रांसफर की जाएगी। मंईया सम्मान योजना का शुरुआत से लेकर 5 किस्त तक महिलाओं के खाते में सीधे किस्त की राशि जमा की जा रही थी।
वहीं छठी, सातवीं, आठवीं किस्त का भुगतान सरकार द्वारा डीबीटी के माध्यम से किया जा रहा है। हालांकि, बड़ी संख्या में ऐसी महिलाएं थीं जिनके बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हो पाए है, इस वजह से कई महिलाओं को 7500 रूपये की राशि नहीं मिल पाई है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अब इस नियम में ढील दे दी है।
सरकार ने आधार लिंक करने की अंतिम तिथि को 31 मार्च 2025 तक के लिए बढ़ा दिया है। जैसे ही महिलाओं के द्वारा अपने बैंक खाते को आधार से लिंक किया जाएगा उनके खाते में किस्त की राशि जमा करती जाएगी।
7500 रूपये खाते में नहीं आया तो करें यह काम, 2 मिनट में मिलेगा पैसा
बिना आधार लिंक नहीं मिलेगा 7500 रूपये
राज्य सरकार ने अब साफ कर दिया है कि जिन लाभार्थियों के खाते 31 मार्च 2025 तक आधार से लिंक नहीं होंगे, उन्हें योजना का लाभ नहीं मिलेगा। पहले यह तिथि 31 दिसंबर 2024 तय की गई थी, लेकिन बड़ी संख्या में महिलाओं के खाते आधार से लिंक नहीं हो पाए थे।
जिन महिलाओं के खाते आधार से लिंक नहीं होंगे, उनके खातों में योजना की राशि ट्रांसफर नहीं होगी। सरकार ने आधार लिंकिंग को अनिवार्य कर दिया है ताकि फर्जीवाड़े से महिलाएं बच सके। राज्य सरकार का मानना है कि इससे सही लाभार्थियों को योजना का लाभ मिलेगा।
7500 रूपये की कितनी महिलाओं को मिलेगा
मंईया सम्मान योजना से 5 किस्त की राशि जारी करने के बाद और सरकार छठी 7वी, आठवीं किस्त का भुगतान एक साथ कर रही है। तीन किस्त को मिलाकर ₹7500 महिलाओं के बैंक खाते में एक साथ जमा किया जा रहा है। वर्तमान समय में 38 लाख महिलाओं के खाते में 7500 रूपये की राशि जमा हो चुकी है।
जबकि 18 महिलाओं को दूसरे चरण में पैसे मिलने की शुरुआत हो चुकी है। वही मिली जानकारी 1 लाख महिलाओं के आवेदन को खारिज कर दिया गया है क्योंकि यह महिलाएं इस योजना की पात्रताएं पूर्ण नहीं कर रही है।
25% लाभार्थियों का खाता आधार से लिंक नहीं
मिली जानकारी के अनुसार, अब तक लगभग 25% लाभार्थियों के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हो पाए हैं। पहले आधार लिंक करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2024 थी। बड़ी संख्या में महिलाओं के खाते आधार से लिंक नहीं हो सके, इस कारण से सरकार ने अब यह तिथि बढ़ाकर 31 मार्च 2025 कर दी है।
इस निर्णय से अब बिना आधार लिंक के भी पात्र महिलाओं को योजना का लाभ मिलेगा। जैसे ही महिलाओं के द्वारा अपने बैंक खाते को आधार से लिंक किया जाता है उनके खाते में ₹7500 की राशि एक साथ जमा कर दी जाएगी।
किन 18 लाख महिलाओं के खाते में नहीं आएंगे 7500 रुपये, यहां देखें लिस्ट
आधार लिंक क्यों जरूरी है?
झारखंड सरकार ने लाभार्थियों को सीधे उनके बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर करने के लिए DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) का सिस्टम अपनाया है। DBT सिस्टम के तहत पैसा तभी खाते में ट्रांसफर होता है, जिसके लिए लाभार्थी का बैंक खाता आधार से लिंक होना जरूरी है।
यह सिस्टम भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़े को रोकने के लिए राज्य सरकार ने लागू किया गया है। आधार लिंक से सरकार को यह सुनिश्चित करने में मदद मिलती है कि पैसा सही लाभार्थी को ही मिल रहा है। अगर आपने अभी तक अपने खाते को आधार से लिंक नहीं किया है तो जल्दी से कर ले, वरना आपको आगे पैसे नहीं मिलेंगे।
Maiya Samman Yojana Aadhaar Link करने की प्रक्रिया
यदि आप अपने बैंक खाते को आधार से लिंक करना चाहते हैं तो बता दे कि इसका तरीका ऑनलाइन और ऑफलाइन है। यदि आप ऑफलाइन तरीके से बैंक खाते को आधार से लिंक करना चाहती है तो इसके लिए आपको अपने बैंक में जाना होगा।
वही ऑनलाइन तरीके से बैंक खाते को आधार से लिंक करने के लिए आपको NPCI की आधिकारिक वेबसाइट में जाना होगा, जहां से आप अपने खाते को आधार से लिंक कर मंईया सम्मान योजना का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।