Maiya Samman Yojana 9th Kist Release: आज 12 अप्रैल से 9वी किस्त की राशि 2500 रूपये खाते में जमा होना शुरू

Maiya Samman Yojana 9th Kist Release: अगर आप मंईया सम्मान योजना की लाभार्थी महिला हैं और काफी वक्त से 9वीं किस्त का इंतज़ार कर रही थीं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी आ गई है। झारखंड सरकार इस योजना के तहत आज 12 अप्रैल से महिलाओं के बैंक खातों में 2500 रूपये की राशि भेजनी शुरू कर दी है।

इस बार राज्य सरकार ने महिलाओं को समय पर राहत देते पैसा सीधे उनके बैंक खातों में DBT के तहत ट्रांसफर करना शुरू किया है। इस बार भी पहले चरण में कुछ जिलों की महिलाओं को पहले प्राथमिकता दी जा रही है, जिनके खाते में सबसे पहले पैसे जाएंगे। अगर आपका नाम पहले से लाभार्थी सूची में है, तो संभव है कि आपको 9वीं किस्त की राशि आज ही प्राप्त हो जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि किन-किन जिलों की महिलाओं को पहले पैसे मिल रहे हैं और किन महिलाओं को ₹2500 प्राप्त हो रहे है और किनके खाते में ₹10,000 की राशि जमा की जा रही है। साथ ही योजना का पैसा आपके खाते में आया नहीं या नहीं? इसका स्टेटस आप कैसे चेक कर सकेंगे? संपूर्ण जानकारी बताने वाले हैं तो पोस्ट में आखिर तक बन रहे।

Maiya Samman Yojana 9th Kist Release Overview

पोस्ट का नाम Maiya Samman Yojana 9th Kist Release
योजना का नाममंईया सम्मान योजना
किस्त संख्या9वीं किस्त
किस्त की राशि₹2500
भुगतान प्रारंभ तिथि12 अप्रैल 2025
प्राथमिक जिलों की संख्या10 जिले
एक साथ ₹10,000 किसे मिलेंगेजिन्हें पिछली 3 किस्तें नहीं मिली थीं
कुल लाभार्थी55 लाख से अधिक
आधिकारिक पोर्टल mmmsy.jharkhand.gov.in

Maiya Samman Yojana 9th Kist Release

राज्य सरकार द्वारा आज 12 अप्रैल से मंईया सम्मान योजना की 9वीं किस्त का वितरण शुरू कर दिया है। योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं के खातों में ₹2500 की राशि DBT के जरिए भेजी जा रही है। सरकार की कोशिश है कि इस बार भुगतान की प्रक्रिया पहले से भी ज्यादा पारदर्शी और तेज हो ताकि महिलाओं को समय पर आर्थिक सहायता मिल सके।

वित्त विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग ने इस बार मिलकर प्रक्रिया को और सरल किया है, जिससे लाभार्थी महिलाओं को कोई परेशानी न हो। पिछली बार की तरह ही इस बार भी जिलों को दो चरणों में बांटा गया है, ताकि तकनीकी दिक्कतों के बिना भुगतान किया जा सके।

संभवत: 9वी किस्त का भुगतान पहले चरण में राज्य की 10 जिलों की महिलाओं को किया जाएगा, वहीं दूसरे चरण में बाकी के 14 जिलों की महिलाओं को भुगतान प्राप्त होगा। जिन महिलाओं को पिछले 3 महीने की किस्त की राशि नहीं मिली है उन्हें 9वी किस्त में ₹10,000 दिए जाएंगे और जिन्हें ₹7500 प्राप्त हो चुके हैं उन्हें ₹2500 मिलेंगे।

राशन कार्ड की इन 5 गलतियों की वजह से नहीं मिल रहा 7500 रूपये

किन महिलाओं को मिल रहा पहले पैसा?

इस बार सरकार ने फिर से 10 ऐसे जिलों को प्राथमिकता दी है जिनकी DBT प्रोसेसिंग मजबूत है, और जहां वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पहले ही पूरी कर ली गई थी। जिन जिलों की महिलाओं को पहले किस्त की राशि मिल रही है, वे जिले इस प्रकार हैं –

  • जमशेदपुर
  • धनबाद
  • लोहरदगा
  • सिमडेगा
  • बोकारो
  • जामताड़ा
  • गुमला
  • पाकुड़
  • चतरा
  • गढ़वा

इन जिलों की महिलाएं आज यानी 12 अप्रैल से अपनी बैंक पासबुक चेक कर सकती हैं या मोबाइल पर SMS अलर्ट के जरिए पेमेंट कंफर्मेशन देख सकती हैं। जिन महिलाओं का बैंक लिंक या NPCI मैपिंग सही नहीं है, उन्हें थोड़ी देरी हो सकती है।

10,000 रूपये की किस्त किसे मिलेगी?

मंईया सम्मान योजना के अंतर्गत कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं जिन्हें पिछली 6वीं, 7वीं और 8वीं किस्त का भुगतान अब तक नहीं मिला है। इन महिलाओं के लिए सरकार ने अब एक साथ ₹10,000 भेजने की व्यवस्था की है, जिसमें पिछली तीन किस्तों (₹7500) और वर्तमान 9वीं किस्त (₹2500) की राशि शामिल होगी।

अगर आपने मंईया सम्मान योजना में आवेदन किया है लेकिन अभी तक किसी भी किस्त की राशि प्राप्त नहीं की है, तो अब आपके लिए भी राहत की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार जिनका डाटा और वेरिफिकेशन अब क्लियर हो गया है, उन्हें एक साथ पूरी राशि भेजी जा रही है।

इन महिलाओं को ₹10,000 की राशि मिलेगी, ऐसे चेक करे लिस्ट

Maiya Samman Yojana 9th Kist Payment Status कैसे चेक करें?

9वीं किस्त की राशि आपके खाते में जमा हुई है या नहीं, यह जानने के लिए आप सबसे पहले आप मंईया सम्मान योजना की आधिकारिक पोर्टल पर जाएं। इसके बाद मुख्य पेज पर आप “पेमेंट स्टेटस” सेक्शन में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर डालकर स्टेटस चेक कर सकते हैं।

इसके अलावा आप बैंक में जाकर अपनी पासबुक अपडेट करा कर भी जान सकते हैं कि आपके खाते में पैसे जमा हुई है या नहीं। इन सब के अलावा यदि आपके खाते में पैसे आ चुके हैं तो आपके मोबाइल पर SMS भी आया होगा, जो आप SMS अलर्ट चेक कर जान सकते हैं।

निष्कर्ष

मंईया सम्मान योजना की 9वीं किस्त का इंतज़ार खत्म हो चुका है। आज 12 अप्रैल से सरकार ने 2500 रुपये की राशि महिलाओं के खातों में भेजनी शुरू कर दी है। खास बात यह है कि जिन महिलाओं को पिछले 3 किस्तों का लाभ नहीं मिला था, उन्हें अब एक साथ ₹10,000 की मदद मिलेगी।

अगर आप मंईया सम्मान योजना की लाभार्थी हैं तो तुरंत पेमेंट स्टेटस चेक करें और किसी भी तरह की गलती मिलने पर सुधार करवाएं। उम्मीद है इस पोस्ट में बताई जानकारी आपके लिए उपयोगी रहा होगा। पोस्ट पसंद आया तो दोस्त, रिश्तेदारों से शेयर करें और इसी तरह की और जानकारी के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहे, धन्यवाद।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon