Maiya Samman Yojana 9th 10th Installment: महिलाओं को आज 30 मई से एक साथ 5000 रुपये मिलना शुरू, जानिए पूरी जानकारी

Maiya Samman Yojana 9th 10th Installment: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मईया सम्मान योजना से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जो राज्य की लाखों महिलाओं के लिए राहत भरी है। हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार मईया सम्मान योजना की लाभार्थी महिलाओं को अब फिर दो महीने की राशि मई में एक साथ दी जाएगी। यानी अब महिलाओं के खाते में 5000 रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी।

इस खबर से महिलाएं काफी खुश हैं क्योंकि अब उन्हें एक ही बार में दो किस्तों का पैसा मिल जाएगा। दरअसल, अप्रैल महीने की किस्त में कुछ तकनीकी कारणों और सत्यापन प्रक्रिया के चलते देरी हो रही है। बड़ी संख्या में महिलाओं का DBT अभी पूरा नहीं हुआ है और कुछ महिलाओं के दस्तावेजों में भी त्रुटियां पाई गई थीं। इन्हीं वजहों से अप्रैल की किस्त को होल्ड कर दिया गया था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

लेकिन अब प्रशासन ने तय किया है कि मई महीने की किस्त के साथ अप्रैल का बकाया भी जोड़कर एक साथ ₹5000 की राशि महिलाओं के खाते में भेजी जाएगी। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि किस तारीख से यह राशि भेजी जाएगी, किन महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा, किस वजह से अप्रैल की किस्त रुकी थी, और क्या आपका DBT चालू है या नहीं इन सभी बातों की पूरी जानकारी नीचे विस्तार से दी गई है।

मईया सम्मान योजना क्या है?

मईया सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है जो राज्य की 18 से 50 वर्ष की महिलाओं और लड़कियों के लिए शुरू किया गया है। हाल ही में राज्य सरकार द्वारा जनवरी, फरवरी ओर मार्च महीने की किस्त की राशि महिलाओं के बैंक खाते में भेजी गई है। इस दौरान करीबन 54 लाख महिलाओं को लाभ मिला था। वहीं 9वी और दसवीं किस्त को लेकर एक नई अपडेट आई है।

मिली जानकारी के अनुसार अब राज्य सरकार फिर से महिलाओं की खाते में एक साथ ₹5000 भेजने की तैयारी कर रही है। जी हां मार्च तक के किस्त मिलने के बाद वर्तमान समय में अप्रैल महीने की किस्त की राशि राज्य सरकार द्वारा जारी नहीं किया जा रहा है जिसके पीछे महिलाओं का सत्यापन अधूरा होना और डीबीटी चालू न होना है। लेकिन अप्रैल के बाद इस मई महीने में राज्य की सभी लाभार्थी महिलाओं को एक साथ ₹5000 की राशि दी जाएगी।

9वीं किस्त की राशि इन महिलाओं को मिलेंगी, लिस्ट जारी – ऐसे करें चेक

अप्रैल महीने की किस्त क्यों नहीं जारी हुई?

अप्रैल महीने में बड़ी संख्या में ऐसी महिलाएं थीं जिनका सत्यापन (Verification) अब तक पूरा नहीं हुआ है। इसके साथ ही बहुत सी महिलाओं का DBT सिस्टम सक्रिय नहीं था, यानी उनका बैंक खाता सरकार की योजना से लिंक नहीं था। इस वजह से पैसा भेजा नहीं जा सका है। कई महिलाओं के आधार कार्ड और बैंक खाते में नाम की spelling अलग थी, कुछ महिलाओं के दस्तावेज अधूरे थे या अपलोड ही नहीं किए गए थे।

विभाग ने पहले ही यह साफ किया था कि जब तक सभी कागजात सही तरीके से वेरिफाई नहीं हो जाते, तब तक किस्त की राशि नहीं भेजी जाएगी। लेकिन अब सरकार ने यह फैसला लिया है कि जिन महिलाओं का सत्यापन और DBT मई तक पूरा हो जाएगा, उन्हें दोनों महीनों की राशि यानी अप्रैल और मई की किस्त एक साथ ₹5000 के रूप में दे दी जाएगी।

अप्रैल-मई की किस्त एक साथ मिलेगी

मंईयां सम्मान योजना के अप्रैल महीने की किस्त की राशि राज्य सरकार द्वारा अभी तक जारी नहीं की गई है। हालिया अपडेट के अनुसार अब महिलाओं को अप्रैल और मई के किस्त की राशि एक साथ दी जाएगी। यानि महिलाओं को अब फिर से ₹5000 एक साथ मिलने जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार महिलाओं को यह राशि आज यानि 30 मई से ही मिलना शुरू हो चुका है और यह राशि महिलाओं के खाते में 2 चरणों में जमा किया जाएगा।

दो चरणों में महिलाओं को मिलेंगे पैसे

मंईयां सम्मान योजना के 9वी और 10वीं किस्त की राशि एक साथ महिलाओं को दी जा रही है। पहले चरण में राज्य की 12 जिलों की महिलाओं की खाते में पैसे जमा किए जा रहे हैं। पहले चरण में रांची, लोहरदगा, गिरिडीह, हजारीबाग, धनबाद, बोकारो, गोड्डा, साहिबगंज, पलामू, लातेहार, चतरा और पश्चिमी सिंहभूम की महिलाओं को पैसे मिल रहे हैं वहीं दूसरे चरण का शुरुआत 1 से 2 दिनों में होने वाला है जिस दौरान गुमला, देवघर, दुमका, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, कोडरमा, सिमडेगा, रामगढ़, पाकुड़, जामताड़ा, गढ़वा और खूंटी जिलों की महिलाओं को पैसे मिलेंगे।

सिर्फ इन महिलाओं को मिलेगी अप्रैल महीने की किस्त, इनको नहीं मिलेंगे 2500 रूपये

किन महिलाओं को मिलेंगे 5000 रूपये

मईया सम्मान योजना के 9वीं और 10वीं किस्त का लाभ उन्हीं महिलाओं को दिया जाएगा जो निम्नलिखित शर्तों को पूरा करती हैं –

  • महिला झारखंड राज्य की निवासी होनी चाहिए तभी लाभ मिलेंगे।
  • महिला मईया सम्मान योजना में पहले से रजिस्टर्ड होनी चाहिए।
  • महिला का आधार कार्ड और बैंक खाता लिंक होना चाहिए
  • जिन महिलाओं का सत्यापन पूरा हो चुका है उन्हें किसीकिस्त की राशि मिलेगी।
  • जिन महिलाओं ने अपना DBT सिस्टम सक्रिय करवा लिया है उनके खाते में ₹5000 जमा किए जाएंगे।

यदि कोई महिला इन सभी मापदंडों को पूरा करती है, तो उन्हें कोई समस्या नहीं होगी और पैसा सीधे उनके खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon