Maiya Samman Yojana 7500 Pending List: इन महिलाओं के खाते में जल्द आएंगे 10 हजार रुपये, पेंडिंग लिस्ट जारी!

Maiya Samman Yojana 7500 Pending List: झारखंड सरकार की मईया सम्मान योजना के तहत बहुत सी महिलाओं को अभी तक उनकी सहायता राशि नहीं मिली है। जिन लाभार्थियों के खाते में अब तक 7500 रुपये नहीं पहुंचे हैं, उनके लिए सरकार ने एक खुशखबरी दी है। हाल ही में पेंडिंग लिस्ट जारी की गई है, जिसमें उन महिलाओं के नाम शामिल हैं, जिनका भुगतान जल्द ही किया जाएगा।

अगर आपने भी मईया सम्मान योजना के तहत आवेदन किया था और अभी तक राशि नहीं मिली है, तो आपको अब चिंता करने की जरूरत नहीं है। सरकार ने ऐलान किया है कि जिन महिलाओं का भुगतान रुका हुआ था, उन्हें कुल 10,000 रुपये दिए जाएंगे। वहीं, जिन महिलाओं को पहले से 7500 रुपये मिल चुके हैं, उन्हें अगली किस्त में 2500 रुपये मिलेंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप पेंडिंग लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक कर सकते हैं इसके अलावा महिलाओं को 10,000 रूपये की राशि कब तक प्राप्त होगी। तो यदि आप मईया सम्मान योजना की लाभार्थी महिला है तो आपको इस लेख को आखिर तक पढ़ना चाहिए ताकि आप बिना किसी परेशानी के इस योजना का लाभ उठा सके।

Maiya Samman Yojana 7500 Pending List Overview

पोस्ट का नाम Maiya Samman Yojana 7500 Pending List
योजना का नाममईया सम्मान योजना
राज्यझारखंड
लाभार्थीराज्य की 18 से 50 वर्ष की महिलाएं
किस्त की राशि₹2500 प्रति माह
पेंडिंग भुगतान7500 से 10,000 रूपये तक
अगली किस्त कब मिलेगी?अगले 15 दिनों में
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://mmmsy.jharkhand.gov.in/

Maiya Samman Yojana क्या है?

मईया सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही है राज्य की महिलाओं के लिए एक कल्याणकारी योजना है जिसके अंतर्गत हर एक पात्र महिलाओं के खाते में हर महीने 2500 रूपये की राशि जमा की जाती है। यह राशि उन महिलाओं को प्राप्त होती है जिनका नाम इस योजना की पात्रता सूची में शामिल होता है।

हाल ही में सरकार ने छठी, सातवीं ओर आठवीं किस्त का भुगतान किया है। 38 लाख महिलाओं को यह राशि मिली है जबकि 18 लाख महिलाएं अभी भी लाभ से वंचित है। इन 18 लाख महिलाओं को अगले किस्त में एक साथ सभी पैसे प्राप्त होंगे।

आवेदन में गलती सुधारें और तुरंत पाएं 7500 रुपये, यहां जाने का तरीका

महिलाओं के खाते में जमा होंगे 10,000 रूपये एक साथ

झारखंड राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिन लाभार्थियों को अब तक 7500 रुपये नहीं मिले हैं, उन्हें कुल 10,000 रुपये की राशि उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी। वहीं, जिन महिलाओं को पहले ही 7500 रूपये मिल चुके हैं, उन्हें सिर्फ 2500 रूपये की अगली किस्त मिलेगी। इसके अलावा मईया सम्मान योजना के अंतर्गत जल्द ही यह भुगतान लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाएगा, ताकि वे बिना किसी देरी के इसका लाभ उठा सकें।

इस दिन मिलेंगे महिलाओं को 10,000 रूपये

मिली जानकारी के अनुसार, जिन लाभार्थियों का भुगतान पेंडिंग था, उनके खातों में अगले 15 दिनों के भीतर पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। सरकार ने यह भी कहा है कि महिलाओं को जल्द ही उनके मोबाइल नंबर पर भुगतान की जानकारी मिल जाएगी। अगर आपको पहले ही 7500 रूपये मिल चुके हैं, तो आपको सिर्फ 2500 रूपये की अगली किस्त मिलेगी। अगर आपका भुगतान रुका हुआ था, तो आपको 10,000 रूपये की पूरी राशि दी जाएगी।

7500 रुपये की राशि आपको किस कारण से नहीं मिली, यहां जानिए वजह

Maiya Samman Yojana 7500 Pending List में नाम कैसे चेक करें?

अगर आपने भी मईया सम्मान योजना के लिए आवेदन किया था और अब तक पैसे नहीं मिले हैं, तो आपको यह जांचना होगा कि आपका नाम पेंडिंग लिस्ट में है या नहीं। पेंडिंग लिस्ट चेक करने के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा –

  • पेंडिंग लिस्ट के लिए सबसे पहले आपको मईया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद होमपेज पर आपको “पेंडिंग लाभार्थी सूची” का एक विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करना है।
  • अब आपको अपना आधार नंबर या पंजीकरण संख्या दर्ज करनी है और इसके बाद “सबमिट” बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आपकी स्क्रीन पर पेंडिंग लिस्ट खुल जाएगी, जहां आप देख सकते हैं कि आपका नाम इस सूची में है या नहीं।

अगर आपका नाम पेंडिंग लिस्ट में है, तो जल्द ही आपके खाते में पैसा आ जाएगा। अगर आपका नाम लिस्ट में नहीं है, तो इसका मतलब है कि आपकी राशि पहले ही जारी कर दी गई है या फिर आपके आवेदन में कोई गलती थी।

Note :- यदि आप ऑनलाइन तरीके से मईया सम्मान योजना के 7500 रूपये की पेंडिंग लिस्ट को चेक नहीं कर पा रही है तो ऐसी स्थिति में आप ऑफलाइन तरीके से भी चेक कर सकते हैं। वर्तमान समय में बोकारो समेत कई जिलों के ब्लॉक के कार्यालय के बाहर पेंडिंग महिलाओं की सूची को चिपकाया गया है जहां से आप अपना नाम देख सकती है। इसके अलावा आप अपने ग्राम पंचायत कार्यालय या ब्लॉक अधिकारियों से संपर्क कर भी इस योजना के पेंडिंग सूची को प्राप्त कर सकती हैं।

निष्कर्ष

मईया सम्मान योजना झारखंड की महिलाओं के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है, जो उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करती है। जिन लाभार्थियों को अब तक राशि नहीं मिली थी, उनके लिए सरकार ने 7500 रुपये की पेंडिंग लिस्ट जारी कर दी है और जल्द ही उन्हें 10,000 रूपये तक की राशि मिलने वाली है। अगर आपका नाम इस सूची में है, तो अगले 15 दिनों में आपके खाते में पैसे जमा हो जाएंगे।

अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं या नजदीकी ब्लॉक कार्यालय से सहायता प्राप्त कर सकते हैं। अगर आपको यह लेख पसंद आया है तो इसे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ साझा करें और इसी तरह की नई जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट से जुड़े रहें, धन्यवाद।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon