Maiya Samman Yojana 7500 Payment Out: बड़ी खुशखबरी! महिलाओं के खाते में 7500 रुपये ट्रांसफर होने शुरू

Maiya Samman Yojana 7500 Payment Out: झारखंड सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के लिए मंईया सम्मान योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत हर महीने महिलाओं के बैंक खाते में 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। अब सरकार ने महिलाओं को एक साथ तीन महीनों की राशि यानी कुल 7500 रुपये का भुगतान करने की घोषणा की है।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने X पर इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सरकार ने जो वादा किया था, उसे पूरा किया जा रहा है। जिन महिलाओं को जनवरी, फरवरी और मार्च महीने की राशि अब तक नहीं मिली थी, उनके खाते में अब एक साथ 7500 रुपये ट्रांसफर किए जा रहे हैं। मंईया सम्मान योजना के माध्यम से अब तक 38 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ मिल चुका है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जिन महिलाओं को अभी तक राशि नहीं मिली है, उनके बैंक खातों का सत्यापन किया जा रहा है और जल्द ही उनके खातों में भी राशि जमा कर दी जाएगी। 38 लाख महिलाओं को किस्त की राशि मिल चुकी है, बाकी 18 लाख महिलाओं को 31 मार्च तक ₹7500 की राशि प्राप्त होगी और 01 लाख महिलाओं के आवेदन को रिजेक्ट किया जा चुका है।

मंईया सम्मान योजना की यह राशि राज्य की महिलाओं के बैंक खाते में DBT के जरिए जमा की जा रही है। हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार अब तक 43 लाख महिलाओं का भौतिक सत्यापन पूरा हो चुका है उनमें से 38 लाख महिलाओं का बैंक खाता आधार से लिंक है जिनके खाते में 7500 की राशि जमा की जा रही है।

वहीं जैसे ही शेष 5 लाख महिलाओं के द्वारा जैसे ही अपने बैंक खाते को आधार से लिंक किया जाएगा उनके खाते में भी किस्त की राशि जमा कर दी जाएगी। शेष बची महिलाओं को भी 31 मार्च तक मंईया सम्मान योजना से ₹7500 प्राप्त हो जाएंगे। अगर आप मंईया सम्मान योजना की लाभार्थी महिला है तो इस लेख को आखिर तक जरूर पढ़ें।

Maiya Samman Yojana 7500 Payment Out Overview

पोस्ट का नामMaiya Samman Yojana 7500 Payment Out
योजना का नामMaiya Samman Yojana
लाभार्थीझारखंड की महिलाएं
शुरू किसने किया मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने
मासिक सहायता राशि2500 रुपये
तीन किस्तों की राशि7500 रुपये
लाभार्थियों की संख्या38 लाख से अधिक
भुगतान प्रक्रियाडायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के तहत
आधिकारिक वेबसाइटhttp://mmmsy.jharkhand.gov.in/

Maiya Samman Yojana 7500 Payment Out

मंईया सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई एक विशेष योजना है, जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इस योजना के तहत राज्य की विवाहित, तलाकशुदा, विधवा और परित्यक्त महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने Maiya Samman Yojana के तहत जनवरी, फरवरी और मार्च महीने की लंबित राशि को एक साथ भुगतान करने की घोषणा की है। इसका मतलब यह है कि जिन महिलाओं को इन 3 महीनों की राशि नहीं मिली थी, उनके बैंक खातों में एक साथ 7500 रुपये ट्रांसफर किए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार मंईया सम्मान योजना के तहत अब तक करीब 38 लाख महिलाओं के खाते में राशि ट्रांसफर की जा चुकी है। जिन महिलाओं को अब तक राशि नहीं मिली है, उनके खातों का सत्यापन किया जा रहा है। सत्यापन पूरा होने के बाद जल्द ही उनके खाते में भी राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।

इन 7 प्रकार की महिलाओं को नहीं मिलेंगे 7500 रुपये!

किन महिलाओं को मिलेगी 7500 रुपये की राशि

मंईया सम्मान योजना के तहत जिन महिलाओं को जनवरी, फरवरी और मार्च महीने की राशि नहीं मिली थी, उन्हें एक साथ तीन महीने की राशि के रूप में 7500 रुपये का भुगतान किया जा रहा है। सरकार ने इस राशि के भुगतान के लिए 3500 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है।

इस योजना का लाभ उन महिलाओं को मिलेगा, जिन्होंने योजना के तहत आवेदन किया है और जिनके बैंक खाते का सत्यापन पूरा हो चुका है। मिली जानकारी के अनुसार जिन महिलाओं को अब तक यह राशि नहीं मिली है, उनके खातों में भी 31 मार्च तक ही यह राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।

Maiya Samman Yojana के लिए पात्रता

मंईया सम्मान योजना के तहत लाभ लेने के लिए महिलाओं को कुछ पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा जो नीचे निम्नलिखित है –

  • मंईया सम्मान योजना से 7500 रूपये पाने के लिए महिला झारखंड की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • महिला का उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच में होना चाहिए तभी 7500 रूपये मिलेंगे।
  • महिला के परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपये से कम होनी चाहिए अन्यथा लाभ नहीं मिलेंगे।
  • महिला या उसके परिवार के पास 4 पहिया वाहन नहीं होना चाहिए तभी वह इस योजना के लिए पात्र है।
  • महिला का बैंक खाता DBT सक्रिय होना चाहिए तभी किस्त की राशि मिलेगी।

भौतिक सत्यापन के बाद 18 लाख महिलाओं को मिलेंगे 7500 रुपये

7500 रूपये आया या नहीं कैसे चेक करें?

मंईया सम्मान योजना के अंतर्गत राज्य की लाभार्थी महिलाओं की बैंक खाते में ₹7500 भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जैसे ही आपके खाते में किस्त की राशि आती है आपके मोबाइल पर SMS आ जाएगा। SMS न आने की स्थिति में आप फोनपे, गूगलपे, नेट बैंकिंग इत्यादि के जरिए ₹7500 की जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।

इसके अलावा आप अपने बैंक द्वारा जारी टोल फ्री नंबर पर कॉल कर SMS के जरिए भी बैलेंस की जानकारी पा सकती है। इन सब के अलावा आप अपने बैंक में जाकर भी अपने खाते को अपडेट कर 7500 रूपये की जानकारी पा सकती हैं।

निष्कर्ष

मंईया सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। इस योजना के तहत सरकार ने जनवरी, फरवरी और मार्च महीने की राशि एक साथ महिलाओं के खाते में ट्रांसफर करके बड़ी राहत दी है। जिन महिलाओं को अब तक राशि नहीं मिली है, उनके खातों में भी 31 मार्च पैसे आ जाएंगे।

इस योजना के तहत अब तक 38 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ मिल चुका है। जल्द ही 18 लाख महिलाओं के खाते में भी ₹7500 जमा हो जाएंगे। उम्मीद करते हैं हमारे द्वारा बताई गई जानकारी आपके लिए उपयोगी रहा होगा। अगर आपको जानकारी पसंद आई तो अपने दोस्त, रिश्तेदारों के साथ शेयर करें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon