Maiya Samman Yojana 7500 Not Receive 4 Reason: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मईया सम्मान योजना का लाभ कई महिलाओं को मिल चुका है, लेकिन कई महिलाएं अब भी इस योजना की राशि के इंतजार में हैं। जिन महिलाओं के खाते में पैसा नहीं आया है, वे प्रखंड कार्यालय और बैंक के चक्कर लगा रही हैं।
इससे महिलाओं में काफी चिंता और असमंजस की स्थिति बन गई है। अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं द्वारा कुछ सामान्य गलतियों के कारण उनका पैसा अटक गया है। इन गलतियों को सुधारते ही महिलाओं को 7500 रुपये की राशि मिल जाएगी।
यदि आप मईया सम्मान योजना की लाभार्थी महिला है और आपके खाते में अभी तक 7500 रूपये की राशि नहीं पहुंची है तो आप इस पोस्ट को आखिर तक जरूर पढ़े ताकि आप बिना किसी परेशानी के मईया सम्मान योजना की किस्त की राशि प्राप्त कर सके।
Maiya Samman Yojana 7500 Not Receive 4 Reason Overview
पोस्ट का नाम | Maiya Samman Yojana 7500 Not Receive 4 Reason |
योजना | मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना |
योजना शुरू की गई | झारखंड सरकार द्वारा |
लाभार्थी | झारखंड की 18-50 वर्ष की महिलाएं |
लाभ की राशि | 2500 रुपये प्रति माह |
कुल बकाया राशि | 7500 रुपये |
भुगतान शुरू होने की तिथि | 27 मार्च 2025 |
लाभार्थियों की संख्या | 59 लाख |
आधिकारिक वेबसाइट | mmmsy.jharkhand.gov.in |
Maiya Samman Yojana क्या है?
मईया सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है जिसके अंतर्गत राज्य की महिलाओं को हर महीने 2500 रूपये दिए जाते हैं। योजना के अंतर्गत पहले महिलाओं को 1000 रूपये मिलते थे लेकिन 5वी किस्त से महिलाओं को 2500 रूपये मिल रहे हैं। हाल ही में सरकार ने छठी, 7वीं, 8वीं किस्त का भुगतान एक साथ किया है।
इस दौरान करीबन 38.34 लाख सभी अधिक महिलाओं के खाते में DBT के माध्यम से 7500 रूपये जमा किए गए हैं जबकि हाल ही में 25 मार्च को कैबिनेट में बैठक हुई और इस दौरान राज्य की 20.60 लाख सभी अधिक महिलाओं को बिना डीबीटी के किस्त की राशि हस्तांतरित करने के प्रस्ताव पर मंजूरी मिल चुकी है हालांकि वर्तमान समय में राज्य की महिलाओं को बिना डीबीटी के भी पैसे मिलने शुरू हो चुके हैं।
आज से 20.60 लाख महिलाओं को मिलेंगे 7500 रुपये
Maiya Samman Yojana 7500 Not Receive 4 Reason
झारखंड सरकार के अधिकारियों ने बताया है कि चार मुख्य कारणों की वजह से महिलाओं के खातों में योजना की राशि नहीं आ रही है। अगर महिलाएं इन गलतियों को सुधार लें, तो उनके खाते में तुरंत पैसा आ जाएगा।
आधार लिंक न होने की वजह से पैसा अटका
महिलाओं का बैंक खाता अगर आधार से लिंक नहीं है, तो सरकार द्वारा भेजी गई राशि ट्रांसफर नहीं हो पा रही है। झारखंड सरकार ने अब यह फैसला किया है कि मार्च 2025 तक बिना आधार लिंक के भी भुगतान किया जाएगा, लेकिन अप्रैल 2025 से आधार लिंक अनिवार्य कर दिया जाएगा।
गलत बैंक खाता नंबर दर्ज करना
कुछ महिलाओं ने आवेदन करते समय अपना बैंक खाता नंबर गलत दर्ज कर दिया था, जिसकी वजह से उनका पैसा गलत अकाउंट में जा रहा है या फिर रुक गया है। इस समस्या को हल करने के लिए महिलाओं को अपने बैंक में जाकर सही खाता नंबर अपडेट करवाना होगा।
बैंक कोड की त्रुटि
ऑनलाइन आवेदन के समय कई महिलाओं ने अपने बैंक का सही IFSC कोड दर्ज नहीं किया, जिसके कारण उनका भुगतान नहीं हो पा रहा है। महिलाओं को सलाह दी जाती है कि वे अपने बैंक में जाकर सही IFSC कोड की जानकारी लें और इसे अपडेट करवाएं।
आधार कार्ड नंबर की गलती
आधार नंबर गलत दर्ज करने के कारण भी कई महिलाओं का पैसा अटक गया है। आधार कार्ड नंबर में एक भी गलती होने पर भुगतान रुक जाता है। इसलिए महिलाओं को अपने आधार कार्ड को सही करवाकर दोबारा अपडेट करवाना जरूरी है।
बिना डीबीटी लाखों महिलाओं के खाते में 7500 रुपए जमा होना शुरू
महागामा प्रखंड में महिलाओं की परेशानी
महागामा प्रखंड में हजारों महिलाओं का भुगतान रुका हुआ है। सुबह से ही महिलाएं अपने छोटे बच्चों को लेकर प्रखंड कार्यालय पहुंच रही हैं और अपनी बारी का इंतजार कर रही हैं। उनका कहना है कि चुनाव से पहले सभी के बैंक खातों में मईया सम्मान योजना की राशि भेजी गई थी, लेकिन अब कुछ महिलाओं को पैसे मिल रहे हैं और कुछ को नहीं। इससे महिलाओं में चिंता बढ़ गई है।
कुछ को मिल चुका पैसा, कुछ अभी भी कर रहीं इंतजार
सरकार द्वारा होली से पहले कुछ महिलाओं को 7500 रुपये की राशि दी जा चुकी है, लेकिन बड़ी संख्या में लाभार्थी अब भी इस पैसे के इंतजार में हैं। जिन महिलाओं को अब तक पैसा नहीं मिला, वे लगातार बैंक और प्रखंड कार्यालय के चक्कर काट रही हैं।
प्रखंड कार्यालयों में महिलाओं की भीड़
झारखंड के कई प्रखंड कार्यालयों में रोजाना सैकड़ों महिलाएं अपनी राशि का स्टेटस चेक करने के लिए पहुंच रही हैं। महिलाएं अपने आधार नंबर, मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट नंबर लेकर प्रखंड कार्यालय जा रही हैं, लेकिन उन्हें कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिल रहा है। इससे महिलाओं के मन में सवाल उठ रहा है कि कहीं उनका नाम योजना से हटा तो नहीं दिया गया?
इन 14 जिलों की महिलाओं के खाते में आज जमा होंगे 7500 रुपये, इनको नहीं मिलेंगे पैसे
कैसे चेक करें अपनी भुगतान की स्थिति?
अगर आप भी यह जानना चाहती हैं कि आपको मईया सम्मान योजना की राशि मिली है या नहीं, तो आप इसे ऑनलाइन चेक कर सकती हैं जिसके लिए आप निम्नलिखित स्टेप को फॉलो करें –
- सबसे पहले आपको mmmsy.jharkhand.gov.in वेबसाइट पर जाना है।
- अब आपको होमपेज पर ‘Payment Status’ विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपको अपना आधार नंबर या बैंक अकाउंट नंबर दर्ज करना है।
- फिर आख़िर में आपको ‘Check Status’ पर क्लिक करना है।
- अब आपके खाते में राशि क्रेडिट होने की जानकारी स्क्रीन पर दिख जाएगी।