Maiya Samman Yojana 7500 New Update: मंईया सम्मान योजना के लाभुकों की बढ़ी चिंता, इन महिलाओं के कटे नाम

Maiya Samman Yojana 7500 New Update: झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही मंईया सम्मान योजना महिलाओं के लिए एक बड़ी राहत देने वाली योजना है। इस योजना के तहत राज्य सरकार हर महीने पात्र महिलाओं के खाते में 2500 रुपये की आर्थिक सहायता देती है। होली से पहले सरकार ने लाभुकों को बड़ी राहत देते हुए जनवरी, फरवरी और मार्च महीने की राशि को एक साथ जोड़कर 7500 रुपये की किस्त लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की थी।

हालांकि, अब इस योजना से जुड़ी एक नई समस्या सामने आ रही है। कई महिलाओं ने शिकायत की है कि उनके खाते में अब तक राशि नहीं आई है। इसके अलावा, कुछ महिलाओं के नाम लाभार्थी सूची से हटा दिए गए हैं, जिससे उनमें चिंता का माहौल है। सोमवार को बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष अपने खाते की स्थिति जानने के लिए जिला और प्रखंड कार्यालय पहुंचे, जहां उन्हें बताया गया कि नाम कटने के पीछे क्या कारण हो सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इस आर्टिकल में हम आपको विस्तार से बताएंगे कि किन कारणों से महिलाओं के नाम कटे हैं और इसे कैसे दोबारा जोड़ा जा सकता है। तो यदि आप मंईया सम्मान योजना की लाभार्थी महिला है तो इस लेख को आखिर तक जरूर पढ़े।

मंईया सम्मान योजना के लाभुकों के नाम क्यों कटे

हाल ही में झारखंड राज्य सरकार ने मंईया सम्मान योजना के तहत कई लाभुकों के नाम सूची से हटा दिए हैं। इसकी वजह से हजारों महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसके पीछे कुछ मुख्य कारण दस्तावेजों में त्रुटि, बैंक खाता आधार से लिंक न होना, सत्यापन के समय गलत जानकारी मिलना, पात्रता शर्तों का पालन न करना है।

भौतिक सत्यापन के बावजूद राशि क्यों नहीं मिली

राज्य सरकार ने मंईया सम्मान योजना के तहत लाभार्थियों के नाम की जांच के लिए भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया अपनाई थी। इस प्रक्रिया में लगभग 43 लाख महिलाओं का सत्यापन पूरा हो गया था और केवल 38 लाख महिलाओं के खाते में 7500 रूपये की राशि जमा हुई है जबकि 5 लाख महिलाओं के खाते में राशि जमा नहीं हुई है।

इसके पीछे कुछ मुख्य कारण लाभुक महिला का बैंक खाता आधार से लिंक न होना है, सत्यापन के दौरान दस्तावेजों में त्रुटि पाई जाना है, महिला द्वारा जमा किए गए दस्तावेज सत्यापन के दौरान अमान्य पाए गए हैं, DBT की प्रक्रिया में तकनीकी समस्या के कारण राशि ट्रांसफर नहीं हो पाई है।

राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिन महिलाओं का नाम सत्यापन के बाद भी सूची से हटा दिया गया है, वे अपने दस्तावेजों को दोबारा जमा कर सकती हैं और सत्यापन प्रक्रिया पूरी कर लाभ प्राप्त कर सकती हैं।

7500 रुपये नहीं मिला तुरंत करें ये 2 काम, 24 घंटे में मिलेगा पैसा

दस्तावेज में त्रुटि है तो सुधार कैसे करें?

यदि आपका भौतिक सत्यापन पूरा नहीं हुआ है और अपने भौतिक सत्यापन को पूरा करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशन कार्ड के साथ नजदीक की ब्लॉक कार्यालय जाना है। जानें के बाद वहां से आपको दस्तावेजों में हुई त्रुटि को सुधार करना है जिसके बाद आपके खाते में 7500 रूपये की राशि आ जाएगी।

किन महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिलेगा?

राज्य सरकार ने यह भी साफ कर दिया है कि कुछ महिलाओं को मंईया सम्मान योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इसके पीछे का कारण महिला की उम्र 18 से 49 वर्ष के बीच में न होना, महिला का परिवार वार्षिक आय 3 लाख रुपये से अधिक होना, महिला झारखंड की स्थायी निवासी न होना, सत्यापन के दौरान दस्तावेज गलत पाए गए हों, बैंक खाता आधार से लिंक न होना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon