Maiya Samman Yojana 7500 New Payment List: झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही मंईया सम्मान योजना जुड़ी लाभार्थी महिलाओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। सरकार ने हाल ही में मंईया सम्मान योजना की नई पेमेंट लिस्ट (New Payment List) जारी की है। इस लिस्ट में से करीब 12 लाख महिलाओं के नाम काट दिए गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार राज्य सरकार ने साफ कर दिया है कि जिन महिलाओं का नाम इस लिस्ट से हटाया गया है, उन्हें 7500 रुपये की सहायता राशि का भुगतान नहीं किया जाएगा। इन महिलाओं का नाम लिस्ट से हटाए जाने का मुख्य कारण भौतिक सत्यापन (Physical Verification) का पूरा न होना है।
जिन महिलाओं ने भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया को पूरा नहीं किया है, उनका नाम पेमेंट लिस्ट से हटा दिया गया है। अगर आप भी मंईया सम्मान योजना की लाभार्थी हैं और जानना चाहती हैं कि आपका नाम लिस्ट में है या नहीं, तो इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ें। यहां हम आपको मंईया सम्मान योजना की नई लिस्ट, सत्यापन प्रक्रिया और पेमेंट से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां विस्तार से बताएंगे।
Maiya Samman Yojana 7500 New Payment List Overview
पोस्ट का नाम | Maiya Samman Yojana 7500 New Payment List |
योजना का नाम | मंईया सम्मान योजना |
किसके द्वारा चलाई गई | झारखंड सरकार |
लाभार्थी | झारखंड की महिलाएं |
सहायता राशि | 7500 रुपये |
लाभार्थियों की संख्या (पहला चरण) | 38 लाख महिलाएं |
लाभार्थियों की संख्या (दूसरा चरण) | 18 लाख महिलाएं |
कटी हुई लिस्ट में नाम | 12 लाख महिलाएं |
भुगतान की स्थिति | सत्यापन पूरा होने के बाद |
आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
Maiya Samman Yojana 7500 New Payment List
मंईया सम्मान योजना झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की एक नई पहल है जिसके अंतर्गत राज्य की महिलाओं को हर महीने ₹2500 की वृत्तीय सहायता दी जाती है। 5 किस्त की राशि मिलने के बाद अब सरकार छठी, सातवीं ओर आठवीं किस्त की राशि का भुगतान एक साथ कर रही है।
लाखों महिलाओं के खाते में मंईया सम्मान योजना के अंतर्गत ₹7500 की राशि जमा हो चुकी है जबकि हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार 12 लाख सभी अधिक महिलाओं के नाम पेमेंट लिस्ट से काट दिए गए हैं, इन महिलाओं के खाते में अब किस्त की राशि जमा नहीं की जाएगी।
दूसरे चरण में 18 लाख महिलाओं को 7500 रुपये मिलना शुरू
12 लाख महिलाओ का नाम लिस्ट से नाम क्यों कटा?
मंईया सम्मान योजना से जुड़ी महिलाएं जिनका भौतिक सत्यापन पूरा नहीं हुआ है उनका नाम नई लिस्ट से हटा दिया गया है। राज्य सरकार द्वारा भौतिक सत्यापन अब अनिवार्य किया गया था ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि योजना का लाभ सही पात्र महिलाओं को मिल रहा है। नीचे हमने कुछ मुख्य कारण बताए हैं जिसके कारण महिलाओं का नाम लिस्ट से हटाया गया है –
भौतिक सत्यापन पूरा न होना
राज्य सरकार ने मंईया सम्मान योजना के लाभार्थियों के लिए भौतिक सत्यापन को अनिवार्य कर दिया है। जिन महिलाओं ने सत्यापन की प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उनका नाम लिस्ट से हटा दिया गया है।
गलत जानकारी का होना
अगर आवेदन पत्र में नाम, आधार नंबर, बैंक खाता नंबर जैसी जानकारी गलत पाई गई है, तो ऐसे आवेदनों को रिजेक्ट कर दिया गया है। ऐसी महिलाओं के खाते में मंईया सम्मान योजना से ₹7500 की राशि जमा नहीं की जाएगी।
मंईया सम्मान योजना के लिए पात्रता
अगर आप मंईया सम्मान योजना का लाभ पाना चाहती हैं, तो आपको निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा –
- लाभार्थी महिला झारखंड की स्थायी निवासी होनी चाहिए तभी उसे लाभ मिलेगा।
- महिला का उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच में होना चाहिए तभी लाभ मिलेगा।
- महिला के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में कार्यरत नहीं होना चाहिए, अन्यथा लाभ नहीं मिलेंगे।
- महिला के पास बीपीएल राशन कार्ड होना अनिवार्य है तभी 7500 रूपये मिलेंगे।
किन 18 लाख महिलाओं के खाते में नहीं आएंगे 7500 रुपये, यहां देखें लिस्ट
Maiya Samman Yojana New Payment List में नाम कैसे चेक करें?
अगर आप मंईया सम्मान योजना की नई पेमेंट लिस्ट में अपना नाम चेक करना चाहती हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें –
- नई पेमेंट लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए सबसे पहले आपको मंईया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए “Payment Status” के विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपको अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड डालकर पोर्टल में लॉगिन करना होगा।
- लॉगिन करने के बाद “New Payment List” के विकल्प पर क्लिक आपको करना है।
- इसके बाद आपको अपना आधार नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करना है।
- अब आपके सामने मंईया सम्मान योजना की नई पेमेंट लिस्ट खुल जाएगी।
- इस लिस्ट में आप अपना नाम चेक करें यदि आपका नाम लिस्ट में शामिल है तो आपके खाते में जल्द ही ₹7500 जमा हो जाएंगे।
12 लाख महिलाओं के नाम हटने का असर
राज्य सरकार ने पहले चरण में 38 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया था। अब दूसरे चरण में 18 लाख महिलाओं के नाम पेमेंट लिस्ट में शामिल किए गए हैं। लेकिन भौतिक सत्यापन के दौरान 12 लाख महिलाओं के नाम हटा दिए गए हैं। इसका मतलब है कि इन महिलाओं को अब इस योजना के तहत 7500 रुपये की सहायता राशि नहीं मिलेगी।
मिली जानकारी के अनुसार सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही इन महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। अगर किसी महिला का नाम गलती से हटा दिया गया है या सत्यापन के दौरान किसी प्रकार की गलती हुई है, तो वे अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।
7500 रुपये नहीं मिला तो इस नंबर पर करें कॉल, तुरंत मिलेगा पैसा
मंईया सम्मान योजना का पैसा कब मिलेगा?
जिन महिलाओं का सत्यापन पूरा हो चुका है और जिनका नाम नई लिस्ट में है, उनके खाते में 31 मार्च 2025 तक 7500 रुपये की राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी। अगर आपका सत्यापन पूरा हो गया है और आपका नाम नई लिस्ट में है, तो जल्द ही आपके खाते में पैसा ट्रांसफर हो जाएगा। अगर आपको कोई समस्या आ रही है, तो आप हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकती हैं।
निष्कर्ष
मंईया सम्मान योजना के तहत जारी नई पेमेंट लिस्ट में से 12 लाख महिलाओं के नाम हटा दिए गए हैं। इसका मुख्य कारण भौतिक सत्यापन अधूरा रहना और गलत जानकारी देना है। अगर आपका सत्यापन पूरा हो चुका है और आपका नाम नई लिस्ट में है, तो जल्द ही आपके खाते में 7500 रुपये की राशि ट्रांसफर हो जाएगी।
अगर आपका नाम लिस्ट से हट गया है, तो आप सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकती हैं और लिस्ट से नाम कटने की जानकारी प्राप्त कर सकती हैं। उम्मीद करते हैं हमारे द्वारा बताई जानकारी आपके लिए उपयोगी रहा होगा। इसी प्रकार की जानकारी के लिए आप हमारे साथ व्हाट्सएप और टेलीग्राम के माध्यम से जुड़े रहे, धन्यवाद।