Maiya Samman Yojana 7500 Form: झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू की गई थी। इस योजना के तहत राज्य की 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को हर महीने ₹2500 की सहायता राशि दी जा रही है। हालांकि, हाल ही में कई महिलाओं ने शिकायत की है कि उन्हें योजना की राशि नहीं मिल रही है। इस समस्या के समाधान के लिए सरकार ने एक नया फॉर्म जारी किया है।
जिन महिलाओं को अब तक 7500 रुपये की राशि नहीं मिली है, वे इस फॉर्म को भरकर अपना क्लेम कर सकती हैं। इस लेख में हम आपको मंईयां सम्मान योजना के नए फॉर्म से जुड़ी पूरी जानकारी देंगे। इसमें आपको बताएंगे कि कौन इस फॉर्म को भर सकता है, कहां से फॉर्म मिलेगा, कैसे इसे भरकर जमा करना है और कब तक पैसा मिलने की उम्मीद है।
अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं और अब तक आपको पैसा नहीं मिला है, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। तो यदि आप मंईयां सम्मान योजना के से छठी, सातवीं ओर आठवीं किस्त के ₹7500 की राशि को प्राप्त करना चाहती हैं तो इस लेख को आखिर तक जरूरत पढ़ें।
Maiya Samman Yojana 7500 Form Overview
पोस्ट का नाम | Maiya Samman Yojana 7500 Form |
योजना का नाम | मंईयां सम्मान योजना |
कब शुरू हुई | साल 2024 |
किसके द्वारा शुरू की गई | झारखंड सरकार |
लाभार्थी | झारखंड की महिलाएं |
उम्र सीमा | 18 से 50 वर्ष |
लाभ की राशि | ₹2500 प्रति महीना |
रुकी हुई राशि | ₹7500 (तीन किस्तों के रूप में) |
समस्या का समाधान | नया फॉर्म भरने के बाद राशि मिलेगी |
फॉर्म कहां मिलेगा | आंगनबाड़ी केंद्र, ब्लॉक ऑफिस, पंचायत भवन |
कैसे मिलेगा लाभ | डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से |
आधिकारिक वेबसाइट | mmmsy.jharkhand.gov.in |
मंईयां सम्मान योजना क्या है?
झारखंड सरकार ने साल 2024 में मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत की थी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना के तहत राज्य की 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाती है।
मंईयां सम्मान योजना का लाभ राज्य की लगभग 57 लाख महिलाएं उठा रही हैं। हालांकि, हाल ही में सरकार ने घोषणा की थी कि जिन महिलाओं का आधार और बैंक खाता लिंक नहीं है, उन्हें भुगतान नहीं किया जाएगा। इसके चलते करीब 18 लाख महिलाओं के खाते में अब तक छठी, सातवीं, आठवीं किस्त के 7500 रूपये की राशि नहीं पहुंच पाई है।
अब सरकार ने इस समस्या के समाधान के लिए एक नया फॉर्म जारी किया है। इस फॉर्म को भरने के बाद उन महिलाओं को भुगतान किया जाएगा, जिनका सत्यापन पूरा हो चुका है और डीबीटी (DBT) के माध्यम से भुगतान नहीं हुआ है। बता दे कि यह राशि उन्हें महिलाओं को प्राप्त होगी जिनके 7500 रूपये की राशि नहीं मिली है।
सिर्फ 2 मिनट में ऐसे जानें DBT चालू है या नहीं, 7500 रूपये मिलेंगे
7500 रुपये की राशि क्यों नहीं मिली है?
राज्य सरकार ने जिन महिलाओं को अब तक 7500 रुपये की राशि नहीं दी है, उसके पीछे कुछ मुख्य कारण हैं –
- आधार और बैंक खाते का लिंक न होना।
- सत्यापन में दस्तावेजों की कमी।
- बैंक खाते में तकनीकी समस्या।
- फॉर्म भरने में गलती या अधूरी जानकारी।
अब सरकार ने इन समस्याओं के समाधान के लिए एक नई प्रक्रिया शुरू की है। इसके तहत सभी लाभार्थियों को एक नया फॉर्म भरना होगा। इस फॉर्म में महिलाओं को अपनी व्यक्तिगत जानकारी, आधार और बैंक खाते से जुड़ी जानकारी सही-सही भरनी होगी।
Maiya Samman Yojana 7500 Form
सरकार ने जो नया फॉर्म जारी किया है, उसे भरने के बाद महिलाओं को उनका रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। राज्य सरकार ने इस संबंध में सभी जिलों के प्रखंड और ब्लॉक अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं। जैसे ही महिलाओं के द्वारा यह फॉर्म भरे जाते हैं उसके बाद उन महिलाओं के खाते में किस्त की राशि जमा की जाएगी।
जिन महिलाओं को अब तक 7500 रुपये की राशि नहीं मिली है, वे इस फॉर्म को भर सकती हैं। फॉर्म भरने के बाद सभी दस्तावेजों की जांच की जाएगी। और सत्यापन पूरा होने के बाद ही खाते में राशि ट्रांसफर की जाएगी।
Maiya Samman Yojana 7500 Form कहां मिलेगा?
अगर आप मंईयां सम्मान योजना का लाभ लेना चाहती हैं और अब तक आपको 7500 रुपये की राशि नहीं मिली है, तो आप निम्नलिखित स्थानों से फॉर्म प्राप्त कर सकती हैं –
- आंगनबाड़ी केंद्र
- ब्लॉक ऑफिस (प्रखंड कार्यालय)
- पंचायत भवन
- ग्राम सेवक या संबंधित अधिकारी से संपर्क करके
आपको इन जगहों पर जाकर फॉर्म लेना है और सही जानकारी के साथ इसे भरना है। अगर फॉर्म भरने में कोई समस्या होती है, तो आप संबंधित अधिकारी से मदद ले सकती हैं।
बिना आधार लिंक नहीं मिलेगा 7500 रुपये, आधार लिंक की तारीख बढ़ी
Maiya Samman Yojana 7500 Form के लिए दस्तावेज
Maiya Samman Yojana 7500 Form भरते समय आपको कुछ जरूरी दस्तावेज लगाने होंगे जो इस प्रकार हैं –
- आधार कार्ड (बैंक खाते से लिंक होना जरूरी)
- बैंक पासबुक की कॉपी
- मोबाइल नंबर (आधार से लिंक)
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
Maiya Samman Yojana 7500 Form को कैसे भरें?
अगर आप Maiya Samman Yojana 7500 Form को भरना चाहती हैं तो नीचे दी गई प्रक्रिया को ध्यान से फॉलो करें –
- फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आपको आंगनबाड़ी केंद्र या ब्लॉक ऑफिस से को प्राप्त करना है।
- या फिर आप Maiya Samman Yojana 7500 Form के फॉर्म को यहां से डाउनलोड कर सकती हैं और प्रिंट आउट निकालकर उपयोग कर सकती हैं।
- फॉर्म को प्राप्त करने के बाद फॉर्म में पूछे जाने वाले सभी जानकारी को ध्यान से और सही तरीके से भरना है।
- फिर आपको अपने आधार कार्ड और बैंक पासबुक की जानकारी ध्यान से भरना है।
- इसके बाद सभी जरूरी दस्तावेजों की फोटो कॉपी संलग्न करना है।
- फॉर्म को एक बार जांच लें कि कहीं कोई गलती तो नहीं है।
- भरे हुए फॉर्म को संबंधित अधिकारी के पास फिर जमा करना है।
- इसके बाद आपके आवेदन के साथ फॉर्म का वेरिफिकेशन किया जाएगा।
- सब कुछ सही होने पर कुछ दिनों में किस्त की राशि आपके खाते में आ जाएगी।
जानिए क्यों 18 लाख महिलाओं का नाम लिस्ट से हटाया गया?
मंईयां सम्मान योजना से 7500 रूपये की राशि कब मिलेगी?
राज्य सरकार ने मंईयां सम्मान योजना के तहत राशि के भुगतान के लिए पूरी तैयारी कर ली है। जिन महिलाओं ने अपना फॉर्म सही तरीके से भर दिया है और उनके दस्तावेजों का सत्यापन पूरा होने के बाद कुछ ही दिनों में उनके खाते में किस्त की राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।
पहले चरण में उन महिलाओं को लाभ मिलेगा, जिनका आधार बैंक खाते से लिंक है। दूसरे चरण में उन महिलाओं को लाभ मिलेगा, जिनके दस्तावेज में कोई गलती नहीं है। सभी भुगतान डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से किए जाएंगे। राशि ट्रांसफर की प्रक्रिया अगले 2 से 3 हफ्ते के भीतर पूरी कर ली जाएगी।
निष्कर्ष
मंईयां सम्मान योजना के तहत सरकार ने जिन महिलाओं को अब तक 7500 रुपये की राशि नहीं दी थी, उनके लिए सरकार ने नया फॉर्म जारी किया है। इस फॉर्म को भरकर और आवश्यक दस्तावेज जमा करके आप रुकी हुई राशि प्राप्त कर सकती हैं। अगर आप मंईयां सम्मान योजना की लाभार्थी हैं, तो जल्द से जल्द अपना फॉर्म भरें और सत्यापन प्रक्रिया पूरी करें ताकि आपका पैसा जल्द से जल्द आपके खाते में आ जाए।
अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें और राज्य सरकार केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे साथ जुड़े रहे, धन्यवाद!