Maiya Samman Yojana 6th 7th 8th Kist: झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभार्थियों के लिए खुशखबरी है। इस योजना की छठी, सातवीं और आठवीं किस्त का इंतजार कर रही लाखों महिलाओं के बैंक खाते में होली से पहले 7500 रुपये भेजे जाएंगे।
महिला दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने घोषणा की है कि यह राशि 8 मार्च 2025 से खातों में ट्रांसफर होना शुरू हो जाएगी। अब फाइनली 8 मार्च से राज्य की 38 लाख से भी अधिक महिलाओं के खाते में किस्त की राशि भेजी जाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि यह राशि कब तक आपको मिलेगी।
इसके अलावा कौन-कौन सी महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना की यह राशि प्राप्त नहीं होगी। जिन महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना का पैसा मिल चुका है, वह अपना स्टेटस चेक कैसे कर सकती हैं? मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी हर अपडेट के लिए आप लेख में आखिर तक बन रहे।
Maiya Samman Yojana 6th 7th 8th Kist Overview
लेख का नाम | Maiya Samman Yojana 6th 7th and 8th Kist |
योजना का नाम | मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना |
किसके द्वारा शुरू | झारखंड राज्य सरकार |
लाभार्थी | राज्य की महिलाएं |
कुल राशि | 7,500 रुपये (तीन किस्तें) |
6वीं, 7वीं और 8वीं किस्त तिथि | 08 मार्च 2025 |
आधिकारिक वेबसाइट | mmmsy.jharkhand.gov.in |
Maiya Samman Yojana 6th 7th 8th Kist New Update
सरकार ने ऐलान किया है कि मंईयां सम्मान योजना के तहत तीन महीने (जनवरी, फरवरी और मार्च) की राशि एक साथ दी जाएगी। योजना के तहत पहले 58 लाख महिलाओं को लाभ मिलता था, लेकिन इस बार यह लाभ केवल 38 लाख महिलाओं को मिल रहा है। जिनके बैंक खाते आधार से लिंक हैं और KYC पूरी हो चुकी है, उन्हें पहली प्राथमिकता दी जाएगी।
सरकार का कहना है कि जिन महिलाओं का बैंक खाता DBT सक्रिय है, उनके खाते में यह राशि सीधा ट्रांसफर कर दी जाएगी। बाकी महिलाओं को सत्यापन के बाद ही लाभ मिलेगा। मंईयां सम्मान योजना के छठी सातवीं आठवीं किस्त की राशि होली से पहले 38 लाख महिलाओं के खाते में जमा हो जाएगी।
इस कारणों से नहीं मिल रही महिलाओं को किस्त के पैसे, जानिए 2025 के नए नियम
Maiya Samman Yojana 6th 7th 8th Kist Date
दिसंबर में मिली पांचवीं किस्त के बाद से लाभार्थी महिलाओं को अगली किस्तों का इंतजार काफी लंबे समय से था। 8 मार्च 2025 से सरकार यह पैसा खातों में डालना शुरू कर चुकी है।
पहली किस्त | 18 अगस्त 2024 | 1000 रुपये |
दूसरी किस्त | 13 सितंबर 2024 | 1000 रुपये |
तीसरी किस्त | 08 अक्टूबर 2024 | 1000 रुपये |
चौथी किस्त | 11 नवंबर 2024 | 1000 रुपये |
पांचवीं किस्त | 06 जनवरी 2025 | 2500 रुपये |
छठी किस्त | 08 मार्च 2025 | 2500 रुपये |
सातवीं किस्त | 08 मार्च 2025 | 2500 रुपये |
आठवीं किस्त | 08 मार्च 2025 | 2500 रुपये |
Maiya Samman Yojana 6th 7th 8th Kist के लिए पात्रता
मंईयां सम्मान योजना की छठी सातवीं आठवीं किस्त की राशि होली से पहले उन महिलाओं की खाते में जमा होगी जो निम्नलिखित पात्रताएं पूर्ण करती है –
- लाभार्थी महिला झारखंड राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए।
- महिला का उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच मे होना चाहिए।
- आर्थिक रूप से कमजोर विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता, निराश्रित और बेसहारा महिलाएं केवल मंईयां सम्मान योजना के तहत पात्र होंगी।
- महिला अंत्योदय परिवार की श्रेणी में आनी चाहिए तभी उसे लाभ मिलेगा।
- परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी कर्मचारी या आयकरदाता नहीं होना चाहिए।
Maiya Samman Yojana 6th 7th 8th Kist Status Check कैसे करें?
अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपके खाते में मंईयां सम्मान योजना की 7500 रुपये की राशि आई है या नहीं, तो आप निम्नलिखित तरीके से इसे चेक कर सकते हैं –
- SMS के जरिए – पहले अगर आपके बैंक खाते में मंईयां सम्मान योजना के किस्त की राशि आई है तो आपके मोबाइल पर SMS आ चुका होगा। आप अपने मोबाइल के SMS एप्लीकेशन में जाकर मंईयां सम्मान योजना के किस्त की जानकारी पा सकती हैं।
- बैंक पासबुक अपडेट करें – बैंक में जाकर अपने खाते की पासबुक अपडेट करवाएं और देखें कि राशि आई है या नहीं।
- SMS अलर्ट देखें – अगर आपका मोबाइल नंबर बैंक खाते से लिंक है, तो आपके खाते में पैसा आने पर आपको SMS प्राप्त होगा, जिसे आप चेक कर जान सकते हैं कि आपके खाते में 7500 रूपये आए हैं या नहीं।
- ऑनलाइन बैंकिंग से चेक करें – यदि आप नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग का उपयोग करते हैं, तो अपने बैंक अकाउंट में लॉगिन करके बैलेंस चेक कर सकती है।
- आधिकारिक पोर्टल से – इन सब के अलावा आप मंईयां सम्मान योजना के आधिकारिक पोर्टल में जाकर अपने आवेदन का स्टेटस चेक कर भी पता कर सकती है कि आपके खाते में किस्त की राशि आई है या नहीं।
मंईयां सम्मान योजना की छठी और सातवीं किस्त की तिथि जारी, इस दिन मिलेंगे पैसे
होली से पहले सभी महिलाओं के खाते में आएगा पैसा
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घोषणा की है कि होली से पहले सभी पात्र महिलाओं को 7500 रुपये की राशि मिल जाएगी। इस योजना के तहत झारखंड सरकार 2850 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। राज्य सरकार ने लाभुक महिलाओं के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर ली है और अब पहली किस्त के तहत 38 लाख महिलाओं को यह राशि मिलेगी।
मिली जानकारी के अनुसार 18 लाख से भी अधिक महिलाओं के आवेदन का पुन जांच किया जा रहा है। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन महिलाओं के खाते में भी किस्त की राशि जमा की जाएगी। जबकि 1 लाख से भी अधिक महिलाओं के आवेदन को निरस्त कर दिया किया है क्योंकि यह महिलाएं मंईयां सम्मान योजना के सभी पात्रताएं पूर्ण नहीं करती है।