Maiya Samman Yojana 6th 7th 8th Installment Not Received: मंईयां सम्मान योजना के तहत राज्य सरकार ने महिलाओं को आर्थिक सहायता के रूप में 7500 रुपये की राशि देने की घोषणा की थी। यह राशि 3 किस्तों की है जो महिलाओं के बैंक खातों में सीधे DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजी जानी थी। सरकार का उद्देश्य इस योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है ताकि वे अपने रोजमर्रा के खर्चों को आसानी से पूरा कर सकें।
हालांकि, अभी भी बहुत सी ऐसी महिलाएं हैं जिनके खाते में यह राशि नहीं पहुंची है। सरकार ने इस समस्या को गंभीरता से लिया है और निर्देश जारी किया है कि जिन महिलाओं के खाते में अब तक राशि नहीं पहुंची है, वे तुरंत कुछ जरूरी काम पूरे करें। अगर आप भी मंईयां सम्मान योजना की लाभार्थी हैं और अब तक किस्त की राशि नहीं मिली है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। कुछ जरूरी काम पूरे करने के बाद 24 घंटे के भीतर आपके खाते में यह राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।
इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि अगर अब तक आपको मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत 7500 रुपये की राशि नहीं मिली है, तो इसके लिए आपको क्या करना चाहिए। जिससे आपको समय पर यह राशि प्राप्त हो जाए। अगर आप मंईयां सम्मान योजना के लाभार्थी महिला है तो इस लेख को आखिर तक जरूर पढ़ें।
38 लाख महिलाओं को मिला लाभ
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत राज्य की पात्र महिलाओं को 3 किस्तों में कुल 7500 रुपये की सहायता राशि दी जा रही है। सरकार द्वारा दी गई यह राशि तीन महीनों (जनवरी, फरवरी और मार्च) के लिए है। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना और उनके खर्चों को कम करना है। मंईयां सम्मान योजना की यह राशि सरकार द्वारा लगभग 38 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में भेजी जाएगी।
जिन महिलाओं के बैंक खाता आधार से लिंक हैं और जिन्होंने ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर ली है, उनके खाते में यह राशि ट्रांसफर हो चुकी है। लेकिन जिन महिलाओं के खाते में 7500 रूपये की राशि अब तक नहीं आई है, उनके लिए सरकार ने निर्देश जारी किए हैं कि वे तुरंत आधार सीडिंग और ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करें।
7500 रूपये पाने के लिए जल्दी करें यह काम, तुरंत मिलेगा पैसा
7500 रुपये नहीं मिली तो क्या करें
अगर अब तक आपके खाते में 7500 रुपये की राशि नहीं आई है, तो इसके पीछे 3 मुख्य कारण हो सकते हैं –
- आधार सीडिंग का न होना
- ई-केवाईसी का अधूरा होना
- भौतिक सत्यापन पूरा न करना
अगर आपने अब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, तो तुरंत नीचे दिए गए काम पूरे करें
DBT Status Check करे
मंईयां सम्मान योजना से यदि आपको किस्त की राशि नहीं मिली है तो सबसे पहले आप अपना डीबीटी स्टेटस चेक करें, जो आप ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके से चेक कर सकते हैं। ऑनलाइन तरीके से चेक करने के लिए आपको MY Aadhaar की आधिकारिक वेबसाइट में जाना होगा।
वही ऑफलाइन तरीके से चेक करने के लिए आपको अपने नजदीकी बैंक ब्रांच में जाना होगा जहां से आपको आधार सीडिंग की स्थिति प्राप्त की जानकारी प्राप्त होगी। यदि बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है तो अपने बैंक खाते को आधार से लिंक करें, इसके बाद आपके खाते में किस्त के पैसे आ जाएंगे।
ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करें
अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो इसे तुरंत पूरा करवाएं। इसके लिए आप अपने नजदीकी बैंक शाखा में जाएं और बैंक अधिकारी से संपर्क करें और ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करें। ई-केवाईसी पूरी करने के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक और मोबाइल नंबर की आपको जरूरत होगी। ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी होने के 24 घंटे के भीतर राशि आपके खाते में ट्रांसफर हो जाएगी।
भौतिक सत्यापन पूरा करें
मंईयां सम्मान योजना से यदि आपके खाते में अभी तक 7500 रूपये की राशि नहीं पहुंची है तो ऐसे में आप यह सुनिश्चित करें कि आपका भौतिक सत्यापन पूरा हो चुका है। यदि आपने अभी तक भौतिक सत्यापन पूर्ण नहीं किया है तो आप आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क कर आप अपने भौतिक सत्यापन फार्म प्राप्त कर सकती हैं और उसको भर कर जमा कर दे। इसके बाद आपको मंईयां सम्मान योजना के किस्त की राशि अगले 24 घंटे में प्राप्त हो जायेगी।