Maiya Samman Yojana 6th 7th 8th Installment: अगर आप झारखंड की रहने वाली महिला हैं और हर महीने मंईयां सम्मान योजना की किस्त का इंतजार करती हैं तो यह आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। आपकी किस्त का पैसा अब आपके खाते में आने वाला है वो भी एक साथ 7500 रुपये की मोटी रकम के रूप में। झारखंड सरकार ने इस बार छठी, सातवीं और आठवीं किस्त को एक साथ देने का ऐलान किया है।
जिससे आपकी होली की खुशियां दोगुनी हो जाएंगी। लेकिन सवाल ये है कि ये पैसा कब आएगा और इसके लिए आपको क्या करना होगा। इस योजना ने झारखंड की लाखों महिलाओं को आर्थिक सहायता देने का वादा किया था लेकिन जनवरी अभी तक से कई महिलाओं को ये किस्त नहीं मिली।
अब सरकार ने सभी हो रही देरी की जांच करते हुए एक साथ तीन किस्तों का पैसा देने का फैसला लिया है। ये 7500 रुपये आपके कुछ जरूरी खर्चों, बच्चों की पढ़ाई या घर के जरूरी कामों में बहुत मददगार बन सकते हैं। इसलिए दोस्तों इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें ताकि आप ये जान सकें कि ये राशि कब आएगी और इसे पाने के लिए आपको क्या करना है।
Maiya Samman Yojana 6th 7th 8th Installment Overview
आर्टिकल का नाम | Maiya Samman Yojana 6th 7th 8th Installment |
योजना का नाम | मंईयां सम्मान योजना |
शुरूआत | अगस्त 2024 |
राशि | 2500 रुपये प्रति माह |
कुल राशि | 7500 रुपये 3 किस्तें |
लाभार्थी | 18 से 50 साल की महिलाएं |
ट्रांसफर का तरीका | DBT बैंक खाते में |
राज्य | झारखंड |
आधिकारिक वेबसाईट | यहाँ क्लिक करें |
Maiya Samman Yojana 6th 7th 8th Installment 2025
दोस्तों झारखंड की बहनों के लिए खुशखबरी है मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत सरकार ने बड़ा ऐलान कर दिया है। जिन महिलाओं को जनवरी की किस्त नहीं मिली थी उनके लिए अब राहत की सांस लेने का समय आ गया है। सरकार ने फैसला किया है कि मार्च 2025 के शुरुआती सप्ताह में छठी, सातवीं और आठवीं किस्त की राशि एक साथ दी जाएगी।
यानी इस बार आपके खाते में कुल 7500 रुपये आएंगे। हर महीने 2500 रुपये की मदद देने वाली इस योजना में जनवरी से तकनीकी दिक्कतों और सत्यापन की देरी के चलते रुकावट आई थी लेकिन अब सरकार ने इसे ठीक करते हुए तीन किस्तों का भुगतान एकसाथ ही करने का वादा किया है।
25 फरवरी से पहले ई केवाईसी पूरा करें, वरना नहीं मिलेगा लाभ, जानिए कैसे करें
छठी, सातवीं और आठवीं किस्त का अपडेट, जानिए कब आएगा पैसा
मंईयां सम्मान योजना के तहत ताजा जानकारी ये है कि सरकार ने तीन किस्तों की राशि एक साथ देने का प्लान बनाया है। मार्च 2025 के पहले हफ्ते में आपके खाते में 7500 रुपये जमा हो जाएंगे जिसमें जनवरी, फरवरी और मार्च की बकाया राशि शामिल होगी। मंत्री चमरा लिंडा ने इसकी जानकारी दी की है और ये पैसा होली से पहले आपके खाते मे आ जाएगा।
इसे चेक करने के लिए आप योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपनी पेमेंट स्थिति देख सकती हैं। अगर ऑनलाइन चेक करना मुश्किल लगे तो अपनी बैंक शाखा में जाकर पासबुक से भी जानकारी ले सकती हैं।
Maiya Samman Yojna के लिए पात्रता
इस योजना का लाभ लेने के लिए यहाँ कुछ पात्रता स्टेप बाय स्टेप बताए गए हैं जो इस प्रकार हैं-
- Maiya Samman Yojna का लाभ लेने के लिए आपको झारखंड का मूल निवासी होना चाहिए।
- और आपकी आयु कम से कम 18 साल और अधिक से अधिक 50 साल तक की ही होनी चाहिए।
- तथा इसके लिए जरूरी है कि आपका नाम राशन कार्ड में होना जरूर होना चाहिए।
- और आपका परिवार इनकम टैक्स से बाहर हो यानी परिवार का कोई सदस्य टैक्स न देता हो।
- ये भी जरूरी है कि आपके घर में कोई सरकारी नौकरी वाला नहीं होना चाहिए।
- और साथ ही आपको EPF से बाहर होने चाहिए मतलब आप EPF में रजिस्टर्ड नहीं होने चाहिए।
- अगर आप किसी दूसरे पेंशन योजना का लाभ ले रही है तो आप इस योजना का लाभ नहीं ले पायेंगी।
Maiya Samman Yojna के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- बैंक पासबुक
- आय प्रमाण
- निवास प्रमाण
झारखंड बिजली बिल माफी योजना का सर्टिफिकेट डाउनलोड करें, सिर्फ 2 मिनट में..
अगर आपके खाते में Maiya Samman Yojna Payment नहीं आया तो क्या करें
दोस्तों अगर आपके खाते में मंईयां सम्मान योजना का पैसा अभी तक नहीं आया है तो घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसा कई बहनों के साथ हो सकता है खासकर अगर सत्यापन या तकनीकी दिक्कत हुई हो। पहले तो आप 2 से 3 दिन इंतजार कीजिए क्योंकि भुगतान में थोड़ी देरी हो सकती है।
अगर फिर भी पैसा न आए तो अपने बैंक में जाकर e KYC चेक कीजिए क्योंकि अगर ये अपडेट नहीं है तो आपकी राशि अटक सकती है। सब जानकारी सही पाए जाने पर अपनी पात्रता दोबारा जांचें और जरूरत पड़े तो नजदीकी ब्लॉक ऑफिस में जाकर दोबारा आवेदन करें।