Maiya Samman Yojana 5th Installment New Date: झारखंड राज्य की महिलाएं जो मंईयां सम्मान योजना के 5वी किस्त का इंतजार कर रही है उनको बता दे की 5वी किस्त का पैसा कब जारी होगा? इसको लेकर फिर से एक नई तिथि जारी हो गई है। मंईयां सम्मान योजना के 5वी किस्त में महिलाओं को ₹2500 मिलेंगे, इसको लेकर राज्य सरकार द्वारा कई बार तिथि जारी की जा चुकी है।
चुनाव के दौरान मंईयां सम्मान योजना के किस्त के पैसे महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे? जिसकी तिथि 5 दिसंबर घोषणा की गई थी। चुनाव समाप्त होने के बाद इस तिथि को बढ़ाकर 11 दिसंबर किया गया, फिर इस तिथि को बढ़ाकर 18 दिसंबर किया गया। अब वर्तमान समय तक 18 दिसंबर की तिथि भी पार हो चुकी है, वही सूत्रों के हवाले से आई खबरों के अनुसार सरकार के द्वारा मंईयां सम्मान योजना के 5वी किस्त में ₹2500 महिलाओं को मिलेंगे? इसको लेकर नई तिथि अनाउंसमेंट किया है।
तो क्या मंईयां सम्मान योजना की नई तिथि पर राज्य की महिलाओं को ₹2500 मिलेंगे या फिर नही? मंईयां सम्मान योजना की नई तिथि क्या जारी हुई है? मंईयां सम्मान योजना से राज्य की महिलाओं को ₹2500 प्राप्त होंगे या नहीं? या योजना को बंद कर दिया जाएगी? अगर आप इस योजना की लाभार्थी महिला है तो आज का यह पोस्ट आपके लिए बहुत ही खास होने वाला है।
आज के इस पोस्ट में हम आपको मंईयां सम्मान योजना के 5वी किस्त को लेकर जो नई तिथि जारी हुई है इसके बारे में बताएंगे? साथ ही मंईयां सम्मान योजना से राज्य की किन महिलाओं को ₹2500 मिलेंगे? एवं मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी हर छोटी बड़ी अपडेट की जानकारी आपको इस पोस्ट से प्राप्त होगी तो आप लेख को आखिर तक जरूर पढ़ें।
Maiya Samman Yojana 5th Installment New Date Overview
| आर्टिकल का नाम | Maiya Samman Yojana 5th Installment New Date |
| योजना | मंईयां सम्मान योजना |
| योजना का प्रकार | झारखंड सरकारी योजना |
| आयु सीमा | 18 से 50 वर्ष |
| लाभ | महिलाओं को हर महीने ₹2500 मिलेंगे |
| लाभार्थी | झारखंड की महिलाएं |
| किस्त संख्या | 5वी किस्त |
| 5वी किस्त कब मिलेगी | 28 दिसंबर तक |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन और ऑफलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://mmmsy.jharkhand.gov.in/ |
Maiya Samman Yojana 5th Installment New Date
मंईयां सम्मान योजना के 4 किस्त से ₹4000 पाने के बाद राज्य की लाखों महिलाएं 5वी किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रही है। मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत लाभ पाने के लिए अब तक राज्य की 64 लाख की महिलाओं ने फॉर्म भरे हैं जबकि 5वी किस्त के पैसे राज्य की 55 लाख महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे।
राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को 5वी किस्त में ₹2500 दिए जाएंगे, इसकी घोषणा विधानसभा चुनाव के दौरान स्वयं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा किया गया था। चुनाव समाप्त होने के बाद फिर से हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बन चुकी है अब राज्य की महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना से ₹2500 उपलब्ध कराने की बारी है।
सूत्रों के हवाले से मिली खबरों के अनुसार राज्य की महिलाओं को 5वी किस्त से ₹2500 मिलेंगे यहां कंफर्म हो चुका है। तथा यह पैसे राज्य की महिलाओं को 28 दिसंबर तक प्राप्त हो जाएंगे। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत ₹2500 की राशि 28 दिसंबर तक महिलाओं की खाते में भेजी जा सकती हैं।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा रांची में अपने हाथों से ये पैसे जारी किए जाएंगे। सूत्रों के हवाले से आई खबरों के अनुसार इसकी तैयारी वर्तमान समय में की जा रही है।
Maiya Samman Yojana Installment Date
| पहली किस्त | 18 अगस्त से | ₹1000 |
| दूसरी किस्त | 13 सितंबर से | ₹1000 |
| तीसरी किस्त | 8 अक्टूबर से | ₹1000 |
| चौथी किस्त | 11 नवंबर से | ₹1000 |
| 5वी किस्त | 28 दिसंबर तक | ₹2500 |
55 लाख महिलाओं को मिलेंगे 2500 रूपये
मंईयां सम्मान योजना के 5वी किस्त में ₹2500 राज्य की राशी 55 लाख महिलाओं को सरकार द्वारा दिए जाएंगे। यह पैसे उन महिलाओं को प्राप्त होंगे जो राज्य सरकार की संपूर्ण पात्रता को पूर्ण करती है। आवेदन करने के बाद महिलाओं के आवेदन को यदि स्वीकृति मिली है तथा जिनका बैंक खाता आधार से लिंक है उन्हें 5वी किस्त में ₹2500 मिलेंगे।
मंईयां सम्मान योजना में लाभ पाने के लिए 64 लाख महिलाओं ने फॉर्म भरे हैं जबकि उनमें से 55 लाख महिलाओं को लाभ मिलेंगे। लाखों महिलाओं के आवेदन को रिजेक्ट कर अपात्र घोषित किया गया है जिसका मुख्य कारण राज्य की महिलाओं के द्वारा राज्य सरकार की संपूर्ण पात्रता की पूर्ण करना नहीं है।
मंईयां सम्मान योजना के लिए पात्रता
मंईयां सम्मान योजना की 5वी किस्त के पैसे राज्य की ऐसी महिलाओं के बैंक खाते में DBT के तहत ट्रांसफर किए जाएंगे जो राज्य सरकार के निम्नलिखित पात्रताओं को पूर्ण कर रही होगी –
- आवेदक महिला झारखंड की मूल निवासी होनी चाहिए।
- महिला या लड़की जो भी है उसका उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होना चाहिए।
- महिला राशन कार्ड धारक परिवार से संबंध रखती है तो लाभ मिलेंगे।
- आवेदक महिला का बैंक के खाता आधार से लिंक होने पर लाभ मिलेंगे।
- जिन महिला के परिवार का सालाना आय 3 लाख से कम है उसे 5वी किस्त में ₹2500 मिलेंगे।
- महिला या महिला के परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में कार्यरत नहीं होना चाहिए।
- महिला या महिला के परिवार का कोई सदस्य आयकर दाता का हिस्सा नहीं होने पर 5वी किस्त में ₹2500 मिलेंगे।
मंईयां सम्मान योजना 5वी किस्त का लिस्ट चेक कैसे करें?
मंईयां सम्मान योजना के 5वी किस्त का लिस्ट चेक करने के लिए आप निम्नलिखित स्टेप को फॉलो करें –
- मंईयां सम्मान योजना की लिस्ट चेक के लिए सबसे पहले आप इसके आधिकारिक वेबसाइट में चले जाएं।
- मुख्य पेज में जाने के बाद आपको लाभार्थी सूची देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट में लॉगिन होना है।
- आधिकारिक वेबसाइट में लॉगिन होने के बाद बेनिफिशियरी लिस्ट के विकल्प पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको पूछे जाने वाले आवश्यक जानकारी को चयन करना है।
- अब आपके सामने इस योजना की सूची खुलेगी जिसे आप चेक एवं डाउनलोड कर सकती है।