Maiya Samman Yojana 2nd Kist 2000 Rupees: मंईयां सम्मान योजना की दूसरी किस्त में इन महिलाओं को ₹2000 मिलेंगे

Maiya Samman Yojana 2nd Kist 2000 Rupees: झारखंड की गरीब महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए महिला बाल विकास विभाग एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के द्वारा मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का शुरूआत किया गया है इस योजना का संचालन माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में किया जा रहा है जिसके अंतर्गत राज्य की महिलाओं को सरकार हर महीने ₹1000 की किस्त प्रदान कर रही है।

अब तक मंईयां सम्मान योजना से लाखों महिलाओं को ₹1000 की किस्त प्राप्त हो चुकी है वहीं अब दूसरी किस्त की बारी है। दूसरी किस्त में सरकार राज्य की लाखों महिलाओं को ₹2000 देने वाली है। चलिए जानते हैं मंईयां सम्मान योजना की दूसरी किस्त में आपको कितने रुपए प्राप्त होंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना 2024

झारखंड सरकार द्वारा महिलाओं के लिए शुरू की गई सबसे बड़ी और महत्वाकांक्षी योजना मंईयां सम्मान योजना की पहली किस्त का लाभ राज्य की 43 लाख से भी अधिक महिलाओं को प्राप्त हो चुकी है। पहली किस्त की राशि सरकार उन महिलाओं के बैंक खाते में डाल रही है जिन्होंने आवेदन किया है और जिनके आवेदन को स्वीकृति मिली है।

मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत झारखंड राज्य की महिलाओं एवं लड़की जिनका उम्र 21 वर्ष से 50 वर्ष के बीच है उन्हें केवल ₹1000 की सहायता राशि दी जा रही है जिससे महिलाएं अपनी जरूरी आवश्यकताओं को पूरा कर सकती है तथा परिवार के संचालन में अपना विशेष सहयोग दे सकती है।

मंईयां सम्मान योजना का लाभ इन महिलाओं को नहीं मिलेगी, रिजेक्ट लिस्ट जारी

मंईयां सम्मान योजना दूसरी किस्त कब मिलेगी

मंईयां सम्मान योजना की दूसरी किस्त सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को जल्द ही दिया जाएगा। पहली किस्त का लाभ राज्य की 40 लाख से अधिक महिलाओं को मिला है। सरकार ने ये राशि महिलाओं के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजा है। वहीं दूसरी किस्त की राशि बहुत ही जल्द सरकार से महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर कर देगी।

सरकार द्वारा जारी की गई अपडेट के अनुसार 15 तारीख तक मंईयां सम्मान योजना की दूसरी किस्त को महिलाओं की बैंक खाते में ट्रांसफर कर देगी। पहली किस्त की राशि जिन महिलाओं को नहीं मिली है उन्हें दूसरे किस्त के साथ पहली किस्त की राशि भी प्राप्त होगी। मंईयां सम्मान योजना की दूसरी किस्त को सरकार सितंबर महीने के 15 तारीख तक सभी पात्र महिलाओं के बैंक खाते में भेज देगी।

मंईयां सम्मान योजना दूसरी किस्त में कितने पैसे मिलेंगे

झारखंड सरकार द्वारा शुरू किए गए मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत अब तक राज्य की 46 लाख से भी अधिक महिलाओं ने आवेदन किए हैं एवं 43 लाख महिलाओं की आवेदन को स्वीकृति मिलकर उनके बैंक खाते में सरकार ने ₹1000 की किस्त को ट्रांसफर भी कर दिए गए है एवं बहुत सी महिलाओं के बैंक खाते में ₹1000 के किस्त पहुंच नहीं पाई है।

दरअसल जिन महिलाओं का DBT Active है उन्हें ही ₹1000 की किस्त प्राप्त हो रही है और जैसे ही बाकी बचे महिलाओं के द्वारा डीवीटी एक्टिव किया जाएगा उन्हें भी ₹1000 की किस्त मिल जाएगी साथ ही जिन महिलाओं को ₹1000 की किस्त नहीं मिलेगी उन्हें सितंबर महीने में दूसरी किस्त के साथ पहली किस्त भी मिलेगी, ऐसी महिलाओं को दूसरी किस्त में ₹2000 मिलेंगे और जिन महिलाओं को अगस्त की किस्त प्राप्त हो चुकी है उन्हें केवल ₹1000 मिलेंगे।

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना जिलेवार लाभार्थी सूची जारी

मंईयां सम्मान योजना के पैसे नहीं मिलने पर क्या करें

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के पैसे यदि किसी कारणवश आपको नहीं मिल रहे हैं तो ऐसी स्थिति में सबसे पहले तो आपको अपना स्टेटस चेक करना है कि आपका आवेदन अप्रूव्ड हुआ है या नहीं। इसके बाद आपको अपना डीबीटी एक्टिव है या नहीं इसका पता करना है। डीबीटी एक्टिव न होने की स्थिति में आप नजदीकी बैंक में जाकर अपना डीबीटी एक्टिव करवा सकती है।

इसके अलावा हाल ही में झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के सभी पात्र महिलाओं के लिस्ट को सभी पंचायत में मुखिया और पंचायत सचिव के पास भेज दिया है तो महिलाएं लिस्ट में अपना नाम चेक कर ले क्योंकि लिस्ट में जिन महिलाओं के नाम है उन्हें ही केवल सरकार दूसरी किस्त भी उपलब्ध कराएगी।

यदि सब कुछ सही होने के पश्चात भी आपको मंईयां सम्मान योजना की किस्त नहीं मिल रही है तो ऐसी स्थिति में आपको सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 1800 890 0215 पर कॉल कर अपने समस्या का समाधान पा सकती हैं।

Maiya Samman Yojana Next Installment Bad News

वंचित महिलाएं ऐसे भरे अपना फार्म

मंईयां सम्मान योजना में जिन महिलाओं ने अभी तक किसी कारण वश आवेदन नहीं किया है वे इसका आवेदन दिसंबर 2024 तक कर सकती है। साथ 30 अगस्त से लेकर 15 सितंबर तक झारखंड सरकार “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन कर रही है जिस दौरान भी राज्य की महिलाएं इस योजना के फॉर्म को भरकर लाभ ले सकती है।

और यदि महिला ऑनलाइन आवेदन कर लाभ लेना चाहती है तो उसके लिए नजदीकि CSC केंद्र जाना होगा जहां से मंईयां सम्मान योजना आवेदन ऑनलाइन तरीके से कर सकती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon