Ladki Bahin Yojana Rejected List 2025: महाराष्ट्र सरकार द्वारा चलाई जा रही लाडकी बहिन योजना के तहत मार्च महीने की किस्त जारी करने के बाद एक बड़ी खबर सामने आई है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने हाल ही में घोषणा की है कि 9 लाख से अधिक महिलाओं के आवेदन रिजेक्ट कर दिए गए हैं। जिन महिलाओं के आवेदन रिजेक्ट हुए हैं, उनकी पूरी सूची (Rejected List) जारी कर दी गई है।
लाडकी बहिन योजना का मुख्य उद्देश्य महाराष्ट्र की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। इसके तहत लाभार्थी महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की राशि दी जाती है। मार्च महीने की किस्त जारी करने के बाद जिन महिलाओं के आवेदन रिजेक्ट हुए हैं, उन्हें अब इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। अगर आपने भी लाडकी बहिन योजना के लिए आवेदन किया था, तो जरूरी है कि आप जान लें कि आपका नाम रिजेक्ट लिस्ट में है या नहीं।
इस लेख में हम आपको Ladki Bahin Yojana Rejected List 2025 से जुड़ी पूरी जानकारी देंगे। साथ ही, यह भी बताएंगे कि इस लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें और अगर आवेदन रिजेक्ट हो गया है तो क्या करना चाहिए। तो यदि आप इस योजना की लाभार्थी महिला है तो आप लेख को आखिर तक जरूर पढ़ें।
Ladki Bahin Yojana Rejected List 2025 Overview
पोस्ट का नाम | Ladki Bahin Yojana Rejected List 2025 |
योजना का नाम | लाडकी बहिन योजना |
लाभार्थी | महाराष्ट्र की महिलाएं |
राशि | 1500 रुपये प्रति माह |
किसने शुरू की | मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे |
योजना की शुरुआत | 28 जून 2024 |
लाभार्थियों की संख्या | 2 करोड़ 41 लाख महिलाएं |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
हेल्पलाइन नंबर | 181 |
आधिकारिक वेबसाइट | ladakibahin.maharashtra.gov.in |
Ladki Bahin Yojana Rejected List क्या है?
लाडकी बहिन योजना की शुरुआत महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा 28 जून 2024 को की गई थी। इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, जिससे महिलाएं अपने दैनिक खर्चों को पूरा कर सकें और आत्मनिर्भर बन सकें। हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सरकार ने फरवरी और मार्च की किस्त एक साथ जारी की थी।
इसके तहत करीब 2 करोड़ 41 लाख महिलाओं के खातों में राशि ट्रांसफर की गई। लेकिन मार्च की किस्त जारी करने के बाद सरकार ने करीब 9 लाख महिलाओं के आवेदन को रिजेक्ट कर दिया है। जिन महिलाओं ने पात्रता मानदंड पूरे नहीं किए हैं, उनके नाम रिजेक्ट लिस्ट में शामिल कर दिए गए हैं। इस लिस्ट को आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों माध्यम से देख सकते हैं।
अभी तक नहीं आए लाडकी बहिन योजना के पैसे, तो जल्दी करे ये काम
महिलाओं का आवेदन रिजेक्ट क्यों हुआ
जिन महिलाओं के आवेदन रिजेक्ट किए गए हैं, उनके रिजेक्शन के पीछे कई कारण हो सकते हैं। उनमें से कुछ मुख्य कारण इस प्रकार हैं –
- महिला महाराष्ट्र की स्थायी निवासी नहीं है।
- महिला का वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक है।
- लाभार्थी महिला का परिवार आयकर दाता है।
- महिला का आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक नहीं है।
- लाभार्थी महिला के परिवार के पास 4 पहिया वाहन (ट्रैक्टर को छोड़कर) है।
- महिला का उम्र 21 वर्ष से कम और 65 वर्ष से अधिक है।
यदि आपका नाम भी रिजेक्ट लिस्ट में है, तो हो सकता है कि आपने इनमें से किसी एक शर्त को पूरा नहीं किया हो।
Ladki Bahin Yojana के लिए पात्रता
अगर आप लाडकी बहिन योजना के तहत लाभ प्राप्त करना चाहती हैं, तो आपको निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा –
- सबसे पहला तो महिला महाराष्ट्र की मूल निवासी होनी चाहिए।
- महिला का उम्र 21 वर्ष से 65 वर्ष के बीच मे होना चाहिए।
- लाभार्थी महिला का परिवार आयकर दाता नहीं होना चाहिए, अन्यथा लाभ नहीं मिलेंगे।
- महिला के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होना चाहिए।
- महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए तभी लाभ मिलेंगे।
- महिला के परिवार के पास चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए (ट्रैक्टर को छोड़कर)।
माझी लाडकी बहिन योजना की जिला वाइज सूची जारी, ऐसे चेक करे अपना नाम
Ladki Bahin Yojana Rejected List चेक कैसे करें?
अगर आप जानना चाहती हैं कि आपका नाम रिजेक्ट लिस्ट में है या नहीं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें –
- लाडकी बहिन योजना रिजेक्ट लिस्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आप इसके आधिकारिक वेबसाइट में जाएं।
- इसके बाद एक नया पेज खुलेगा यहां आपको अर्जदार लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना है
- फिर आपको अपना मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज कर पोर्टल में लॉगिन करना है।
- पोर्टल में लोगिन करने के बाद आपको एप्लीकेशन स्टेटस के विकल्प पर क्लिक करना है।
- अगर आपका आवेदन अप्रूव्ड हुआ है यानी आपका नाम रिजेक्ट लिस्ट में नहीं है तो यहां आप आपको APPROVED का विकल्प देखने को मिलेगा।
- और यदि आपका आवेदन रिजेक्ट हो चुका है तो REJECTED के विकल्प आपको देखने को मिलेंगे।
Note:- यदि आप ऑनलाइन तरीके से लाडकी बहिन योजना की रिजेक्ट लिस्ट को चेक नहीं कर पा रही है तो आप ग्राम पंचायत कार्यालय, ब्लॉक कार्यालय जाकर भी लिस्ट को प्राप्त कर अपना नाम चेक कर सकती हैं।