Ladki Bahin Yojana March Installment Today Update: महाराष्ट्र सरकार की लोकप्रिय माझी लाडकी बहिन योजना के तहत दी जाने वाली वित्तीय सहायता की 9वीं किस्त को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। राज्य सरकार ने महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता देने का वादा किया था, लेकिन फरवरी और मार्च महीने की किस्त एक साथ दी जाएगी, ऐसा सरकार द्वारा पहले बताया गया था।
हालांकि, अभी तक केवल फरवरी महीने का पैसा ही महिलाओं के खातों में जमा हुआ है, जिससे लाखों लाभार्थी महिलाएं परेशान है। अब, महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिती तटकरे ने इस मामले में स्थिति स्पष्ट की है और कहा है कि अगले 24 घंटे के भीतर मार्च महीने का पैसा भी महिलाओं के खातों में जमा कर दिया जाएगा।
लाडली बहनों के खाते में जमा हुई फरवरी महीने की राशि
महाराष्ट्र सरकार ने माझी लाडकी बहिन योजना के तहत आवेदन स्वीकृत करने और दस्तावेजों की जांच की प्रक्रिया को पूरा करने के बाद 7 मार्च 2025 को फरवरी महीने की 1500 रुपये की राशि महिलाओं के खातों में ट्रांसफर कर दी थी। पहले सरकार ने घोषणा की थी कि फरवरी और मार्च महीने की किस्त एक साथ 8 मार्च को जमा होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है।
इस देरी के कारण महिलाओं में असंतोष फैल गया और कई लोगों ने सोशल मीडिया पर भी अपनी नाराजगी जाहिर की है। सरकार ने अब स्पष्टीकरण दिया है कि मार्च महीने की किस्त भी जल्द ही लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
मार्च महीने की किस्त अगले 24 घंटे में मिलेंगी
राज्य सरकार की ओर से अब यह जानकारी दी गई है कि मार्च महीने की 1500 रुपये की राशि 12 मार्च 2025 तक लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा कर दी जाएगी। यानी, अगले 24 घंटे के भीतर सभी पात्र महिलाओं के खाते में यह पैसा पहुंच जाएगा।
इससे पहले सरकार ने यह कहा था कि महिला दिवस के मौके पर फरवरी और मार्च दोनों महीने की राशि एक साथ ट्रांसफर की जाएगी, लेकिन तकनीकी कारणों के चलते सिर्फ फरवरी की राशि ही ट्रांसफर की गई थी। अब सरकार ने मार्च महीने की राशि भी जल्द जारी करने का निर्णय लिया है।
3000 रूपये खाते में नहीं आया तो करें ये काम, 2 मिनट में मिलेगा पैसा
मंत्री अदिती तटकरे का बड़ा बयान
महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिती तटकरे ने कहा है कि “लाड़की बहिन योजना के तहत लाभार्थियों को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता देने का वादा किया गया था। सरकार इस योजना के तहत वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। 7 मार्च को फरवरी महीने की राशि लाभार्थियों के खातों में जमा की गई थी और मार्च महीने की राशि भी 12 मार्च तक सभी लाभार्थियों को मिल जाएगी।”
उन्होंने आगे कहा कि “राज्य सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ माझी लाडकी बहिन योजना को लागू कर रही है और कोई भी पात्र लाभार्थी इससे वंचित नहीं रहेगी।” ऐसे में यदि आप लाडकी बहिन योजना की लाभार्थी महिला है और आपको अभी तक आठवीं और 9वी किस्त की राशि प्राप्त नहीं हुई है तो अगले 24 घंटे में आपको यह राशि प्राप्त हो जाएगी।
इन महिलाओं के खाते में जमा होंगे 3000 रूपये
लाड़की बहिन योजना से करोड़ो महिलाओं के खाते में एक साथ फिर से 3000 रूपये जमा होने जा रहे हैं। जी, हां जैसा कि सरकार द्वारा पहले बताया गया था कि फरवरी और मार्च की किस्त एक साथ महिलाओं के खाते में जमा की जाएगी। करोड़ों महिलाओं के खाते में आठवीं किस्त की राशि भेज दी गई है जबकि करोड़ महिलाएं अभी भी आठवीं किस्त के लाभ से वंचित है।
ऐसी महिलाओं के खाते में एक साथ आठवीं और 9वी किस्त की राशि यानी फरवरी और मार्च महीने की किस्त की राशि जमा की जाएगी। यानी की कुल मिलाकर इन महिलाओं के खाते में एक साथ 3000 रूपये जमा किए जाएंगे।