Ladki Bahin Yojana April Hafta Release: महाराष्ट्र सरकार की ओर से चलाई जा रही लाडकी बहिन योजना महिलाओं के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है। शादीशुदा, विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्त महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए शुरू की गई इस योजना के तहत हर महीने ₹1500 की सहायता सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है। अब जब अप्रैल महीना खत्म हो चुका है, तो मई की शुरुआत में लाडकी बहिन योजना की 10वीं किस्त की राशि जारी कर दी गई है।
महिलाओं को इस किस्त का बेसब्री से इंतजार था, क्योंकि अप्रैल में अक्षय तृतीया जैसे त्योहारों पर इसे जमा किया जाना था, लेकिन बैंक छुट्टियों के चलते यह देरी से आ पाई। अब सरकार ने तय किया है कि यह राशि 2 मई से 7 मई के बीच दो चरणों में सभी पात्र लाभार्थियों को दी जाएगी। अगर आपने लाडकी बहिन योजना के तहत आवेदन किया है और वह approved है, तो आपके खाते में जल्द ही ₹1500 की राशि पहुंच सकती है।
Ladki Bahin Yojana April Hafta Release Overview
आर्टिकल का नाम | Ladki Bahin Yojana April Hafta Release |
योजना का नाम | लाडकी बहिन योजना |
लाभ | महिलाओं को ₹1500 प्रति माह मिलेंगे |
योजना की शुरुआत | 28 जून 2024 |
शुरू किसने किया | मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के द्वारा |
आयु सीमा | 21 से 65 वर्ष |
अप्रैल हफ्ता वितरण तारीख | 2 मई से 7 मई 2025 |
आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
लाडकी बहिन योजना क्या है?
Ladki Bahin Yojana महाराष्ट्र सरकार द्वारा चलाई गई एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना के तहत राज्य की ऐसी महिलाएं जो या तो विवाहित हैं, या फिर तलाकशुदा, विधवा या परित्यक्त हैं उन्हें हर महीने ₹1500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।
लाडकी बहिन योजना की शुरुआत 28 जून 2024 को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने की थी। योजना का खास फोकस ग्रामीण और निम्न आय वर्ग की महिलाओं पर है। इस योजना में पात्र महिलाओं को ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करने की सुविधा दी गई है, और यदि उनका आवेदन approved हो जाता है, तो हर महीने उनके बैंक खाते में सीधे लाभ की राशि भेजी जाती है।
इसके ज़रिए न सिर्फ महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार लाया जा रहा है, बल्कि उन्हें समाज में आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने की प्रेरणा भी दी जा रही है। अब तक राज्य सरकार ने 9 किस्तों का वितरण कर दिया था और 10वीं किस्त का वितरण अब शुरू हो चुका है। दसवीं किस्त में महिलाओं की खाते में ₹1500 जमा किए जा रहे हैं।
इसे भी पढ़े :- दो विभागों की कटौती से जारी हुई अप्रैल की किस्त, सरकार पर उठे सवाल
Ladki Bahin Yojana April Hafta Release
Ladki Bahin Yojana की 10वीं क़िस्त अब महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार 2 मई से पहली चरण की शुरुआत की गई है जिसमें करीब 1 करोड़ महिलाओं के खातों में राशि ट्रांसफर की गई है। वहीं जो महिलाएं पहले चरण में नहीं जुड़ पाई हैं, उनके लिए दूसरा चरण 5 मई से 7 मई के बीच चलाया जाएगा।
इस बार अप्रैल की क़िस्त अक्षय तृतीया के अवसर पर दी जानी थी, लेकिन बैंक बंद रहने के कारण इसे मई में ट्रांसफर किया जा रहा है। यदि आपने योजना में आवेदन किया है और आपके दस्तावेज सही हैं, तो इस बार की क़िस्त जरूर मिलेगी। यदि पिछली कोई किस्त मिस हो गई है, तो उसमें भी सुधार की प्रक्रिया चालू है।
Ladki Bahin Yojana April Hafta के लिए पात्रता
- लाडकी बहिन योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिल सकता है जो महाराष्ट्र राज्य की निवासी हैं और जिनका उम्र 21 से 65 वर्ष के बीच है।
- महिला का आवेदन लाडकी बहिन योजना की पोर्टल पर approved होना अनिवार्य है। इसके अलावा महिला के परिवार की सालाना आय ₹2.5 लाख से कम होनी चाहिए।
- परिवार में यदि कोई सदस्य आयकरदाता है या ट्रैक्टर के अलावा कोई अन्य चार पहिया वाहन मौजूद है, तो ऐसे मामलों में योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
- महिला का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए और DBT के लिए तैयार होना चाहिए, जिससे राशि सीधे खाते में ट्रांसफर की जा सके।
इसे भी पढ़े :- बैंक खाते को आधार से कैसे लिंक करें, जानें पूरी जानकारी
Ladki Bahin Yojana April Hafta – किस्त वितरण का तरीका
इस महीने की Ladki Bahin Yojana April Installment को दो चरणों में बांटा गया है। पहले चरण में 2 मई को सुबह से ही ₹1500 की राशि महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की गई। विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार अब तक 1 करोड़ से अधिक महिलाओं को योजना की राशि मिल चुकी है।
दूसरे चरण की शुरुआत 5 मई से की गई है जो 7 मई तक चलेगी। इस दौरान शेष महिलाओं को उनकी अप्रैल माह की 10वीं क़िस्त दी जाएगी। यह पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से DBT के जरिए हो रही है, जिससे पारदर्शिता और तेजी बनी रहती है।
3 मई से मिलना शुरू अप्रैल की क़िस्त
यदि आपको अब तक क़िस्त प्राप्त नहीं हुई है, तो घबराइए मत। महिला व बाल विकास मंत्रालय ने साफ किया है कि 3 मई से सभी लंबित खातों में भी किस्त भेजी जा रही है। किसी तकनीकी कारण से जो खाते पहले चरण में छूट गए थे, उन्हें दूसरे चरण में शामिल किया जाएगा।
इस बार सरकार ने कुल ₹3960 करोड़ की राशि जारी की है ताकि सभी महिलाओं तक समय पर लाभ पहुंचाया जा सके। साथ ही जिन महिलाओं को फरवरी और मार्च महीने की क़िस्त नहीं मिली थी, उन्हें इस बार एक साथ ₹4500 की राशि दी जा रही है।
इसे भी पढ़े :- 10वीं किस्त के 1500 रुपये आज से मिलना शुरू, नहीं आया पैसा तो तुरंत करें ये काम
Ladki Bahin Yojana April Hafta Status (ऑनलाइन चेक करने की प्रक्रिया)
लाडकी बहिन योजना के अप्रैल महीने की किस्त की राशि आपको प्राप्त हुई या नहीं? आप आधिकारिक वेबसाइट से स्टेटस चेक कर सकते हैं जिसके लिए आप निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करें –
- सबसे पहले आपको Ladki Bahin Yojana की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करना होगा।
- अब आपको आधिकारिक वेबसाइट के Menu में दिए गए “अर्जदार लॉगिन” ऑप्शन पर क्लिक करना है और अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर व पासवर्ड डालकर लॉगिन करना है।
- लॉगिन करने के बाद Menu में “Application Made Earlier” सेक्शन में जाना है।
- वहां पर आपको अपनी एप्लिकेशन की डिटेल्स दिखेंगी। अब Actions कॉलम में दिए गए “₹” के निशान पर क्लिक करना है।
- जैसे ही आप इस ऑप्शन को चुनेंगे, एक नया पेज खुलेगा जहां से आप अपनी Ladki Bahin Yojana April Hafta Status को विस्तार से चेक कर सकते हैं।
- यहां आपको दिखेगा कि आपका भुगतान कब और किस बैंक में ट्रांसफर हुआ है।