Ladki Bahin Yojana Aadhar Link Online: दोस्तों अगर आप महाराष्ट्र की उन मेहनती बहनों में से हैं जो माझी लाडकी बहीण योजना का फायदा लेने की राह देख रही हैं तो ये खबर आपके लिए बहुत खास है। इस योजना से हर महीने 1500 रुपये आपके खाते में आ सकते हैं लेकिन कई बहनों को अभी तक पहली किस्त के 3000 रुपये नहीं मिले।
वजह उनका आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक नहीं है। लेकिन अब आप घर बैठे ही अपने आधार को बैंक से जोड़ सकती हैं और रुका हुआ पैसा तुरंत आपके खाते में आ सकता है। लेकिन बिना आधार लिंकिंग के आपकी राशि अटक सकती है और आगे भी परेशानी हो सकती है।
अच्छी बात ये है कि इसे ठीक करना अब आपके हाथ में है। बस कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने हैं और आपका काम हो जाएगा। इसलिए दोस्तों इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें ताकि आप समझ सकें कि आधार को बैंक से कैसे लिंक करना है और अपने रुके हुए पैसे कैसे तुरंत पा सकती हैं।
Ladki Bahin Yojana Aadhar Link Overview
पोस्ट का नाम | Majhi Ladki Bahin Yojana E kyc |
योजना का नाम | माझी लाडकी बहीण योजना |
शुरूआत | 28 जून 2024 |
राशि | 1500 रुपये प्रति माह |
ई केवाईसी | जरूरी |
लाभार्थी | 21-60 साल की महिलाएं |
उद्देश्य | महिलाओं को सशक्त करना |
ट्रांसफर का तरीका | DBT बैंक खाते में |
आधिकारिक वेबसाईट | यहाँ क्लिक करें |
लिंकिंग के लिए वेबसाईट | यहाँ क्लिक करें |
Ladki Bahin Yojana Aadhar Link Online 2025
दोस्तों अगर आपने माझी लाडकी बहीण योजना के लिए फॉर्म भरा और आपका आवेदन मंजूर हो गया पर अभी तक आपको 3000 रुपये की पहली किस्त नहीं मिली तो घबराने की जरूरत नहीं। बस आपको अपना आधार कार्ड बैंक खाते से जोड़ना होगा और ये पैसा तुरंत आपके खाते में आ सकता है। इस योजना को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी ने 28 जून 2024 को अंतरिम बजट में शुरू किया था।
इसके तहत हर पात्र महिला को 1500 रुपये हर महीने मिलते हैं। आवेदन की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है और आप नारीशक्ति दूत ऐप या ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकती हैं। ये योजना इसलिए खास है क्योंकि ये महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाती है।
लेकिन इसके लिए आपका बैंक खाता आधार से लिंक होना जरूरी है। कई बहनों को अभी तक पैसा इसलिए नहीं मिला क्योंकि उनकी लिंकिंग बाकी है। सरकार डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर DBT से पैसा भेजती है और इसके लिए आधार का जुड़ा होना जरूरी है। तो दोस्तों अगर आप भी अपने रुके हुए पैसे पाना चाहती हैं तो आगे बताए तरीके को ध्यान से समझें।
55 हजार महिलाओं के आवेदन निरस्त, नहीं मिलेगी आठवीं किस्त, जल्दी देखें नया अपडेट
Ladki Bahin Yojana Eligibility 2025
इस योजना के लिए पात्रता ये हैं-
- योजना में शामिल होने वाली महिला को महाराष्ट्र की मूल निवासी होना चाहिए।
- और आपके परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
- साथ ही आवेदन करने वाली महिला की उम्र 21 से 60 साल के बीच होनी चाहिए।
- ताकि काम करने वाली उम्र की बहनें इसका फायदा ले सकें।
- इसके लिए आपका बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
- जिससे डीबीटी के जरिए पैसा सीधे आपके खाते में ट्रांसफर हो सके।
- और आपके परिवार की सालाना आय 2.50 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
- और ध्यान रहे परिवार में ट्रैक्टर के अलावा कोई चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
Ladki Bahin Yojana Aadhar Link नहीं करवाया तो क्या होगा
दोस्तों अगर आपने माझी लाडकी बहीण योजना के लिए फॉर्म भरा और आपका आवेदन स्वीकार भी हो गया पर अभी तक आपको पहली किस्त के 3000 रुपये नहीं मिले तो इसका मतलब साफ है आपका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है। ये लिंकिंग न होने की वजह से आपकी राशि रुक गई है।
सरकार इस योजना की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर DBT से भेजती है और इसके लिए आधार का बैंक से जुड़ा होना बहुत जरूरी है। अगर आप जल्दी से इसे ठीक नहीं करतीं तो आगे की किस्तें भी अटक सकती हैं। तो बहनें अपने आधार को बैंक से जोड़ लें नहीं तो ये पैसा आपके खाते में नहीं आएगा।
बड़ी खुशखबरी, 48 घंटे में जमा होगी फरवरी की किस्त, देखिए पूरी जानकारी
Ladki Bahin Yojana Aadhar Link Documents
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नंबर
- निवास प्रमाण
- पासपोर्ट साइज फोटो
Ladki Bahin Yojana Aadhar Link Kaise Kare
- आधार को बैंक से जोड़ने के लिए आप सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाइए।
- और वहाँ होम पेज पर My Aadhaar के ऑप्शन पर क्लिक कीजिए।
- वहाँ क्लिक करने के बाद आप अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड भर दीजिए।
- ये भरने के बाद अब आप Send OTP के ऑप्शन पर क्लिक कर दीजिए।
- फिर आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर OTP आएगा उसे भरकर कर लॉगिन कर लीजिए।
- और फिर वहाँ लॉगिन करने के बाद आपके सामने आधार का कार्ड डैशबोर्ड खुल जाएगा।
- इसके बाद यहाँ आप Bank Seeding Status के ऑप्शन पर क्लिक कर दीजिए।
- अगर बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है तो आप Aadhar Card Link With Bank Account के ऑप्शन पर क्लिक कर दीजिए।
- उसके बाद वहाँ मांगी गई सभी जानकारी जैसे खाता नंबर डालें, कैप्चा कोड भरकर Proceed बटन पर क्लिक करें।
- इतना सब भरने के बाद अब आप अंत मे Submit के ऑप्शन पर क्लिक कर दीजिए।
- अब आपकी सही होने पर आपका आधार बैंक से लिंक हो जाएगा।
- इस तरह आप माझी लाडकी बहीण योजना के लिए आधार लिंक कर सकती हैं।