Ladki Bahin Yojana 9th Installment Release: अगर आप महाराष्ट्र की रहने वाली हैं और मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना का लाभ ले रही हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। महाराष्ट्र सरकार ने महिला दिवस के मौके पर राज्य की सभी पात्र महिलाओं के बैंक खाते में फरवरी और मार्च महीने की किस्त का पैसा जमा करने की घोषणा की थी।
हालांकि, महिला दिवस के दिन पैसा नहीं आया, जिससे महिलाओं में निराशा थी। लेकिन अब सरकार ने 9वीं किस्त की राशि महिलाओं के खाते में जमा करना शुरू कर दिया है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि Ladki Bahin Yojana 9th Installment का पैसा कब तक आएगा, किसे मिलेगा और इससे जुड़ी अन्य सभी जरूरी जानकारी तो लेख मे आखिर तक बने रहे।
Ladki Bahin Yojana क्या है?
महाराष्ट्र सरकार ने राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके जीवन स्तर को सुधारने के लिए मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना शुरू की थी। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1500 की आर्थिक सहायता दी जाती है, ताकि वे अपने परिवार का भरण-पोषण अच्छे से कर सकें।
लाडकी बहिन योजना के तहत अब तक लाखों महिलाओं को लाभ मिल चुका है और इससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति काफी मजबूत हुई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे अपनी दैनिक जरूरतों को बिना किसी परेशानी के पूरा कर सकें।
अभी तक नहीं आए लाडकी बहिन योजना के पैसे, तो जल्दी करे ये काम
2 करोड़ 52 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ
महाराष्ट्र सरकार ने लाडकी बहिन योजना के तहत अब तक राज्य की लगभग 2 करोड़ 52 लाख महिलाओं को आर्थिक सहायता दी है। इस योजना का लाभ केवल महाराष्ट्र की गरीब और पात्र महिलाओं को मिल रहा है। लाडकी बहिन योजना से महिलाओं को अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल रही है।
राज्य सरकार ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि फरवरी और मार्च महीने की राशि को एक साथ महिला दिवस के दिन जमा किया जाएगा। हालांकि, 7 मार्च से पहले सिर्फ फरवरी महीने के ₹1500 ही महिलाओं के खाते में जमा किए गए थे। लेकिन अब सरकार ने अगले चरण की राशि यानी मार्च महीने के ₹1500 भी महिलाओं के खाते में जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
आज से ₹1500 रुपये बहनों के खाते में जमा होना शुरू
महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने कहा है कि महिलाओं के बैंक खाते में 7 मार्च से पैसे भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। पहले चरण में महिलाओं को फरवरी महीने के ₹1500 की राशि दी गई थी। अब दूसरे चरण के तहत मार्च महीने की राशि अगले 24 घंटे के अंदर पात्र महिलाओं के खाते में जमा की जाएगी।
अगर किसी महिला के खाते में अभी तक पैसा नहीं आया है तो वह घबराएं नहीं। 12 मार्च तक सभी पात्र महिलाओं के खाते में पैसे जमा हो जाएंगे।
इन महिलाओं को मिलेंगे ₹3000 रुपए
अगर आपके खाते में 7 मार्च के दिन ₹1500 की राशि नहीं आए है तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। महाराष्ट्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिन महिलाओं के खाते में 7 मार्च को पैसा नहीं आया था, उनके खाते में अब 12 मार्च तक ₹3000 जमा कर दिए जाएंगे।
यानी जिन महिलाओं के खाते में पहले चरण में राशि नहीं आई थी, उनके खाते में फरवरी और मार्च दोनों महीने की राशि एक साथ ₹3000 के रूप में जमा की जाएगी। सरकार ने इस प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने के लिए सभी जरूरी कदम उठा लिए हैं। अगर किसी महिला को अभी तक पैसा नहीं मिला है तो वह अगले कुछ दिनों तक इंतजार करे जिसके बाद पैसे मिल जाएंगे।
3000 रूपये खाते में नहीं आया तो करें ये काम, 2 मिनट में मिलेगा पैसा
सिर्फ इन महिलाओं के खाते में जमा होंगे पैसे
अगर आप भी लाडकी बहिन योजना का लाभ लेना चाहती हैं तो इसके लिए निम्नलिखित पात्रता शर्तें पुरा करना होगा –
- महिला महाराष्ट्र की स्थायी निवासी होनी चाहिए तभी खाते मे पैसे जमा होगें।
- महिला का उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच होना चाहिए तभी लाभ मिलेंगे।
- महिला के परिवार का वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होना चाहिए।
- महिला के पास आधार कार्ड और बैंक खाता होना चाहिए तभी लाभ मिलेगा।
- महिला का बैंक खाता होना चाहिए जिसका डीबीटी सक्रिय हो।
अगर आप इन सभी पात्रता शर्तों को पूरा करती हैं तो ही आप लाडकी बहिन योजना से पैसे प्राप्त कर सकती है।