Ladki Bahin Yojana 8 Hafta List: महाराष्ट्र सरकार द्वारा चलाई जा रही लाड़की बहन योजना प्रदेश की महिलाओं के लिए बहुत ही फायदेमंद योजना है जिसका उद्देश्य राज्य की गरीब, विधवा, तलाकशुदा और जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने आर्थिक मदद देना है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं के खाते में 1500 रुपये प्रति माह की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
अब इस योजना का आठवां हफ्ता आ चुका है और Ladki Bahin Yojana 8 Hafta List जारी कर दी गई है। जिन महिलाओं का नाम इस सूची में होगा, उन्हें ही इस किस्त का लाभ मिलेगा। राज्य सरकार ने हाल ही में आवेदन पत्रों की दोबारा जांच की, जिसमें 60 लाख से अधिक महिलाओं को अपात्र घोषित कर दिया गया है। पहले लगभग 3 करोड़ महिलाओं को लाभ मिल रहा था लेकिन अब यह संख्या घटकर 2.41 करोड़ हो गई है।
इसलिए ये जरूरी है कि लाभार्थी महिलाएं अपने नाम को इस लिस्ट में चेक कर लें। अगर आप भी इस योजना की 8 हफ्ते की सूची में अपना नाम देखना चाहती हैं और जानना चाहती हैं कि 1500 रुपये की आठवीं किस्त आपके खाते में कब आएगी तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
Ladki Bahin Yojana 8 Hafta List Overview
पोस्ट का नाम | Ladki Bahin Yojana 8 Hafta List |
योजना का नाम | लाड़की बहन योजना |
किस्त की राशि | 1500 रुपये प्रति माह |
8वीं किस्त जारी होने की तिथि | 15 फरवरी से 25 फरवरी 2025 |
किस्त प्राप्त करने का तरीका | बैंक खाते में सीधा ट्रांसफर DBT |
किस्त प्राप्त करने की पात्रता | विधवा, तलाकशुदा, गरीब एवं जरूरतमंद महिलाएं |
योग्य लाभार्थियों की संख्या | 2.41 करोड़ महिलाएं |
योजना संचालित करने वाला विभाग | महिला एवं बाल विकास विभाग, महाराष्ट्र |
ऑफिशियल वेबसाइट | ladakibahin.maharashtra.gov.in |
Ladki Bahin Yojana 8 Hafta List 2025
महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में लाड़की बहन योजना की आठवीं हफ्ते की लिस्ट जारी कर दी है जिसमें वे महिलाएं शामिल हैं जो इस योजना की पात्रता को पूरा करती हैं। इस लिस्ट में विधवा, तलाकशुदा और जरूरतमंद महिलाएं शामिल की गई हैं जिन्हें हर महीने 1500 रुपये की राशि बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
इस सूची में जिन महिलाओं का नाम मौजूद है, उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि योजना की राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी। लेकिन जो महिलाएं इस सूची में शामिल नहीं हैं, उन्हें लाभ नहीं मिलेगा। हाल ही में सरकार ने 60 लाख से ज्यादा महिलाओं को अपात्र घोषित किया है जिससे अब लाभार्थी महिलाओं की कुल संख्या घटकर 2.41 करोड़ रह गई है।
अगर आप जानना चाहती हैं कि आपका नाम लाड़की बहन योजना की 8 हफ्ते की सूची में है या नहीं तो आप इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से देख सकती हैं। इस प्रक्रिया की पूरी जानकारी आपको इस लेख में आगे दी गई है इसलिए इसे ध्यान से पढ़ें।
अभी तक नहीं आए लाडकी बहिन योजना के पैसे, तो जल्दी करे ये काम
आठवीं किस्त 1500 रु कब आएगी बैंक खाते में
महिला एवं बाल विकास विभाग की जानकारी के अनुसार लाड़की बहन योजना की आठवीं किस्त 15 फरवरी से 25 फरवरी 2025 के बीच ट्रांसफर की जाएगी। लेकिन यह भुगतान दो से तीन चरणों में किया जाएगा क्योंकि 2.41 करोड़ लाभार्थी महिलाओं को एक साथ भुगतान करना संभव नहीं होगा।
यदि किसी महिला का नाम लाड़की बहन योजना 8 हफ्ते की सूची में नहीं है तो उसे इस किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। लेकिन पूरी तरह से इसके बारे में जानने के लिए सभी महिलाएं अपनी आवेदन स्थिति की जांच कर सकती हैं जिसकी पूरी प्रक्रिया इस लेख में आगे बताई गई है।
Ladki Bahin Yojana के प्रमुख लाभ
- इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रु की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है जिससे वे अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा कर सकें।
- इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब, विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें आर्थिक सहायता देना है।
- बैंक खाते में पैसा सीधे ट्रांसफर होने के कारण महिलाओं को कोई और काम नहीं करना पड़ता है जिससे वे आसानी से योजना का लाभ उठा सकती हैं।
- इस योजना से राज्य की कई करोड़ महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं जिससे उनका जीवन स्तर बेहतर हो रहा है।
5 लाख महिलाओं के आवेदन खारिज, इनको नहीं मिलेंगे 1500 रुपये
Ladki Bahin Yojana Eligibility
इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए पात्रता को पूरा करना जरूरी है-
- सबसे पहले महिला आवेदक की आयु 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- और साथ ही इस योजना के लिए आवेदक का महाराष्ट्र की मूल निवासी होना जरूरी है।
- और इसमें विधवा, तलाकशुदा या आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को इस योजना में प्राथमिकता दी जाएगी।
- आवेदक का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए ताकि DBT सीधे बैंक ट्रांसफर के माध्यम से भुगतान हो सके।
- और साथ ही लाभार्थी परिवार की वार्षिक आय रु. 2.50 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
Ladki Bahin Yojana Documents
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- बैंक पासबुक की कॉपी
- मोबाइल नंबर
- विवाह प्रमाण पत्र (यदि विवाहित हैं)
- विधवा प्रमाण पत्र (यदि विधवा हैं)
Ladki Bahin Yojana 8 Hafta List में अपना नाम कैसे देखें?
- सबसे पहले आप सभी लोग लाड़की बहीण योजना के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- और फिर वहां होम पेज पर अर्जदार लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- और उसके बाद मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन कर लें।
- फिर इसके बाद पूर्वी केलेले अर्ज पर क्लिक करें।
- इतना सब करने के बाद आपके सामने एप्लीकेशन स्टेटस खुल जाएगा और फिर आप देख लेंगे कि आपका लिस्ट में नाम है या नहीं ।
- अगर लिस्ट में नाम अभी नहीं आया है तो घबराए नहीं जल्द ही आपका भी नाम आ जाएगा ।