Ladki Bahin 8th 9th Installment Release: महाराष्ट्र सरकार ने राज्य की महिलाओं को एक बड़ी खुशखबरी दी है। मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना के तहत पात्र महिलाओं के खातों में ₹3000 रुपये जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सरकार ने पहले फरवरी महीने की किस्त के रूप में 1500 रुपये जमा किए थे और अब मार्च महीने की किस्त के रूप में भी 1500 रुपये जमा कर दिए गए हैं। इससे करोड़ों महिलाओं को आर्थिक राहत मिली है।
अगर आप भी माझी लाडकी बहीण योजना की लाभार्थी हैं, तो यह जानना जरूरी है कि आपके खाते में पैसा आया है या नहीं? तो इस आर्टिकल में हम आपको Ladki Bahin 8th 9th Installment Release की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं तो लेख में आखिर तक बने रहें।
माझी लाडकी बहीण योजना क्या है?
मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना महाराष्ट्र सरकार द्वारा चलाई जा रही एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य की गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक सहायता देना है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ₹1500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। इससे महिलाएं अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर बना सकती हैं।
सरकार ने कहा था कि फरवरी और मार्च महीने की किस्त एक साथ दी जाएगी। लेकिन कुछ तकनीकी कारणों के चलते फरवरी महीने की किस्त 7 मार्च को दी गई और मार्च महीने की किस्त 12 मार्च से जमा की जा रही है। लाडकी बहीण योजना के माध्यम से सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना चाहती है इसलिए हर महीने ₹1500 पात्र महिलाओं के खाते में जमा कर रही है।
बड़ी खुशखबरी! महिलाओं के खाते में ₹3000 जमा होने शुरू
फरवरी महीने के पैसे इस दिन हुए जमा
महाराष्ट्र सरकार ने पहले कहा था कि महिला दिवस के अवसर पर फरवरी और मार्च महीने की राशि एक साथ दी जाएगी। लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से सरकार ने केवल फरवरी महीने की राशि 7 मार्च को जारी की थी।
फरवरी महीने की किस्त के रूप में ₹1500 रुपये की राशि लाभार्थी महिलाओं के खाते में जमा कर दी गई थी। इसके बाद सरकार ने मार्च महीने की राशि जमा करने के लिए प्रक्रिया शुरू की, जिसे अब 12 मार्च से जारी कर दिया गया है।
मार्च महीने की किस्त खाते में जमा होना शुरू
महाराष्ट्र सरकार ने मार्च महीने की किस्त के रूप में भी ₹1500 रुपये की राशि महिलाओं के खातों में जमा करनी शुरू कर दी है। पहले चरण में फरवरी महीने की राशि दी गई थी और अब दूसरे चरण में मार्च महीने की राशि जारी की जा रही है।
यदि आप लाडकी बहीण योजना की लाभार्थी हैं और आपके दस्तावेज सही हैं, तो यह राशि सीधे आपके खाते में भेज दी जाएगी। जिन महिलाओं को अभी तक पैसा नहीं मिला है, उनके खाते में अगले 2 से 3 दिनों के भीतर राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।
आज इन महिलाओं के खाते में जमा हुए 3000 रुपये
महाराष्ट्र सरकार ने उन महिलाओं के लिए भी राहत दी है, जिन्हें फरवरी महीने की राशि नहीं मिली थी। ऐसी महिलाओं के खाते में अब फरवरी और मार्च दोनों महीने की राशि एक साथ जमा कर दी गई है। यानि जिन महिलाओं के खाते में पहले 7 किस्तें जमा हो चुकी थीं, लेकिन फरवरी की किस्त नहीं मिली थी, उन्हें अब 3000 रुपये की राशि एक साथ ट्रांसफर की जा रही है।
महाराष्ट्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिन महिलाओं का सत्यापन पूरा हो चुका है और जिनके दस्तावेज सही पाए गए हैं, उनके खाते में 3000 रूपये की राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी।
3000 रूपये नहीं मिला करें यह काम, 10 मिनट में मिलेगा पैसा
Ladki Bahin 8th 9th Installment Status चेक कैसे करें?
लाडकी बहीण योजना के अंतर्गत आपके खाते में ₹3000 की किस्त जमा हुई या नहीं आप नीचे बताएं जानकारी के आधार पर ऑनलाइन तरीके से चेक कर सकती हैं –
- पेमेंट स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आपको लाडकी बहीण योजना के आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
- इसके बाद मुख्य पेज पर आपको अर्जदार लॉगिन का विकल्प मिलेगा जिसमें क्लिक करना है।
- अब आपको मोबाइल नंबर और पासवर्ड से पोर्टल में सबसे पहले लॉगिन करना है।
- लोगिन करने के पश्चात आपको “Payment Status” के विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने लाडकी बहीण योजना की भुगतान स्थिति खुलकर आ जाएगी।
- इस तरीके से आप जान सकती हैं कि आपके खाते में लाडकी बहीण योजना से ₹3000 जमा हुई है या नहीं।