सीएम हेमंत सोरेन की बड़ी घोषणा, अब 18 वर्ष की महिला एवं लड़कियों को भी मिलेगा मंईयां सम्मान योजना का लाभ

Jharkhand Mukhyamantri Maiya Samman Yojana Big Update: मंईयां सम्मान योजना के जुड़ी एक बड़ी अपडेट निकल कर आ रही है। जैसा कि झारखंड सरकार मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का संचालन कर रही है इस योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं को सरकार हर महीने ₹1000 की किस्त प्रदान कर रही है।

आज रांची के नामकुम में मंईयां सम्मान योजना का कार्यक्रम किया गया जिसमें रांची समेत 5 अन्य जिलों में बड़ी संख्या में महिलाओं को ₹1000 की किस्त दी गई। ₹1000 की किस्त ट्रांसफर करने के साथ ही सरकार ने एक बड़ी घोषणा किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मिली जानकारी के अनुसार अब मंईयां सम्मान योजना के आयु सीमा को 21 वर्ष से 18 वर्ष सरकार करने जा रही है। मंईयां सम्मान योजना को लेकर क्या है अपडेट? जानने के लिए आप लेख में अंत तक बने रहे हैं।

मंईयां सम्मान के लाभ से महिलाओं में खुशियों का लहर

नामकुम के खोजाटोली का ट्रेनिंग ग्राउंड में बुधवार यानी 4 सितंबर को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का एक विशेष कार्यक्रम किया गया जिस दौरान रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा जिला की महिलाओं को सरकार ने योजना की किस्त ट्रांसफर की।

इन 5 जिलों की महिलाओं के बैंक खाते में किस्त ट्रांसफर करने से राज्य की कुल 19 जिलों की महिलाओं की बैंक खाते में ₹1000 सरकार द्वारा ट्रांसफर कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से राज्य की महिलाओं को हर महीने ₹12000 सरकार द्वारा दिए जाएंगे। योजना का लाभ उन महिलाओं को दिया जा रहा है जिनके आवेदन को अप्रूवल मिला है।

इसे भी पढ़े :- मंईयां सम्मान योजना का लाभ इन महिलाओं को नहीं मिलेगी, रिजेक्ट लिस्ट जारी

मंईयां सम्मान योजना पर सरकार की बड़ी घोषणा

मंईयां सम्मान योजना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा बडी घोषणा किया है सबसे पहले तो मंईयां सम्मान योजना को लेकर महिलाओं में दिख रहे उत्साह पर सरकार ने खुशी जाहिर की है। इस योजना के अंतर्गत 48 लाख महिलाओं ने आवेदन किया है जबकि 45 लाख महिलाओं के आवेदन को स्वीकृति मिल चुकी है।

धीरे-धीरे करके सभी महिलाओं को योजना की किस्त सरकार द्वारा दिया जा रहा है, वहीं दूसरी किस्त 15 सितंबर तक राज्य की महिलाओं को प्राप्त होगी। इसी बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी मंईयां सम्मान योजना पर बड़ा बदलाव किया जा रहा है।

बता दे की सरकार ने पहले मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की आयु सीमा 21 से 50 वर्ष के बीच निर्धारित किया था लेकिन अब सरकार ने आयु सीमा को घटाकर 18 साल करने की घोषणा की है, यानी कि अब झारखंड राज्य की 18 वर्ष की महिला एवं लड़कियां भी फॉर्म भरकर लाभ ले सकती है।

इसे भी पढ़े :- मंईयां सम्मान योजना का डीबीटी स्टेटस चेक करें सिर्फ 2 मिनट में

मंईयां सम्मान योजना का फॉर्म कैसे भरें

मंईयां सम्मान योजना का फॉर्म जो भी महिला एवं लड़कियां भरना चाहती है उन्हें बता दे की आप ऑफलाइन माध्यम से वर्तमान समय में फॉर्म नहीं भर सकती है। फॉर्म भरने हेतु आपको नजदीकी CSC केंद्र जाना होगा, जहां से आपको इस योजना का आवेदन फार्म प्राप्त होगा।

आवेदन फार्म प्राप्त करने के पश्चात फॉर्म को भरकर आपको ऑनलाइन माध्यम से जमा करना है जिसके लिए आपको कुछ दस्तावेज आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, बैंक पासबुक, फोटो इत्यादि की आवश्यकता होगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon