Maiya Samman Yojana Rs5000 New Rules: झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही “Maiya Samman Yojana” महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस योजना के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की जरूरतमंद महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता दी जाती है, जिससे वे अपनी घरेलू ज़रूरतों को पूरा कर सकें।
हाल ही में मईया सम्मान योजना में कुछ बड़े बदलाव किए गए हैं, जिसके तहत अब उन महिलाओं को ही राशि दी जाएगी जिनका सत्यापन सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है। वहीं जिन महिलाओं ने दस्तावेज़ों में सुधार नहीं कराया, उनका नाम लिस्ट से हटा दिया गया है। मई 2025 में दो माह की राशि यानी ₹5000 सीधे महिलाओं के खातों में भेजी जा रही है जो नए नियमों पर खरी उतरी हैं।
वहीं कुछ महिलाओं को फॉर्म करेक्शन के बाद ₹7500 की बकाया राशि दी जा रही है। यह अपडेट उन सभी लाभार्थी महिलाओं के लिए बहुत जरूरी है जो जो मईया सम्मान योजना के अंतर्गत किस्त का इंतजार कर रही थी। आइए जानते हैं योजना के इस बदलाव से जुड़ी पूरी जानकारी आसान भाषा में।
मईया सम्मान योजना क्या है?
Maiya Samman Yojana झारखंड राज्य सरकार की एक महत्त्वपूर्ण सामाजिक योजना है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने सहायता राशि देना है। इस योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह ₹2500 की राशि दी जाती है, अब तक महिलाओं को 8 किस्त की राशि मिल चुकी है और 9वी और 10वीं किस्त की राशि महिलाओं को अब एक साथ मिलने जा रही है।
इसके साथ ही जिन महिलाओं ने फॉर्म में सुधार करके सत्यापन पूरा किया है, उन्हें ₹7500 की बकाया राशि देने की घोषणा की गई है। लेकिन Maiya Samman Yojana Rs5000 New Rules के अंतर्गत 5 लाख महिलाओं को योजना से बाहर किया गया किया जा रहा है और इन्हें किस्त की राशि प्राप्त नहीं होगी।
नए नियम से अब इनको मिलेगा 5000 रूपये की राशि
राज्य सरकार द्वारा अप्रैल-मई माह के लिए एक साथ ₹5000 की राशि उन महिलाओं के खातों में भेजी जा रही है जिनका भौतिक सत्यापन पूरा हो चुका है और जिनके दस्तावेज़ योजना के मानदंडों के अनुरूप हैं। जिन महिलाओं ने पिछले समय में दस्तावेजों में कोई गड़बड़ी नहीं की है या जिन्होंने समय रहते अपने दस्तावेजों को अपडेट करा लिया है, वे अब Maiya Samman Yojana Rs5000 New List में शामिल हैं।
इन महिलाओं को नहीं मिलेगा 5000 रुपए का लाभ, जानिए नया अपडेट
9वीं 10वीं के 5000 रूपये इस दिन मिलेंगे
मईया सम्मान योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को अब तक कुल 8 किस्तें दी जा चुकी हैं। 9वीं और 10वीं किस्त की राशि यानी कुल ₹5000 का भुगतान 15 मई 2025 से शुरू किया जा रहा है। यह राशि उन सभी महिलाओं के खातों में भेजी जाएगी जिनका नाम नई सत्यापित लिस्ट में है। इस बार दो माह की राशि एक साथ ट्रांसफर की जा रही है, ताकि महिलाओं को राहत मिल सके। इसके साथ ही कुछ महिलाओं को ₹7500 की राशि मिलेगी। ये राशि उन महिलाओं को मिलेगी जिन्हें जनवरी-मार्च महीने के पैसे नहीं मिले थे।
5.46 लाख महिलाओं का नाम कटा
झारखंड सरकार द्वारा किए गए सत्यापन कार्य के बाद यह पाया गया कि लगभग 5.46 लाख महिलाओं के दस्तावेज़ अधूरे या गलत पाए गए। इन महिलाओं को कई बार मौका दिया गया कि वे अपने डॉक्युमेंट अपडेट करवा लें लेकिन निर्धारित समय सीमा में ऐसा नहीं हो सका है। इसके चलते इनका नाम Maiya Samman Yojana Rs5000 New List से हटा दिया गया है। इसका सीधा मतलब है कि इन्हें फिलहाल योजना की राशि नहीं मिलेगी जब तक वे अपने दस्तावेज़ों को सही नहीं करवा लेतीं।