Maiya Samman Yojana Hold List District Wise: झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही “मंईया सम्मान योजना” महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की एक प्रमुख योजना है, जिसके अंतर्गत राज्य की पात्र महिला को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है। अब तक योजना के अंतर्गत 8 किस्तें जारी की जा चुकी हैं और अब 9वीं और 10वीं किस्त का भुगतान आज 10 मई से शुरू हो चुका है।
सरकार का लक्ष्य है कि यह राशि 15 मई तक सभी लाभुक महिलाओं के खाते में पहुंच जाए। लेकिन इस बीच बड़ी अपडेट यह है कि राज्य के सभ 24 जिलों से हजारों-हजारों महिलाओं को यह राशि नहीं दी जाएगी। जिसके लिए सरकार ने “Maiya Samman Yojana Hold List District Wise” जारी की है जिसमें उन महिलाओं के नाम हैं जिनके दस्तावेज, बैंक खाता या पात्रता में किसी तरह की कमी पाई गई है।
यह खबर उन महिलाओं के लिए बेहद जरूरी है जो योजना में शामिल हैं लेकिन अब तक किस्त की राशि नहीं मिली है। आगे इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि किन महिलाओं को लाभ नहीं मिलेगा, कौन से जिलों की कितनी महिलाएं लाभ से वंचित रहेगी और लाभ के लिए किन-किन पात्रताओं को पूरा करना होगा तो लेख में आखिर तक बने रहे।
Maiya Samman Yojana Hold List District Wise Overview
आर्टिकल का नाम | Maiya Samman Yojana Hold List District Wise |
योजना का नाम | मंईया सम्मान योजना |
मुख्य लाभार्थी | राज्य की 18 से 50 वर्ष की महिलाएं |
होल्ड की वजह | दस्तावेज़ों में त्रुटि, सत्यापन अधूरा, बैंक खाते से आधार लिंक न होना |
कुल होल्ड लाभार्थी | लगभग 3 लाख महिलाएं |
किस्त की राशि | ₹2,500 प्रति माह (अप्रैल-मई के लिए ₹5000) |
किस्त तिथि | 10 मई से 15 मई 2025 |
आधिकारिक पोर्टल | mmmsy.jharkhand.gov.in |
हेल्पलाइन नंबर | 1800-890-0215 |
Maiya Samman Yojana क्या है?
मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक खास योजना है जिसका उद्देश्य राज्य की जरूरतमंद गरीब महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत 18 से 50 वर्ष की विवाहित, विधवा या परित्यक्ता महिलाओं को प्रतिमाह ₹2500 की सहायता दी जाती है। अब तक इस योजना के 8 किस्तों की राशि ट्रांसफर किए जा चुके हैं और आज से 9वीं और 10वीं किस्त की राशि भी मिलना शुरू हो चुका है।
इन महिलाओं को नहीं मिलेंगे 5000 रूपये
सरकार द्वारा जारी Maiya Samman Yojana Hold List District Wise में यह स्पष्ट किया गया है कि जिन महिलाओं के दस्तावेज अपूर्ण हैं, आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक नहीं है या जिनके परिवार में कोई सदस्य इनकम टैक्स देता है, उन्हें इस बार योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इसके साथ ही जिन महिलाओं के परिवार में कोई सरकारी नौकरी में है,
या जिनका खाता में डीबीटी एक्टिव नहीं है, वे भी होल्ड लिस्ट में शामिल किए गए हैं। कुछ महिलाओं का सत्यापन अब तक पूरा नहीं हुआ है इसलिए उनका नाम भी लाभुक सूची से हटा दिया गया है। यह फैसला यह सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है कि योजना का लाभ केवल उन्हीं तक पहुंचे जो वास्तव में इसकी हकदार हैं।
50 लाख महिलाओं को इस मिलेंगे 5000 रूपये, इनको नहीं मिलेगा पैसा
Maiya Samman Yojana Hold List District Wise
जिले की कितनी महिलाओं को ₹5000 की राशि नहीं मिलेगी इसका लिस्ट जारी हो चुका है जो इस प्रकार है –
जिला का नाम | महिलाओं की संख्या |
पलामू | 18,482 |
चतरा | 9,632 |
धनबाद | 38,777 |
गिरिडीह | 15,611 |
जामताड़ा | 6,340 |
पाकुड़ | 32,408 |
दुमका | 15,195 |
गढ़वा | 6,141 |
गोड्डा | 25,671 |
बोकारो | 11,295 |
सिमडेगा | 3,956 |
प सिंहभूम | 23,891 |
सरायकेला | 9,991 |
कोडरमा | 3,778 |
देवघर | 20,590 |
लोहरदगा | 9,033 |
रामगढ़ | 3,774 |
रांची | 19,764 |
गुमला | 8,937 |
खूंटी | 2,514 |
हजारीबाग | 19,651 |
लातेहार | 8,867 |
साहिबगंज | 1,105 |
Maiya Samman Yojana के लिए पात्रता
मंईया सम्मान योजना से सिर्फ उन महिलाओं को लाभ मिलेंगे जो निम्नलिखित पात्रता शर्तें पूरा करती है –
- महिला का उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए और वह झारखंड की निवासी होनी चाहिए।
- महिला के परिवार की मासिक आय ₹3 लाख या उससे कम होना चाहिए और कोई भी सदस्य इनकम टैक्स दाता नहीं देना चाहिए।
- परिवार में कोई सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए और महिला स्वयं भी सरकारी लाभ या पेंशन न ले रही हो।
- लाभार्थी महिला का बैंक खाता आधार से लिंक और DBT Active होना अनिवार्य है।
- महिला का नाम राशन कार्ड में दर्ज होना चाहिए साथ ही राशन कार्ड ई केवाईसी होना जरूरी है।
9वी और 10वीं किस्त का पैसा किन्हें मिलेगा और किन्हें नहीं? जानिए पूरी अपडेट
दो चरणों में महिलाओ को मिलेगा लाभ
झारखंड सरकार ने मंईया सम्मान योजना की 9वीं और 10वीं किस्त के वितरण को दो चरणों में बांटा है। पहले चरण में उन जिलों की महिलाओं को भुगतान मिलेगा जहां आधार सीडिंग और खाता सत्यापन का कार्य पहले ही पूर्ण कर लिया गया है। दूसरे चरण में वे जिले शामिल होंगे जहां यह प्रक्रिया अभी भी जारी है।
इन 12 जिलों में पहले चरण में मिलेगा लाभ
₹5000 की राशि महिलाओं को मिलना शुरू हो चुका है। पहले चरण में राज्य की 12 जिलों की महिलाओं के खाते में पैसे जमा होंगे। यह जिले धनबाद, देवघर, गिरिडीह, रांची, चतरा, बोकारो, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, सरायकेला, हजारीबाग, प सिंहभूम है।
दुसरे चरण में इन 12 जिलो में मिलेंगे पैसे
पहले चरण में 12 जिलों की महिलाओं को पैसे मिलने के बाद एक से दो दिनों में दूसरे चरण का भी शुरुआत होने जा रहा है इस दौरान भी राज्य की 12 जिलों की महिलाओं को पैसे मिलेंगे। दूसरे चरण के जिलों के नाम पलामू, जामताड़ा, लोहरदगा, रामगढ़, गढ़वा, लातेहार, खूंटी, गुमला, साहिबगंज, कोडरमा, सिमडेगा, जमशेदपुर, पूर्वी सिंहभूम है।