Maiya Samman Yojana Rs 7500+5000: महिलाओं के खाते में आज 9 मई से 7500+5000 रूपये जमा होना शुरू

Maiya Samman Yojana Rs 7500+5000 : झारखंड सरकार की बहुचर्चित योजना “मंईया सम्मान योजना” के तहत आज 9 मई 2025 से महिलाओं को एक बार फिर बड़ी राहत दी जा रही है। जिन लाभार्थी महिलाओं को जनवरी, फरवरी और मार्च महीने की तीन किस्तों यानी ₹7500 नहीं मिल पाए थे, उनके खाते में अब सीधे ₹7500 की बकाया राशि के साथ-साथ 9वीं किस्त के रूप में ₹5000 की नई राशि भी जमा की जा रही है।

यानी कुल ₹12,500 की रकम एक साथ महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की जा रही है। इस खबर से झारखंड की लाखों महिलाओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। राज्य सरकार का यह कदम उन महिलाओं के लिए सबसे ज़्यादा फायदेमंद साबित हो रहा है, जिनके दस्तावेज़ में मामूली गड़बड़ियों की वजह से पिछली किस्तें रुक गई थीं लेकिन अब उनका वेरिफिकेशन और NPCI लिंकिंग पूरी तरह से सफल हो चुका है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इस लेख में हम आपको विस्तार से बताएंगे कि किन महिलाओं को ₹12500 की राशि मिल रही है, किन्हें ₹5000 ही मिलेंगे और किन महिलाओं को अब भी करना होगा थोड़ा इंतजार। साथ ही बताएंगे कि दो चरणों में पेमेंट किस तरह से बांटा गया है और किन जिलों की महिलाओं को पहले मिलेगा लाभ। तो अगर आप मंईया सम्मान योजना से जुड़ी हुई है तो इस लेख को आखिर तक जरूर पढ़ें।

Maiya Samman Yojana Rs 7500+5000 Overview

आर्टिकल का नामMaiya Samman Yojana Rs 7500+5000
योजना मंईया सम्मान योजना
लाभ की राशि₹7500 (बकाया) + ₹5000 (9वीं ओर 10वीं किस्त)
कुल राशि₹12,500
भुगतान की शुरुआत9 मई 2025 से
लाभार्थीझारखंड की महिलाएं
ट्रांसफर का तरीका DBT के तहत
आधिकारिक वेबसाइटmmmsy.jharkhand.gov.in

Maiya Samman Yojana क्या है?

मंईया सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक प्रमुख महिला सशक्तिकरण योजना है जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को ₹2500 की मासिक सहायता राशि दी जाती है, जो सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है।

मंईया सम्मान योजना की शुरुआत खास तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके परिवार के खर्चों में मदद करने के लिए की गई थी। अब तक सरकार 8 किस्तों में लाभ दे चुकी है, और अब 9वीं ओर 10वीं किस्त के रूप में ₹5000 की राशि भी जारी कर दी गई है। इसके अलावा कुछ महिलाओं को पिछली तीन किस्तों की बकाया राशि ₹7500 भी एक साथ दी जा रही है, जिससे कुल ₹12,500 उनके खाते में ट्रांसफर हो रहे हैं।

यह योजना पूरी तरह से DBT प्रणाली पर आधारित है और महिलाओं को लाभ के लिए किसी दलाल या अफसर के पास जाने की जरूरत नहीं होती है। बस आधार और बैंक खाता NPCI से लिंक होना जरूरी है जिसके बाद किस्त की राशि सीधे खाते में जमा होती है।

Maiya Samman Yojana: आज 12 जिलों की महिलाओं को मिलेंगे 5000 रुपये

आज 9 मई से खाते में 7500+5000 रूपये जमा होना शुरू

राज्य सरकार की तरफ से आज 9 मई से मंईया सम्मान योजना के तहत बड़ी राशि का भुगतान शुरू हो गया है। जिन महिलाओं को जनवरी, फरवरी और मार्च महीने की राशि नहीं मिल पाई थी, उनके बैंक खातों में ₹7500 की बकाया राशि जमा की जा रही है। इसके साथ ही, अप्रैल और मई महीने की 9वीं ओर 10वीं किस्त के ₹5000 की राशि भी ट्रांसफर की जा रही है।

सिर्फ इन महिलाओं को मिलेंगे 7500+5000 रूपये की राशि

ऐसी महिलाएं जिनके आवेदन पहले से स्वीकृत थे लेकिन तकनीकी कारणों से पिछली किस्तें नहीं मिल पाई थीं और अब उनका आधार NPCI से लिंक हो गया है, उन्हें एक साथ 7500+5000 रूपये यानी कुल ₹12,500 की राशि दी जा रही है। वही वैसी महिलाएं जिन्हें पिछली किस्तें समय पर मिल चुकी थीं और उनके आवेदन में कोई लंबित बकाया नहीं है, उन्हें केवल मई महीने की 9वीं किस्त ₹5000 के रूप में दी जा रही है। यह राशि भी 9 मई से ट्रांसफर होनी शुरू हो चुकी है।

दो चरणों में महिलाओ को मिलेगा पूरा पैसा

राज्य सरकार ने इस बार भुगतान प्रक्रिया को दो चरणों में बांटा है। पहले चरण में उन महिलाओं को भुगतान किया जा रहा है जिनका वेरिफिकेशन और NPCI सीडिंग पूरी हो चुकी है। दूसरे चरण में उन लाभार्थियों को शामिल किया जाएगा जिनके आवेदन में अभी भी सुधार बाकी है या जिनका डेटा हाल ही में अपडेट किया गया है। जैसा कि झारखंड में कुल 24 जिले हैं, पहले चरण में 12 जिलों की महिलाओं को लाभ दिया जा रहा है, वहीं दूसरे चरण में 12 जिले की महिलाओं को भुगतान किया जाएगा।

50 लाख महिलाओं को इस मिलेंगे 5000 रूपये, इनको नहीं मिलेगा पैसा

इन 12 जिलों में पहले मिलेगा लाभ

राज्य सरकार ने सबसे पहले जिन 120जिलों की महिलाओं को भुगतान भेजा है उनमें रांची, हजारीबाग, धनबाद, गिरिडीह, चतरा, बोकारो, लोहरदगा, गुमला, लातेहार, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम जैसे जिले शामिल हैं। इन जिलों में पहले ही लाभार्थियों की लिस्ट तैयार हो चुकी थी और डेटा भी अपडेटेड था।

सिर्फ इन महिलाओ को मिल रहा पैसा

मंईया सम्मान योजना से किस्त की राशि उन महिलाओं के खाते में जमा की जा रही जिन महिलाओं के आवेदन आधिकारिक पोर्टल पर Approved की स्थिति में हैं और ‘Payment Under Process’ लिखा आ रहा है, इसके अलावा जिनके बैंक खाते आधार से NPCI प्लेटफॉर्म पर Active हैं।

साथी साथ राज्य की ऐसी महिला जिन्होंने अपना भौतिक सत्यापन पूरा करवा लिया है और जिनका उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच में है उन्हें किस्त की राशि उपलब्ध कराई जा रही है। राज्य की करीब 54 लाख महिलाओं के खाते में किस्त की राशि जमा की जा रही है। आपको पैसे मिलेंगे या नहीं? आप पेमेंट लिस्ट को भी चेक कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon