Maiya Samman Yojana Rs5000 Update: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिससे लाखों महिलाओं में उत्साह है। अब तक जिन महिलाओं ने योजना में सही ढंग से पंजीकरण कर अपना DBT Active करवा लिया है, उनके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। मई महीने के दूसरे सप्ताह में सरकार की तरफ से एक साथ ₹5000 की किस्त भेजने की तैयारी पूरी हो चुकी है।
इसका फायदा सीधा महिलाओं को मिलेगा, जिनका नाम लाभार्थी सूची में आ चुका है और जिनका बैंक खाता डीबीटी से जुड़ा हुआ है। इस बार सरकार अप्रैल और मई दोनों महीने की किस्त एक साथ ट्रांसफर करने जा रही है ताकि महिलाओं को फिर से राहत मिल सके। लेकिन इसी बीच यह भी साफ किया गया है कि जिन महिलाओं ने अब तक DBT प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें इस बार पैसा नहीं मिलेगा।
ऐसे में यह बहुत जरूरी है कि लाभार्थी महिला अपना DBT स्टेटस जरूर चेक करे, ताकि भविष्य में किस्त का लाभ समय पर मिल सके। अगर आप मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी हुई है तो इस लेख को आखिर तक जरूर पढ़ें। इस पोस्ट में हम आपको मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत ₹5000 की किस्त किन महिलाओं को मिलेगी? किस तारीख तक महिलाओं की खाते में किस्त की राशि जमा होगी? और किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें? संपूर्ण जानकारी विस्तार से बताएंगे।
मंईयां सम्मान योजना क्या है?
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना एक महत्वाकांक्षी पहल है जो राज्य सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता देने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इस योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2500 की राशि उनके बैंक खातों में DBT के माध्यम से भेजी जाती है। मंईयां सम्मान योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके आर्थिक जीवन को मजबूत करना है।
इस योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलता है जो राज्य की निवासिनी हैं और जिनका नाम सामाजिक कल्याण विभाग की सूची में शामिल है। इसके लिए महिलाओं को पंजीकरण कराना होता है और बैंक खाते को DBT से लिंक कराना अनिवार्य है। हाल ही में सरकार ने फैसला किया है कि अप्रैल और मई महीने की राशि एक साथ मई के दूसरे सप्ताह में ₹5000 के रूप में दी जाएगी।
इसे भी पढ़े :- इन महिलाओं को अब नहीं मिलेगा ₹2500 महीना, जानिए क्या है वजह
50 लाख महिलाओं को मिलेंगे ₹5000 रूपये
मिली जानकारी के अनुसार अब तक लगभग 50 लाख महिलाएं ऐसी हैं जिन्होंने अपना DBT सफलतापूर्वक एक्टिवेट करवा लिया है और जिनका नाम पात्र लाभार्थियों की लिस्ट में आ चुका है। इन्हीं महिलाओं को मई के दूसरे सप्ताह में ₹5000 की राशि ट्रांसफर की जाएगी। यह पैसा उन महिलाओं को मिलेगा जो पहले से योजना का लाभ ले रही हैं और जिनके खाते में जनवरी, फरवरी और मार्च की किस्त की राशि जमा हो चुकी है।
जिन महिलाओं ने अभी तक DBT चालू नहीं करवाया है, उनके लिए यह एक चेतावनी है कि वे जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी करें वरना उन्हें इस बार की किस्त से वंचित होना पड़ेगा। वहीं दूसरी तरफ 3.64 लाख महिलाओं ने अभी भी अपना डीबीटी चालू नहीं करवाया है। यह वही महिलाएं हैं जिन्होंने पिछली किस्त की राशि बिना टीबीटी के प्राप्त की थी।
मई के दूसरे सप्ताह में ₹5000 मिलेगा
राज्य सरकार द्वारा यह स्पष्ट कर दिया गया है कि अप्रैल और मई महीने की दोनों किस्तों को जोड़कर कुल ₹5000 की राशि मई के दूसरे सप्ताह में एक बार में दी जाएगी। यह निर्णय इसलिए लिया गया है ताकि महिलाओं को समय पर सहायता मिले और उन्हें किसी प्रकार की वित्तीय परेशानी का सामना न करना पड़े।
वर्तमान समय में बैंकिंग प्रक्रिया और लाभार्थी लिस्ट को अपडेट करने का काम चल रहा है, ताकि तय समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जा सके। महिलाओं को यह सलाह दी जाती है कि वे अपने बैंक खाते को नियमित रूप से चेक करती रहें और DBT स्टेटस की पुष्टि करें।
सिर्फ इन महिलाओं को मिलेगा 5000 रूपये
मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत अप्रैल और मई के ₹5000 की राशि उन महिलाओं को प्राप्त होगी जो निम्नलिखित पात्रता के पूर्ण करती है –
- वह महिलाएं जिनका नाम लाभार्थी सूची में शामिल है, उन्हें ही ₹5000 की राशि मिलेगी।
- जिनका बैंक खाता सक्रिय है और उन्होंने आधार को अपने DBT खाते से सफलतापूर्वक लिंक करवा लिया है।
- महिला का नाम राशन कार्ड में दर्ज होना आवश्यक है और वह राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए।
- जिन्होंने जनवरी से मार्च महीने तक की पिछली किस्तें सफलतापूर्वक प्राप्त की हैं उन्हें भी 5000 रूपये की राशि प्राप्त होगी।
- जिन महिलाओं ने आवेदन फॉर्म में कोई गलती नहीं की है और जिनका फिजिकल वेरिफिकेशन हो चुका है उन्हें पैसे मिलेंगे।
- अगर महिला के खाते में पहले की कोई राशि पेंडिंग नहीं है और DBT स्टेटस “Active” दिखा रहा है तो उन्हें राशि मिलने में कोई रुकावट नहीं होगी।
इसे भी पढ़े :- हेमंत सोरेन का बड़ा एलान, अब लाभुकों को एक साथ मिलेंगे 5000 रूपये
Maiya Samman Yojana Rs5000 स्टेटस चेक कैसे करें?
महिलाएं आसानी से यह जांच सकती हैं कि उनके खाते में मंईयां योजना की राशि आई है या नहीं। इसके लिए कुछ आसान तरीके अपनाए जा सकते हैं। सबसे पहले, महिलाएं आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एप्लीकेशन नंबर या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करके पेमेंट स्टेटस देख सकती हैं।
अगर आपके पास नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग ऐप है, जैसे Google Pay, PhonePe या Paytm, तो आप वहां से भी बैंक बैलेंस और लेन-देन की जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।इसके अलावा, बैंक की तरफ से भेजे गए SMS अलर्ट से भी आपको पता चल जाएगा कि आपके खाते में कितनी राशि जमा हुई है।
और सबसे आसान तरीका है अपने बैंक पासबुक को अपडेट करवा लेना। इससे भी आपको साफ-साफ पता चल जाएगा कि ₹5000 की राशि जमा हुई है या नहीं। इसके अलावा आप नजदीकी पंचायत कार्यालय या प्रखंड कार्यालय जाकर पेमेंट लिस्ट को चेक कर सकती हैं जिससे भी आपको पता चलेगा कि आपके खाते में पैसे आए है या नहीं।